Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    • NCRB Report-2023 : एक और अनचाहा तमगा, अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन
    • NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?
    • Uttarakhand : आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए देहरादून-हरिद्वार स्टेशन
    • Uttarakhand : वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी
    • केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, October 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»अतुल्य उत्तराखंड»एशिया के सबसे ऊंचे पेड़ की समाधि
    अतुल्य उत्तराखंड

    एशिया के सबसे ऊंचे पेड़ की समाधि

    उत्तरकाशी के टोंस नदी के इलाके की खूबसूरती के तो क्या ही कहने। यहीं पुरोला वन रेंज में चीड़ के पेड़ की समाधि है। ये पेड़ टूरिस्टों के लिए आकर्षण का केंद्र है। चीड़ के इस पेड़ की लंबाई 60.65 मीटर से ज्यादा और चौड़ाई 2.70 मीटर थी। पर्यटक जब भी यमुना और टौंस घाटी की यात्रा पर पहुंचते हैं तो एशिया के महावृक्ष की समाधि का दीदार जरूर करते हैं। 
    teerandajBy teerandajAugust 6, 2024Updated:August 8, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    एक पेड़ की समाधि –  अपने संसाधनों के अंधाधुंध दोहन और बेतरतीब शहरीकरण की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड इस समय कुदरत की ऐसी मार झेल रहा है, जिसने इस राज्य के पहाड़ी इलाकों को लेकर नई तरह की आशंकाएं खड़ी कर दी हैं। गर्मियों में बढ़ता तापमान और बरसात के मौसम में बेहिसाब बारिश। भरभरा कर दरकते पहाड़ों की तस्वीरें हर तरफ नजर आ रही हैं। ये वही उत्तराखंड हैं, जिसकी महिलाओं ने पर्यावरण और पेड़ों को बचाने के लिए ‘चिपको आंदोलन’ का रास्ता अपनाया। इसी उत्तराखंड में एशिया के सबसे ऊंचे पेड़ की ‘समाधि’ है, जी हां, एक पेड़ की समाधि।

    आपने अक्सर साधुओं, संत-महात्माओं की समाधि के बारे में सुना होगा। बहुत कम लोग जानते हैं कि देवभूमि उत्तराखंड में एक पेड़ की समाधि है। कोई ऐसे-वैसे पेड़ नहीं 220 साल पुराने पेड़ की समाधि। उत्तराखंड अपने प्राकृतिक सौंदर्य, ग्लेशियरों, नदियों, झीलों, तालों, बुग्यालों के लिए दुनिया भर में विख्यात है। यहां का सौंदर्य सैलानियों को अपनी तरफ खींच लाता है। फिर उत्तरकाशी के टोंस नदी के इलाके की खूबसूरती के तो क्या ही कहने। यहीं पुरोला वन रेंज में चीड़ के पेड़ की समाधि है। ये पेड़ टूरिस्टों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

    यह भी पढ़ें – Startup हो तो ऐसा, उत्तराखंड से दुनिया में बजा रहे टैलेंट का डंका

    उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 160 किमी दूर पुरोला विकासखंड में पुरोला त्यूणी मोटर मार्ग पर देवता वन रेंज में टौंस नदी के प्रवाह क्षेत्र में चीड़ का 220 साल से भी पुराना एक पेड़ था, जिसे एशिया महाद्वीप का सबसे लंबा पेड़ कहलाने का गौरव हासिल रहा। चीड़ के इस पेड़ की लंबाई 60.65 मीटर से ज्यादा और चौड़ाई 2.70 मीटर थी। साल 1997 में भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण विकास मंत्रालय को पहली बार पुरोला के देवता रेंज के इस चीड़ के पेड़ की जानकारी मिली। इसके बाद इस पेड़ को मंत्रालय द्वारा ‘महावृक्ष’ की उपाधि से नवाजा गया।


    इस पेड़ के बारे में कहावत है कि साल 1964-65 में रुपिन-सुपिन नदी वन क्षेत्र के तहत वन गुर्जरों का एक दल यहां डेरा डालने आया था, उसी समय तत्कालीन वन प्रभारी भी क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान वन प्रभारी ने गुर्जरों से यह कहते हुए शर्त रखी कि अगर उनमें से कोई भी इस वृक्ष पर चढ़ जाएगा तो यह वन भूमि उन सभी को लीज पर दे दी जाएगी। बताया जाता है कि गुर्जरों में से एक साहसी महिला ने वन प्रभारी की उस चुनौती को स्वीकार कर लिया वह इस महावृक्ष पर चढ़ गई। कहते हैं कि साहसी महिला महावृक्ष पर चढ़ तो गई लेकिन नीचे उतरते समय उसका पैर फिसल गया। चोट लगने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई, जिसके बाद वन भूमि को लीज पर नहीं दिया गया।

    यह भी पढ़ें – मोबाइल हाथ में लेते ही बर्बाद हो जाते हैं 20 मिनट, छात्रों की एकाग्रता हो रही भंग

    यह पेड़ गैनोडर्मा एप्लेनेटम कवक नाम के रोग के कारण अंदर ही अंदर खोखला हो गया था। साल 2007 में भारतीय वन अनुसंधान संस्थान देहरादून के पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. ए. एन. शुक्ला के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम ने चीड़ के महावृक्ष का ट्रीटमेंट भी किया। लेकिन ये कोशिश ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। 8 मई 2007 को आए एक भीषण तूफान में एशिया महाद्वीप का चीड़ का यह सबसे लंबा महावृक्ष टूट गया। चीड़ के इस महावृक्ष को काटकर वन विभाग ने पुरोला के कार्यालय में पर्यटकों के लिए संरक्षित कर रखा है। पर्यटक जब भी यमुना और टौंस घाटी की यात्रा पर पहुंचते हैं तो एशिया के महावृक्ष की समाधि का दीदार जरूर करते हैं।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?

    October 9, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj6 Mins Read35
    Read More

    Integrated Farming : खेती से ही ‘खिलेंगी’ खुशियां- PART-2

    September 20, 2025 स्पेशल By teerandaj18 Mins Read3K
    Read More

    Integrated Farming : खेती से ही ‘खिलेंगी’ खुशियां- PART-1

    September 15, 2025 स्पेशल By teerandaj6 Mins Read8K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.