Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Pantnagar Kisan Mela : उन्नत तकनीक से चमकेगी किसानों की किस्मत
    • उत्तराखंड में 10 हजार हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती, फसल तैयार होने पर सामने आएंगे नतीजे
    • Uttarakhand Budget 2026–27: बजट में धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक परियोजनाओं पर जोर
    • Uttarakhand : हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
    • सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पहली बार निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, जानिए दुनिया में क्या हैं नियम
    • Uttarakhand Economic Survey : 25 वर्षों में उद्योग छह गुना, आर्थिक सर्वेक्षण में 7.23% विकास दर का अनुमान
    • देवभूमि परिवार विधेयक सदन में पेश, योजनाओं के लिए बनेगा एकीकृत परिवार डेटाबेस
    • केंद्र से Uttarakhand को शहरी भूमि व नियोजन सुधारों के लिए 264.50 करोड़ की विशेष सहायता
    • सीएम धामी ने कहा- हर Agniveer के भविष्य की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी
    • Uttarakhand Budget 2026-27 : सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट, जानिए किसे क्या मिला
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Saturday, March 14
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»उत्तराखंड में 10 हजार हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती, फसल तैयार होने पर सामने आएंगे नतीजे
    उत्तराखंड 360

    उत्तराखंड में 10 हजार हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती, फसल तैयार होने पर सामने आएंगे नतीजे

    विधानसभा में कृषि मंत्री ने बताया-अतिवृष्टि से 13291 हेक्टेयर फसल प्रभावित। किसानों की सुरक्षा के लिए केंद्र से 25 करोड़ की सहायता मिली।
    teerandajBy teerandajMarch 14, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Uttarakhand Natural Farming : राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने बड़ा प्रयोग शुरू किया है। प्रदेश के 11 जिलों में करीब 10 हजार हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है। हालांकि इसकी वास्तविक उत्पादकता और प्रभाव का पता फसल तैयार होने के बाद ही चलेगा। यह जानकारी कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में दी। कृषि मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के तहत राज्य के चयनित जिलों में यह पहल शुरू की गई है। इसके तहत किसानों को रासायनिक खाद और कीटनाशकों के बजाय जैविक और पारंपरिक तरीकों से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों को प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें आवश्यक तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे कम लागत में टिकाऊ खेती कर सकें।

    उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पादों के विपणन की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए राज्य में 337 आउटलेट स्थापित करने की योजना बनाई गई है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर बाजार मिल सके। सरकार का मानना है कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को भी रसायनमुक्त खाद्य उत्पाद उपलब्ध होंगे। विधानसभा में कृषि मंत्री ने यह भी बताया कि वर्ष 2025 में जून से अगस्त के बीच हुई अतिवृष्टि के कारण प्रदेश में 13,291 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल प्रभावित हुई है। इसमें लगभग 700.92 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र और 12,590.22 हेक्टेयर में बागवानी फसलों को नुकसान हुआ है। धान, मक्का और अन्य फसलों के साथ ही बागवानी क्षेत्र भी इससे प्रभावित हुआ।

    सरकार ने प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए मुआवजा प्रक्रिया भी शुरू की है। प्राकृतिक आपदा के मानकों के अनुसार किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक 1,813 किसानों को करीब 44 लाख रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। इसके अलावा फसल बीमा योजना के तहत भी प्रभावित किसानों को राहत दी जा रही है। कृषि मंत्री ने बताया कि किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से केंद्र सरकार से 25 करोड़ रुपये की सहायता मिली है। इस राशि का उपयोग खेतों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग और अन्य उपायों पर किया जाएगा, ताकि किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को टिकाऊ बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ ही बाजार व्यवस्था, राहत योजनाएं और फसल सुरक्षा जैसे उपायों पर भी समान रूप से ध्यान दिया जा रहा है। आने वाले समय में प्राकृतिक खेती के परिणाम सामने आने के बाद इस योजना को और व्यापक स्तर पर लागू करने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Pantnagar Kisan Mela : उन्नत तकनीक से चमकेगी किसानों की किस्मत

    March 14, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj4 Mins Read3
    Read More

    Uttarakhand Budget 2026–27: बजट में धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक परियोजनाओं पर जोर

    March 11, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read803
    Read More

    Uttarakhand : हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

    March 11, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read804
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.