Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • नंदा गौरा योजना : सीएम धामी ने 33 हजार से अधिक बालिकाओं के खातों में 145.93 करोड़ रुपये भेजे
    • नयार वैली फेस्टिवल का आगाज, पर्यटन को नई रफ्तार
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    • देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, February 26
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»Almora Accident : एयरलिफ्ट किए गए घायल, कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली से लौट रहे सीएम धामी
    उत्तराखंड 360

    Almora Accident : एयरलिफ्ट किए गए घायल, कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली से लौट रहे सीएम धामी

    राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री समेत तमाम बड़े नेताओं जताई शोक संवेदना। प्रधानमंत्री राहत कोष से भी मुआवजे का एलान।
    teerandajBy teerandajNovember 4, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Almora Accident : उत्तराखंड के लोग शोक में डूबे हुए हैं। सोमवार की सुबह अल्मोड़ा में हुए हादसे के बाद हर कोई घायलों का हाल जानने के लिए बेताब है। बतादें कि गंभीर रूप से घायलों को ऋषिकेश एम्स और सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। बचाव कार्य किया जा रहा है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बचाव दल को सहयोग कर रहे हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री समेत तमाम  बड़े नेताओं ने हादसे पर शोक जताया है।

    यह भी पढ़ें : गढ़वाल से रामनगर जा रही बस अल्मोड़ा के मार्चुला में दुर्घटनाग्रस्त, 39 की मौत, कई घायल

    अब तक मिली सूचना के मुताबिक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। 20 के करीब लोग घायल हैं। इनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना स्थल पर पहुंचे लोग वहां का नजारा देख दहल उठे। नदी में लाशों का ढेर लगा था। चारों ओर भयावह मंजर था। मुश्किल से बस के अंदर फंसे शवों को निकाला गया। शुरुआती जानकारी मिली है कि यूजर्स कंपनी की बस है। बस 42 सीटर है। लेकिन 55 से अधिक यात्री बस में सवार थे।

     

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को एम्स ऋषिकेश और सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए एयर लिफ्ट किया गया है। pic.twitter.com/6P9u4vXJBC

    — Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) November 4, 2024

    बतादें कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अल्मोड़ा में मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 29 की मौत मौके पर बाकी की मौत अस्पताल में हुई। करीब 20 लोग घायल हैं। चार घायलों को एयरलिफ्ट किया गया है। तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है। बस में 58 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसएसपी अल्मोड़ा मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची है।

    बस नैनीडांडा के किनाथ से रामनगर जा रही थी। जैसे ही बस मार्चुला के पास पहुंची तो सारड बैंड के पास नदी में गिर गई। बस के नदी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 29 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग बस से छिटककर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य चलाया। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया।

    जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई बस दुर्घटना में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी देते कुमाऊँ कमिश्नर श्री दीपक रावत। pic.twitter.com/pZeMlVYr4v

    — Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) November 4, 2024

    बस में सवार थे 58 से ज्यादा यात्री
    बस 40 सीटर थी। बस में 55 से ज्यादा यात्री थे। आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि 38 यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है।

    प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2 लाख रुपये
    प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

    सीएम धामी ने दिल्ली में रद्द किए अपने कार्यक्रम, देहरादून के लिए रवाना
    सीएम धामी कुछ महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली में थे। उनके वहां पर कई कार्यक्रम थे। घटना की सूचना के बाद वह अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं।

     

    अल्मोड़ा, उत्तराखंड में एक सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

    — President of India (@rashtrapatibhvn) November 4, 2024

     

    उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर अत्यंत दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

    — Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 4, 2024

    अल्मोड़ा हादसा उत्तराखंड 360
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    नंदा गौरा योजना : सीएम धामी ने 33 हजार से अधिक बालिकाओं के खातों में 145.93 करोड़ रुपये भेजे

    February 26, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read1
    Read More

    नयार वैली फेस्टिवल का आगाज, पर्यटन को नई रफ्तार

    February 26, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read1
    Read More

    Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन

    February 24, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read4
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.