Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Dhami Cabinet : राज्य स्थापना दिवस पर विशेष सत्र, देहरादून के फ्रीज जोन में छोटे घरों को अनुमति
    • JOB : खत्म हुआ इंतजार, सहायक अध्यापकों को 14 को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
    • जंगल सफारी के लिए हो जाएं तैयार, 15 से खुलेगा बिजरानी गेट
    • भर्ती परीक्षा में Zero Tolerance नीति अपनाई जाएगी : सीएम धामी
    • किसान मेला : वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर किसान भाई खेती को और लाभकारी बनाएंगे : सीएम धामी
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Monday, October 13
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»PURE पॉलिटिक्स»Kedarnath : दिवंगत विधायक शैलारानी की बेटी ऐश्वर्या ने खरीदा नामांकन पत्र
    PURE पॉलिटिक्स

    Kedarnath : दिवंगत विधायक शैलारानी की बेटी ऐश्वर्या ने खरीदा नामांकन पत्र

    teerandajBy teerandajOctober 26, 2024Updated:October 26, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Kedarnath उपचुनाव के लिए अभी तक भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियाें की घोषणा नहीं की है। कयासबाजी का दौर जारी है। इस बीच बड़ी खबर यह है कि केदारनाथ की दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की बेटी ने नामांकन पर्चा खरीद कर खुले तौर पर दावेदारी ठोक दी है। बतादें कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव 20 नवंबर को होंगे।

    दिलचस्प बात यह भी है कि दिवंगत विधायक शैलारानी के धर्मपुत्र के रूप में जयदीप बर्त्वाल ने भी अपनी दावेदारी रखी है। भाजपा-कांग्रेस को अपने उम्मीद्वार तय करने में काफी कठिनाई आ रही है क्यों कि यहां पर दावेदारों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि भाजपा नेतृत्व किस पर भरोसा जताता है। संभावना जताई जा रही है कि 27 या 28 तक भाजपा अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर देगा।

    यह भी पढ़ें :  पंतनगर Book Kautik में पर्वतीय कृषि से उत्तराखंड में समृद्धि का खींचा जाएगा खाका

    केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में अब तक कुल 6 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए हैं। शुक्रवार को ऐश्वर्या रावत के नाम से रिटर्निंग कार्यालय ऊखीमठ से नामांकन प्रपत्र खरीदा गया। बता दें कि विस उपचुनाव के लिए ऐश्वर्या रावत का नाम भाजपा के पैनल में शामिल है। उन्होंने कहा वह अपनी मां के जनता से किए गए वादों को पूरा करना चाहती हैं। इधर, रिर्टनिंग अधिकारी व उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी तक छह नामांकन प्रपत्र की बिक्री हो चुकी है। किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन प्रपत्र जमा नहीं किए हैं।

    उधर, जयदीप बर्त्वाल ने दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के धर्मपुत्र के तौर पर केदारनाथ विस उप चुनाव के लिए भाजपा से टिकट की दावेदारी की है। कहा कि भाजपा की परिपाटी रही है कि उप चुनाव में परिवार को तरजीह दी जाती है, ऐसे में भावनात्मक व धर्मपुत्र के नाते मैं भी अपनी दावेदारी कर रहा हूं। साथ ही, पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी चुनती है, उसके लिए भी समर्पित भाव से कंधा से कंधा मिलाकर काम करुंगा। बतादें कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेमवती नंदन बहुगुणा विवि श्रीनगर गढ़वाल के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जयदीप बत्र्वाल ने कहा कि केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत का निधन लापरवाही के कारण हुआ। उन्हें, जिस देखरेख की जरूरत थी, वह उन्हें नहीं दी गई। साथ ही उनके आखिरी समय में मुझे उनसे मिलने नहीं दिया गया। यहां तक कि मेरे खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई।

    chardham yatra 2024 .. बाबा के दर्शन से पाकर भावुक हुए भक्त

    उन्होंने कहा कि केदारनाथ की पूर्व विधायक शैलारानी रावत के ऑपरेशन की तिथि तय करने मेदांता अस्पताल गए थे, वहां चिकित्सकों से विचार-विमर्श के बाद लौटते समय जाखण पुलिस द्वारा फोन कर बताया गया कि उनके खिलाफ शिकायती पत्र मिला है। कहा कि मुझ पर धमकाने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मां ने जो कहा, एक पुत्र के तौर पर उन्होंने सभी फर्ज निभाए, पर आज उनके निधन के बाद बेटी की तकरार से आहत हैं। कहा कि मां ने प्यार में मुझसे सबकुछ मांगा, जो मैंने खुशी-खुशी दिया और आज बेटी तकरार कर रही है, जो सही नहीं है।

    27 अक्तूबर तक कांग्रेस घोषित कर सकती है नाम
    केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशियों का पैनल स्क्रीनिंग कमेटी को भेज दिया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पैनल के लिए प्रत्याशियों के नाम तय हो गए थे। शनिवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पर पैनल पर चर्चा करने के बाद हाईकमान फैसला लेगा। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस से 13 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पैनल में मनोज रावत, कुंवर सजवाण व लक्ष्मण रावत के नाम भेजे गए हैं। शनिवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होने की संभावना है। 27 अक्तूबर तक कांग्रेस प्रत्याशी को एलान कर सकती है।

    उत्तराखंड 360 केदारनाथ उपचुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    भर्ती परीक्षा में Zero Tolerance नीति अपनाई जाएगी : सीएम धामी

    October 13, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read2
    Read More

    Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read3
    Read More

    किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj6 Mins Read3
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.