Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : च्यूरे से महिलाओं की जिंदगी में आया उजाला
    • Dhami Cabinet : राज्य स्थापना दिवस पर विशेष सत्र, देहरादून के फ्रीज जोन में छोटे घरों को अनुमति
    • JOB : खत्म हुआ इंतजार, सहायक अध्यापकों को 14 को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
    • जंगल सफारी के लिए हो जाएं तैयार, 15 से खुलेगा बिजरानी गेट
    • भर्ती परीक्षा में Zero Tolerance नीति अपनाई जाएगी : सीएम धामी
    • किसान मेला : वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर किसान भाई खेती को और लाभकारी बनाएंगे : सीएम धामी
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Monday, October 13
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»कवर स्टोरी»Research : चिड़ियों को आलसी बना रहे कृत्रिम घोंसले, भूल रहीं अपना घोंसला बनाना
    कवर स्टोरी

    Research : चिड़ियों को आलसी बना रहे कृत्रिम घोंसले, भूल रहीं अपना घोंसला बनाना

    वाइल्ड लाइफ बायोलॉजिस्ट पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी में हुए शोध में यह बात सामने आई है कि चिड़ियों को अब तिनका चुगकर घोंसला बनाना और भोजन ढूंढ़ने में हो रही परेशानी। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह प्रकृति के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
    teerandajBy teerandajOctober 22, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Research : वर्तमान समय में अधिकतर जगहों पर पक्षियों के लिए अनुकूल पर्यावरण नहीं रहा। पक्षियों की चहचहाहट कम होती जा रही है। इसलिए शहरों-ग्रामीण इलाकों में पक्षी प्रेमी कृत्रिम घोंसले बनाकर उन्हें भोजन देते हैं। लेकिन, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मनुष्य की इस आदत की वजह से चिड़ियां खुद से घोंसले बनाना भूल जा रही हैं। यानी, वह आलसी होती जा रही हैं। अब उन्हें तिनका चुगकर घोंसला बनाने में थकावट हो रही है। साथ ही भोजन ढूंढ़ने में भी परेशानी आ रही है। वाइल्ड लाइफ बायोलॉजिस्ट पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी में हुए शोध में यह जानकारी सामने आई है। शोधकर्ताओं का कहना है कि पक्षियों का व्यवहार बदलना प्रकृति के लिए अच्छा संकेत नहीं है। मनुष्य की मदद करने की आदत चिड़ियाओं को उनका काम करना भूला रही है। वह अपने बच्चों को घोंसले बनाना सहित भोजन की तलाश करना नहीं सिखा पा रहीं हैं।

    बतादें कि देश में पक्षियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित किया गया है। इसमें पक्षियों को खरीदना और पालना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि, तमाम पक्षी प्रेमी उनकी मदद के लिए उन्हें आवास उपलब्ध कराने के लिए घरों की छतों पर कृत्रिम घोंसले लगा रहे हैं। ये उसी तरह बने होते हैं, जैसे किसी पक्षी ने बनाया है। लोग इन घोंसलों में गेहूं, रोटी के टुकेड़े और दाल रख देते हैं। लेकिन, इससे चिड़ियाएं आलसी बन रही हैं, उसे घर बनाने और खाने के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ रहा है। बिना मेहनत के सब कुछ मिल रहा है। इससे वह अपने बच्चों को घोंसला बनाना, भोजन ढूंढ़ना आदि चीजें नहीं सिखा पा रही हैं। इस कारण वह अपना काम भूल रही हैं।

    यह भी पढ़ें :  Silica Sand के खनन से उत्तराखंड सरकार कमाएगी ढाई सौ करोड़ रुपये

    लकड़ी, मिट्टी, छाल, लाइकेन और मकड़ी के रेशम से तैयार करती हैं घोंसले
    चिड़ियां अमूमन लकड़ी, मिट्टी, छाल, लाइकेन और मकड़ी के रेशम से अपने घोंसले तैयार करती हैं। अलग-अलग पक्षी अलग-अलग तरह के घोंसले बनाते हैं। कुछ जमीन पर खुरचकर बनाए जाते हैं। कुछ सावधानी से बनाए गए ढांचे होते हैं। पक्षी मुख्य रूप से अंडे देने और अपने बच्चों की देखभाल के लिए घोंसले बनाते हैं। घोंसले बच्चों के बड़े होने तक उन्हें सुरक्षित वातावरण देते हैं।

    कृत्रिम घोंसलों से कम हो रही प्रजनन क्षमता
    दुनिया भर में 2003 से 2022 तक कृत्रिम घोंसलों पर 321 शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। इसमें आया कि कृत्रिम घोंसलों के कारण चिड़ियों की प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। अध्ययनों ने घोंसलों के डिजाइन और प्लेसमेंट में कई कमियों और दुरुपयोगों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा, यह भी सामने आया है कि कृत्रिम घोंसलों में निर्माण सामग्री, रंग, गंध और संरचनात्मक डिजाइन की वजह से पक्षियों को वह कंफर्ट नहीं मिलता जो उन्हें खुद के बनाए घोंसलों से मिलता है।

    उत्तराखंड 360 चिड़ियों का घोंसला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Dhami Cabinet : राज्य स्थापना दिवस पर विशेष सत्र, देहरादून के फ्रीज जोन में छोटे घरों को अनुमति

    October 13, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj2 Mins Read2
    Read More

    भर्ती परीक्षा में Zero Tolerance नीति अपनाई जाएगी : सीएम धामी

    October 13, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read2
    Read More

    Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read3
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.