Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • मानव-वन्यजीव संघर्ष में घायलों के लिए नई व्यवस्था… इलाज पर सरकार देगी 15 लाख रुपये
    • Uttarakhand : ऊंचाई की ओर बढ़ रही मुनस्यारी की मशहूर राजमा
    • जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर
    • जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच
    • हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 : आस्था पथ होगा आकर्षण का केंद्र
    • मानव वन्यजीव संघर्ष : संवेदनशील इलाकों की होगी मैपिंग
    • काटना ही नहीं… पीछा करना भी गंभीर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हादसों की वजह बन रहे कुत्ते
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच
    • डिजिटल पुलिसिंग में Uttarakhand का दबदबा…ICJS 2.0 रैंकिंग में देश भर में प्रथम स्थान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Monday, January 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»Cyber Crime : दिवाली गिफ्ट के फेर में न निकले दिवाला…फिशिंग लिंक से रहें सावधान
    उत्तराखंड 360

    Cyber Crime : दिवाली गिफ्ट के फेर में न निकले दिवाला…फिशिंग लिंक से रहें सावधान

    teerandajBy teerandajOctober 30, 2024Updated:October 30, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Cyber Crime : दिवाली पर आपके पास ढेरों बधाई संदेश आते हैं। चूंकि, त्योहार का स्वरूप ही कुछ ऐसा है यहां पर आपको गिफ्ट भी मिलते हैं। आप देते भी हैं। साइबर ठगों ने यहां भी खेल कर दिया है। कई बार आपके मोबाइल में ऐसे संदेश भी आते हैं जिसमें लिंक पर क्लिक करने पर गिफ्ट दिए जाने की बात लिखी होती है। इसको फिशिंग लिंक कहते हैं। यहां पर क्लिक करते ही साइबर ठग आपके खाते को खाली कर सकते हैं। फिशिंग एक साइबर अपराध है जिसमें हमलावर, किसी प्रतिष्ठित संस्था या व्यक्ति का दिखावा करते हुए, ईमेल या संचार के अन्य जरिये लिंक भेजते हैं। इन लिंक पर क्लिक करने से, पीड़ितों की व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि लॉगिन क्रेडेंशियल, खाता संख्या, वगैरह चुराई जाती है।

    कैसे होती है ठगी
    ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोग अक्सर अलग-अलग वेबसाइट्स पर विजिट करते हैं। वे अपनी निजी जानकारियां वहां शेयर करते हैं। हैकर्स और साइबर ठग यहीं से उनकी डिटेल इकठ्ठा कर ठगी की शुरुआत करते हैं। वहीं, कई बार साइबर क्रिमिनल किसी ब्रांडेड वेबसाइट की हूबहू कॉपी बनाकर उसे साइबर वर्ल्ड में उतार देते हैं और लोगों को फंसाने का प्लेटफार्म लांच करते हैं। इसी तरह हैकर्स असली लिंक की तरह की-वर्ड्स, नाम का इस्तेमाल करते हुए फिशिंग लिंक भी बनाते हैं और लोगों को ठगते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Digital Arrest Scam! ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने चेताया, बचने का तरीका भी बताया

    एक्सपर्ट बताते हैं, कस्टमर के ऑनलाइन ऑर्डर करते ही साइबर ठग उन्हें फेक लिंक भेज देते हैं। ठगी के शिकार लोगों का कहना है कि कई बार तो उन्हें ये मैसेज भी मिले हैं कि आपका प्रोडक्ट वेयर हाउस में है, पता अपडेट कराएं। वहीं कुछ संदेशों में कस्टमर्स को अन्य जानकारी अपडेट करने के लिए 12 घंटे का समय दिया जाता है। ग्राहक इन्हें कंपनी के मैसेज समझ क्लिक कर देते हैं और हैकर्स के चंगुल में फंस जाते हैं। वहीं, ठगी में माहिर हैकर्स चंद मिनटों में ही पूरा एकाउंट खाली कर देते हैं।
    साइबर ठग केवल एकाउंट ही नहीं साफ करते बल्कि फर्जी वेबसाइट डिजाइन कर यहां असली वेबसाइट के जैसे प्राडक्ट की इमेज भी अपलोड करते हैं। इसके लिए प्राइस भी बिल्कुल असली साइट की तरह ही रखी जाती है। जब कस्टमर इन साइट्स पर जाकर कोई प्राडक्ट आर्डर देता है तो वे असली प्रोडक्ट की जगह घटिया क्वालिटी का प्रोडक्ट डिलेवर करते हैं। कई बार तो ये प्रोडक्ट डिलेवर भी नहीं करते और लोगों के साथ ठगी करते हैं।

    झांसा देकर ठगी
    केवल वेबसाइट ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी एक्टिव साइबर क्रिमिनल्स लोगों को फॉलोवर बढ़ाने का झांसा देकर फंसाते हैं और उन्हें ठगी का शिकार बनाते हैं। साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक सिटी में कई ऐसे केसेज देखने को मिले हैं जिनमें फॉलोवर बढ़ाने का झांसा देकर ठगी की गई है।

    इसके बचाव को लेकर एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। दरअसल, साइबर ठग हर मौके को भुनाने की फिराक में रहते हैं। इसी तरह दिवाली पर भी साइबर ठगों ने इस तरह के मैसेज वायरल किए हैं जिनमें फिशिंग लिंक छिपे हुए हैं। इनमें कई तरह के ग्रीटिंग और चमकीले मैसेज होते हैं। इन पर जैसे ही क्लिक किया जाता है तो एक फिशिंग लिंक खुल जाता है। इसपर क्लिक करते ही आपका खाता खाली हो जाता है।

    एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि साइबर ठग हर समय हर मौके की जुगत में रहते हैं। इस तरह के संदेशों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। यदि ठगी का शिकार होते हैं तो तत्काल 1930 पर कॉल करें। किसी अनजान नंबर से आए मैसेज को खोलने से पहले उसकी जांच कर लें। यदि मैसेज वायरल हो रहे हैं तो अपने परिचितों को भी इस बारे में बताएं।

    • ऐसे करें बचाव
    •  बचाव के लिए सबसे जरूरी है साइबर क्राइम के बारे में अवेयरनेस, लोग जागरूक रहेंगे तो वे इन क्रिमिनल्स के जाल में फंसने से बच सकेंगे।
    •  किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले अच्छी तरह पड़ताल कर लें, इसके बाद ही आगे बढ़ें।
    •  ऑर्डर करने के कितने घंटे बाद आपके पास लिंक पहुंचा, यह ध्यान रखना जरूरी है।
    •  लिंक पर क्लिक करने से पहले यूआरएल, डोमेन नेम कंपनी के असली लिंक से मैच हो रहे हैं या नहीं।
    cyber crime उत्तराखंड 360
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    मानव-वन्यजीव संघर्ष में घायलों के लिए नई व्यवस्था… इलाज पर सरकार देगी 15 लाख रुपये

    January 12, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read2
    Read More

    Uttarakhand : ऊंचाई की ओर बढ़ रही मुनस्यारी की मशहूर राजमा

    January 12, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read3
    Read More

    जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर

    January 11, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read3
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.