Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर
    • जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच
    • हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 : आस्था पथ होगा आकर्षण का केंद्र
    • मानव वन्यजीव संघर्ष : संवेदनशील इलाकों की होगी मैपिंग
    • काटना ही नहीं… पीछा करना भी गंभीर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हादसों की वजह बन रहे कुत्ते
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच
    • डिजिटल पुलिसिंग में Uttarakhand का दबदबा…ICJS 2.0 रैंकिंग में देश भर में प्रथम स्थान
    • शराब के साथ तंबाकू…Mouth Cancer के लिए 62 फीसदी जिम्मेदार
    • Uttarakhand : हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैन्य-नागरिक समाज के समन्वय पर जोर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, January 11
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»एक भी वोटर न छूटे…उत्तराखंड के 80 हजार दिव्यांगों के लिए खास होंगी सुविधाएं
    उत्तराखंड 360

    एक भी वोटर न छूटे…उत्तराखंड के 80 हजार दिव्यांगों के लिए खास होंगी सुविधाएं

    teerandajBy teerandajApril 9, 2024Updated:April 9, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    pwd voter
    pwd voter के लिए चुनाव आयोग ने उपलब्ध कराईं सुविधाएं
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    दिव्यांग (pwd)और बुजुर्ग मतदाताओं का एक वोट भी न छूटे, इसके लिए चुनाव आयोग ने इस बार काफी कसरत की है। अब देखना है कि आयोग की मेहनत का नतीजा धरातल पर कितना दिखता है। क्योंकि, अन्य राज्यों की अपेक्षा पहाड़ी राज्य की स्थितियां काफी कठिन है। यहां पर हर घर तक पहुंचना चुनाव कर्मचारियों के लिए काफी कठिन होगा। हालांकि, बताया जा रहा है इस बार दिव्यांग और 85 प्लस आयु वर्ग के वोटरों में खासा उत्साह दिख रहा है। अभी आंकड़ें आए तो नहीं हैं, मगर चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण का परिणाम उत्साहजनक रहा है।

     

    देवभूमि में करीब 80000 दिव्यांग मतदाता है। जबकि, 65000 मतदाता 85 वर्ष से ऊपर के हैं। इनमें से 9993 बुजुर्गों और 2899 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से वोट डालने का आग्रह किया है। अब चुनाव आयोग के सामने इनके पास तक पहुंचने की चुनौती होगी।

     

    PWD श्रेणी के करीब 17000 हजार मतदाताओं ने फार्म डी भरकर लौटा दिया है। इसके अलावा 994 मतदाता ऐसे हैं, जिन्होंने वोटिंग के लिए डेली और 1524 मतदाताओं ने व्हीलचेयर की मांग की है। आठ अप्रैल से पहले चरण का मतदान भी शुरू भी हो चुका है। पोलिंग पार्टियां घर-घर पहुंचने लगी हैं।

    बीते सोमवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया था कि PWD मतदाताओं के लिए राज्य में व्यवस्थााएं सुनिश्चित की जा रही है। 85 प्लस आयु के राज्य में 65 हजार 160 मतदाता हैं। वहीं, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 80 हजार 300 है। उनमें से पांच हजार 576 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से वोटिंग के लिए आवेदन किया है। जोगदंडे ने बताया कि 85+ आयु के सभी वोटरों को 12 डी फार्म उपलब्ध कराए गए थे। इनमें से दस हजार 390 आवेदन प्राप्त हुए।

     

    अपर मुख्य निवार्चन अधिकारी के मुताबिक सभी जिलों की टीमें चिह्नित घरों जाकर divyang voter से संपर्क करेंगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में किन्हीं कारणों से जो मतदाता पोस्टल बैलेट से मतदान प्रक्रिया में शामिल होन से चूक गए हैं। उनको दूसरे चरण में मौका दिया जाएगा। दूसरा चरण दस अप्रैल से शुरू होगा। इसका जिला स्तर पर कार्यक्रम तय किया जा चुका है। इसकी सूचना मतदाताओं को अखबारों एवं अन्य माध्यमों से दी जाएगी।

    बूथ पर मौजूद रहेंगे ब्रेल लिपि के जानकार

    अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक राज्य में 11,729 मतदेय स्थलों में व्यवस्था की गई है। मतदेय स्थलों में रैंप, पेयजल, फर्नीचर, शेड की व्यवस्था 97 से 98 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर उपलब्ध हैं। कुछ मतदेय स्थलों पर न्यूनतम सुविधाओं के अंतर्गत रैंप, पेयजल, फर्नीचर, शेड आदि की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। सभी दिव्यांग श्रेणी के चिह्नित मतदाताओं और 85 प्लस वर्ष के मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने सक्षम एप की व्यवस्था की है। जोगदंडे ने बताया कि नेत्र दिव्यांग वोटरों की सहायता के लिए ब्रेल लिपि की जानकारी रखने वाले बूथ पर मौजूद रहेंगे।

    chunav 2024 divyang voter Uttarakhand News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति

    January 10, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read2
    Read More

    अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच

    January 9, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj4 Mins Read3K
    Read More

    हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 : आस्था पथ होगा आकर्षण का केंद्र

    January 9, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read3K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.