Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : ऊंचाई की ओर बढ़ रही मुनस्यारी की मशहूर राजमा
    • जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर
    • जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच
    • हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 : आस्था पथ होगा आकर्षण का केंद्र
    • मानव वन्यजीव संघर्ष : संवेदनशील इलाकों की होगी मैपिंग
    • काटना ही नहीं… पीछा करना भी गंभीर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हादसों की वजह बन रहे कुत्ते
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच
    • डिजिटल पुलिसिंग में Uttarakhand का दबदबा…ICJS 2.0 रैंकिंग में देश भर में प्रथम स्थान
    • शराब के साथ तंबाकू…Mouth Cancer के लिए 62 फीसदी जिम्मेदार
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Monday, January 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट : खर्च करने में नहीं बल्कि कराने में माहिर हैं उत्तराखंडी
    उत्तराखंड 360

    आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट : खर्च करने में नहीं बल्कि कराने में माहिर हैं उत्तराखंडी

    आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, खानपान ओर सैर सपाटे के मामले में 18 राज्यों से पीछे हैं देवभूमि के लोग। मेजबानी में इनका कोई जवाब नहीं।
    teerandajBy teerandajFebruary 25, 2025Updated:February 27, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की मानें तो हम उत्तराखंडी खर्च करने के मामले में थोड़ा कंजूस हैं। मेजबानी में हमारा कोई तोड़ नहीं हैं। लेकिन हम मेहमान बनकर कहीं जाने में कोताही बरतते हैं। दुनिया भर के लोग उत्तराखंड आते हैं। हम दिल खोलकर उनका स्वागत करते हैं। लेकिन, हम लोग बाहर जाकर सैर-सपाटा कम ही करते हैं। मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के लोग हमसे कहीं आगे हैं। मासिक प्रतिव्यक्ति उपभोग (एमपीसीई) व्यय के आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें : देहरादून-मसूरी रोपवे का काम जोरों पर…अगले साल से 15 मिनट में पूरा होगा डेढ़ घंटे का सफर

    आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य और गैर खाद्य पर उत्तराखंड के लोग प्रतिमाह औसतन 5003 रुपये खर्च करते हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में यह खर्च 7,486 रुपये है। विधानसभा में पेश आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट में सभी राज्यों से तुलना की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड एमपीसीई के मामले में राष्ट्रीय औसत से ऊपर है। 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक, देश के गांवों में प्रतिव्यक्ति 4122 रुपये खाद्य और गैर खाद्य उपभोग एवं सेवाओं पर खर्च कर रहा है और शहरी क्षेत्रों में यह खर्च 6996 रुपये होने का अनुमान है। इसकी तुलना में उत्तर पूर्व के राज्य खर्च के मामले में दूसरे राज्यों से आगे हैं। यानी वहां लोग खानपान, सैरसपाटे अन्य सेवाओं पर ज्यादा खर्च करते हैं।

    सिक्किम देश में सबसे अधिक एमपीसीई वाला राज्य है। यहां गांवों में प्रति व्यक्ति हर महीने खान पान और अन्य सुविधाओं पर 9377 रुपये खर्च करता है, जबकि शहरी क्षेत्रों में प्रतिव्यक्ति खर्च 13978 रुपये है। सिक्किम के बाद चंडीगढ़, गोवा, अंडमान व निकोबार तथा पुडुचेरी हैं। उत्तराखंड के साथ बने दो राज्य छत्तीसगढ़ और झारखंड देश में सबसे कम मासिक प्रतिव्यक्ति खर्च वाले राज्य हैं। इन दोनों राज्यों में गांवों में औसतन तीन हजार रुपये से और शहरों में साढ़े पांच हजार रुपये से कम खर्च करते हैं।

    उत्तराखंड से हैं 18 प्रदेश
    आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार, चंडीगढ़, लद्दाख, लक्ष्यदीप और पुडुचेरी उत्तराखंड से ज्यादा खर्च करने वाले हैं। मतलब यह है कि इन राज्यों में आमजन खाद्य और गैर खाद्य उपभोग पर प्रतिमाह औसतन 5003 रुपये से अधिक खर्च करते हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में वह 7,486 रुपये से अधिक खर्च करते हैं।

    खर्च के मामले में अन्य राज्यों की स्थित

    राज्य                                          ग्रामीण खर्च                    शहरी खर्च
    सिक्किम                                      9377                                13978
    चंडीगढ़                                       8857                                13425
    गोवा                                           8,048                              9726
    अंडमान                                     7771                                  10,453
    पुडुचेरी                                     7598                                    8637
    कम एमपीसीई वाले राज्य
    छत्तीसगढ़                                2739                                     4927
    झारखंड                                  2946                                     5393
    बिहार                                     3670                                      5080
    उत्तर प्रदेश                             3481                                      5395
    ओडिशा                                 3357                                      5,825
    उत्तराखंड                              5003                                     7,486

    उत्तरखंड की खबरें उत्तराखंड 360
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand : ऊंचाई की ओर बढ़ रही मुनस्यारी की मशहूर राजमा

    January 12, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read2
    Read More

    जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर

    January 11, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read3
    Read More

    जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति

    January 10, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read2
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.