Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : किसान खुशवंत सिंह की आत्महत्या मामले में लापरवाही बरतने पर दो उपनिरीक्षक निलंबित
    • मानव-वन्यजीव संघर्ष में घायलों के लिए नई व्यवस्था… इलाज पर सरकार देगी 15 लाख रुपये
    • Uttarakhand : ऊंचाई की ओर बढ़ रही मुनस्यारी की मशहूर राजमा
    • जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर
    • जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच
    • हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 : आस्था पथ होगा आकर्षण का केंद्र
    • मानव वन्यजीव संघर्ष : संवेदनशील इलाकों की होगी मैपिंग
    • काटना ही नहीं… पीछा करना भी गंभीर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हादसों की वजह बन रहे कुत्ते
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Monday, January 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»Uttarakhand : राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी सम्मेलन में होगा हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों पर मंथन
    उत्तराखंड 360

    Uttarakhand : राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी सम्मेलन में होगा हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों पर मंथन

    28 से 30 नवंबर तक होने वाले सम्मेलन का उद़्घाटन करेंगे राज्यपाल गुरमीत सिंह। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी होंगे शामिल। सम्मेलन में उत्तराखंड के युवा वैज्ञानिक प्रदर्शित करेंगे शोध कार्य।
    teerandajBy teerandajNovember 26, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Uttarakhand :  28 नवंबर से दून विश्वविद्यालय में 19वें राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी सम्मेलन में हिमालयी चुनौतियों पर मंथन होगा। 30 नवंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में देश भर के वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद शामिल होंगे। उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे। सम्मेलन में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे।

    राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी सम्मेलन की थीम “उत्तराखंड के संदर्भ में जल और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन” है, जो हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान करने के लिए स्थायी संसाधन प्रबंधन और वैज्ञानिक प्रगति के एकीकरण पर केंद्रित है। बतादें कि उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित यह उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी सम्मेलन एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो वैज्ञानिक समुदाय, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और छात्र – छात्राओं को एक मंच प्रदान करता है। इस सम्मलेन में विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर चर्चा, व्याख्यान और विचार-मंथन सत्रों के द्वारा प्रतिभागियों को एक साझा और सशक्त मंच प्रदान किया जाता है।

    यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन

    सम्मेलन में उत्तराखंड के प्रतिभाशाली युवा वैज्ञानिकों को अपने शोध कार्य प्रदर्शित करने और राज्य में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान हेतु प्रोत्साहन मिलता है। 19वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी सम्मेलन का मुख्य आकर्षण उद्घाटन सत्र, प्रदर्शनी जहां ग्रामीण व्यक्ति, उद्यमी, गैर सरकारी संगठन, एसएचजी, शैक्षणिक संस्थान और सरकारी एजेंसियां, अन्य लोग अपना सर्वश्रेष्ठ काम प्रदर्शित करेंगे, का उद्घाटन तथा विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर चर्चा सत्र होंगे।

    सम्मेलन में सिल्क्यारा की घटना और रेस्क्यू अभियान की सफलता पर एक विशेष सत्र भी होगा। परिषद ने उत्तराखंड राज्य में स्थित विभिन्न अनुसंधान एवं विकास अनुसंधान संस्थानों, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और किसी भी मान्यता प्राप्त, निजी या स्वायत्त विज्ञान और प्रौद्योगिकी संगठनों में अध्ययनरत/कार्यरत अनुसंधान अध्येताओं और शोधकर्ताओं से विभिन्न विषयों जैसे कृषि, जैव प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञान चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गृह विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, इंजीनियरिंग, भौतिकी, ग्रामीण विज्ञान, इंजीनियरिंग, जीव विज्ञान आदि से संबंधित मूल शोध कार्यों, प्रयोगों और सफलता की कहानियों के सार आमंत्रित किए हैं। जिसकी पुस्तिका का विमोचन भी इस कार्यक्रम में किया जाएगा।

    विशेष सत्र में खास-खास

    • हिमालय क्षेत्र में आकस्मिक बाढ़ और हिमनद झील विस्फोट सहित जल-संबंधित आपदाओं का शमन – इस सत्र में हिमालय में आपदा न्यूनीकरण, वैज्ञानिक प्रबंधन और निर्माण, एकीकृत जल प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करते हुए बाढ़ और हिमनद झील विस्फोट, बाढ़ के बढ़ते खतरे आदि विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
    • भावनात्मक लचीलेपन का निर्माण: यह सत्र भावनात्मक अनुकूलनशीलता के विज्ञान पर चर्चा करेगा, मस्तिष्क और शरीर पर तनाव के प्रभाव की खोज करेगा, जबकि प्रतिभागियों को भावनात्मक अवरोधों को दूर करने, वैचारिक स्पष्टता बढ़ाने और मानसिक और भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेगा।
    • भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत और विज्ञान – गणित, खगोल विज्ञान, चिकित्सा और पर्यावरण विज्ञान जैसे विषयों और आधुनिक विज्ञान और मानव कल्याण के लिए उनकी प्रासंगिकता के महत्त्व, संस्कृत साहित्य में अंतर्निहित गहन वैज्ञानिक अंतर्दृष्टि और कालातीत ज्ञान की खोज आदि विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी ।
    • राज्य में वनाग्नि और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने हेतु समुदाय-आधारित वन संसाधन प्रबंधन- इस सत्र के माध्यम से वनो में आग लगना और मानव-वन्यजीव संघर्ष से निपटने के लिए स्थायी समाधान तथा वन प्रशासन, स्थानीय समुदाय की भूमिकाओं और रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
    • हिमालय क्षेत्र में विज्ञान संचार का महत्व – इस सत्र में संचार साधन, पारंपरिक और वैज्ञानिक ज्ञान के मिश्रण, मीडिया को सशक्त बनाने और जलवायु चुनौतियों से निपटने के लिए समाधान सम्बंधित रिपोर्टिंग को बढ़ावा देने के माध्यम से विज्ञान और समाज के बीच अंतर को कम करने सम्बंधित चर्चा की जाएगी।
    • रक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक युद्ध नीति विषयक चर्चा सत्र- इस सत्र में साइबर सुरक्षा, भारत की रक्षा के क्षेत्र के स्वदेशी नवाचार,कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आधुनिक युद्ध नीति, विभिन्न स्वायत्त प्रणालियां और उद्योग-अकादमिक सहयोग आदि पर चर्चा और समाधान पर बात की जाएगी।
    Uttarakhand News उत्तराखंड 360
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand : किसान खुशवंत सिंह की आत्महत्या मामले में लापरवाही बरतने पर दो उपनिरीक्षक निलंबित

    January 12, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read3
    Read More

    मानव-वन्यजीव संघर्ष में घायलों के लिए नई व्यवस्था… इलाज पर सरकार देगी 15 लाख रुपये

    January 12, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read4
    Read More

    Uttarakhand : ऊंचाई की ओर बढ़ रही मुनस्यारी की मशहूर राजमा

    January 12, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read3
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.