Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    • देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    • बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड पर हाईकोर्ट की मुहर, याचिका खारिज
    • INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, February 26
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»Report : दिल्ली वायु तो देहरादून ध्वनि प्रदूषण से परेशान
    उत्तराखंड 360

    Report : दिल्ली वायु तो देहरादून ध्वनि प्रदूषण से परेशान

    प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच में पता चला है कि रुद्रपुर, काशीपुर समेत राज्य के कई स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है।
    teerandajBy teerandajOctober 28, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Report : देश की राजधानी दिल्ली वायु तो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ध्वनि प्रदूषण से परेशान है।  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जनवरी से सितंबर तक राज्य के कई जिलों में ध्वनि प्रदूषण की जांच कराई है। इसमें रुद्रपुर काशीपुर में ध्वनि प्रदूषण का स्तर चिंताजनक स्थिति में हैं। वहीं, देहरादून में भी ध्वनि प्रदूषण मानक से बहुत ज्यादा है। सर्दियों के मौसम में अखबारों और चैनलों में दिल्ली में वायु प्रदूषण की खबरें सुर्खियां बनती हैं। ऐसा पिछले कई वर्षों से हो रहा है। अब शांत वातावरण के विख्यात देवभूमि में भी शोर-शराबा चरम पर पहुंच चुका है।

     यह भी पढ़ें :  Kedarnath By-election: ऐश्वर्या खाली हाथ, भाजपा ने आशा नौटियाल को मैदान में उतारा

    गाड़ियों के शोर से शहर में मौजूद अस्पतालों में मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। देहरादून के हालात तो यह हैं कि दून अस्पताल के पास भी ध्वनि 75 डेसीबल से अधिक रहा। यह बेहद चिंताजनक बात है। अस्पताल के पास तो हॉर्न तक बजाना मना होता है। लेकिन, इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है।  देहरादून के व्यावसायिक क्षेत्रों के हालात भी बेहतर नहीं है। साथ ही यहां के आवासीय क्षेत्र की बात करें तो रेस कोर्स में फरवरी में 75.05 और नेहरू कॉलोनी में जून में 65.5 डेसीबल रहा है। वहीं, काशीपुर के आवासीय क्षेत्र में 85.67 और रुद्रपुर में मार्च में 84.14 डेसीबल तक ध्वनि का स्तर रहा है। यह स्तर खतरनाक माना जाता है। इसका बड़ा कारण शहरों में गाड़ियों की बढ़ती संख्या के साथ निर्माण कार्यों को माना जा रहा है।

    क्या कहते हैं विशेषज्ञ
    ध्वनि प्रदूषण के विशेषज्ञ कहते हैं, इसको लेकर लोगों को भी अपने स्तर से प्रयास करना होगा। कुछ लोग ट्रैफिक सिग्नल आदि जगहों पर वेवजह हार्न बजाते हैं। इससे भी शोर उत्पन्न होता है। इसको लेकर पुलिस के सहयोग से जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नब्बे डेसीबल से अधिक की आवाज कानों को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

    राज्य के चार जिलों में की गई जांच

    प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य में देहरादून (सात जगह), हल्द्वानी (तीन), रुद्रपुर (तीन), काशीपुर (तीन) नैनीताल और हरिद्वार में एक एक जगह ध्वनि प्रदूषण की जांच कराई है। यह जांच भी व्यवसायिक क्षेत्र, आवासीय क्षेत्र और साइलेंस जोन में कराई गई है। जनवरी से सितंबर के बीच हुई जांच रिपोर्ट चिंताजनक होने की तरफ इशारा कर रही है। ईएनटी रोग विशेषज्ञों के अनुसार 90 और उससे अधिक डेसीबल की आवाज कान के सुनने क्षमता की प्रभावित कर सकती है। वहीं रुद्रपुर के डीडी चौक (कामर्शियल जोन) में अगस्त के महीने में औसत ध्वनि का स्तर 93.45 डेसीबल रिपोर्ट हुआ है। यानी यहां आपके कानों को नुकसान पहुंच सकता है।

    ध्वनि प्रदूषण का कारण
    ध्वनि प्रदूषण के कई कारण हैं। आजकल शादियों में डीजे का चलन है। आप गौर किए होंगे कि उसकी आवाज इतनी तेज होती है कि आपके कान झन्ना जाते हैं। लोग इसके नजदीक खड़े होकर नाचते हैं। ईएनटी विशेषज्ञ इसे बेहद खतरनाक मानते हैं। ऐसे कई केस आ चुके हैं जिसमें किशोर, युवा की सुनने की झमता प्रभावित हो गई। तेज आवाज जब कानों में पड़ती है वह नसों के जरिए दिल तक पहुंचती है। जब लगातार डीजे का तेज साउंड कानों में पड़ता है तो हार्ट बीट्स बढ़ जाती हैं। इससे स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डर बढ़ता है। ऐसी स्थिति में कान की नसों में खून गाढ़ा होने लगता है। कई बार यह स्ट्रोक का कारण भी बन जाता है। वैसे, देश में अभी तक ध्वनि प्रदूषण को लेकर लोग संवेदनशील नहीं हैं। यही कारण है कि इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि, विशेषज्ञ इसे वायु प्रदूषण की तरह ही खतरनाक मानते हैं।

    ध्वनि प्रदूषण के साइड इफेक्ट
    उच्च रक्तचाप
    बहरापन
    सर्कैडियन लय (नींद चक्र) को प्रभावित कर सकता है
    संज्ञानात्मक कार्यों को ख़राब करना
    चिड़चिड़ापन, उच्च तनाव

    ध्वनि प्रदूषण के कारण
    लॉन घास काटने की मशीन और पत्ती ब्लोअर
    निर्वात मार्जक
    लाउडस्पीकर या स्टीरियो
    ट्रक, बसें, हवाई जहाज़, या यातायात
    हीटिंग और एयर कंडीशनिंग इकाइयां

    उत्तराखंड 360 देहरादून की खबरें ध्वनि प्रदूषण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन

    February 24, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read4
    Read More

    केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार

    February 23, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read1
    Read More

    देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार

    February 20, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read26
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.