Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    • देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    • बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड पर हाईकोर्ट की मुहर, याचिका खारिज
    • INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Wednesday, February 25
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»काम की खबर»Research : एंटीबायोटिक ही नहीं, पेनकिलर्स भी कम रही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता
    काम की खबर

    Research : एंटीबायोटिक ही नहीं, पेनकिलर्स भी कम रही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    समस्या पर अभी ध्यान नहीं दिया गया तो 2050 तक इसके कारण हर साल करीब एक करोड़ लोगों की जान जा सकती है। दुनिया भर में AMR के कारण लाखों की जा रही जान। एक साथ कई दवाएं लेना जोखिमभरा।
    teerandajBy teerandajSeptember 5, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Research : हर घर में पेनकिलर्स यानी दर्द निरोधक दवाएं जैसे पैरासिटामोल और आइबुप्रोफेन रखी मिल जाएंगी। हरारत या बुखार होने की दशा में लोग बिना चिकित्सीय सलाह के धड़ल्ले से पेनकिलर्स का सेवन करते हैं। हाल ही में हुए एक शोध में सामने आया है कि पेनकिलर्स भी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर सकता है। पहले यह माना जा रहा था कि एंटीबायोटिक के अधिक सेवन से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। यह शोध करने वाले वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अगर इसपर नियंत्रण नहीं किया गया तो 2050 तक हर साल एक करोड़ से अधिक लोगों की मौत का कारण यह बनेगा। यह शोध यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया से जुड़े वैज्ञानिकों ने किया है।

    वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि ये दवाएं बैक्टीरिया को एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति अधिक प्रतिरोधी बना सकती हैं, जिससे एंटीबायोटिक रेसिस्टेन्स की समस्या बढ़ सकती है। जब भी हमें दर्द या बुखार होता है, तो हम अक्सर बिना सोचे-समझे पैरासिटामोल या आइबुप्रोफेन जैसी दवाएं ले लेते हैं। ये दवाएं करीब-करीब हर घर की फर्स्ट एड किट में मौजूद होती हैं। लेकिन अपने नए शोध में इन दवाओं को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि ये आम दवाएं दबे पांव दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक, रोगाणुरोधी प्रतिरोध यानी एंटीबायोटिक रेसिस्टेन्स (एएमआर) को और बढ़ावा दे रही हैं।

    वैज्ञानिकों ने Research में पाया कि पैरासिटामोल और आइबुप्रोफेन न केवल अकेले इस्तेमाल करने पर बैक्टीरिया को एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति मजबूत बना रहे हैं, बल्कि इन दवाओं को एक साथ लेने से यह असर और भी तेज हो जाता है। इससे न केवल बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, साथ ही एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति प्रतिरोध भी विकसित कर लेते हैं। हालांकि देखा जाए तो ये दोनों ही दवाएं एंटीबायोटिक नहीं हैं, लेकिन फिर भी इनसे रोगाणुरोधी प्रतिरोध का खतरा है।

    बैक्टीरिया के जेनेटिक में बदलाव
    वैज्ञानिकों के मुताबिक ये दवाएं बैक्टीरिया की जेनेटिक बनावट में बदलाव ला सकती हैं। शोधकर्ताओं ने देखा कि जब अध्ययन के दौरान पैरासिटामोल और आइबुप्रोफेन को एक आम एंटीबायोटिक सिप्रोफ्लॉक्सासिन और ई-कोलाई बैक्टीरिया (जो आंत और यूरीन इन्फेक्शन का प्रमुख कारण है, उसके संपर्क में लाया गया, तो बैक्टीरिया ने तेजी से नए जीन संबंधी बदलाव विकसित किए। इससे उन्हें तेजी से बढ़ने और दवाओं के प्रति अधिक प्रतिरोधी बनने में मदद मिली। नतीजा यह हुआ कि ई-कोलाई न सिर्फ सिप्रोफ्लॉक्सासिन बल्कि कई अन्य एंटीबायोटिक के प्रति भी कहीं ज्यादा प्रतिरोधी हो गया।

    शोधकर्ताओं ने बताया कि आइबुप्रोफेन और पेरासिटामोल जैसी दवाएं बैक्टीरिया की रक्षा प्रणाली को सक्रिय कर देती हैं, जिससे वे एंटीबायोटिक्स को बाहर निकाल देते हैं और दवाएं कम प्रभावी हो जाती हैं। अध्ययन के नतीजे प्रतिष्टित एनपीजे जर्नल एंटीमाइक्रोबियल्स एंड रेसिस्टेन्स में प्रकाशित हुए हैं। शोधकर्ताओं ने नौ दवाओं का अध्ययन किया है, जिनमें दर्द और सूजन के लिए दी जाने वाली आइबुप्रोफेन और डाइक्लोफेनाक, बुखार और दर्द के लिए दी जाने वाली पेरासिटामोल, फ्यूरोसेमाइड (हाई ब्लड प्रेशर के लिए), मेटफॉर्मिन (डायबिटीज के लिए), एटोरवास्टेटिन (कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए), ट्रामाडोल (सर्जरी के बाद के तेज दर्द कम करने के लिए), टेमाजेपैम (नींद की समस्या के लिए), और स्यूडोएफेड्रिन जिसे बंद नाक खोलने के लिए दिया जाता है, शामिल थीं।

    बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक
    वैज्ञानिकों के मुताबिक यह समस्या खासकर वृद्धाश्रमों और बुजुर्गों से जुड़े देखभाल केंद्रों में कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती है। जहां लोगों को दर्द, नींद, ब्लड प्रेशर या डायबिटीज जैसी कई दवाएं एक साथ दी जाती हैं। ऐसे माहौल में आंतों में मौजूद बैक्टीरिया को एंटीबायोटिक प्रतिरोध विकसित करने का और ज्यादा मौका मिल जाता है।

    हर साल लाखों लोगों की जान ले रहा है AMR
    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक दुनिया में रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) के कारण लाखों लोगों की जान जा रही है। 2019 में AMR के कारण दुनिया भर में 12.7 लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। वहीं अनुमान है कि 2019 में मरने वाले 49.5 लाख लोग कम से कम एक दवा प्रतिरोधी संक्रमण से पीड़ित थे। जर्नल लैंसेट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार एएमआर, मलेरिया और एड्स से भी ज्यादा लोगों की जान ले रहा है। 2019 में वैश्विक स्तर पर एड्स से 6,80,000 लोगों की जान गई थी, वहीं मलेरिया 6,27,000 मौतों की वजह था। यदि संक्रमण से होने वाली मौतों को देखें तो इस लिहाज से एंटीबायोटिक रेसिस्टेन्स का नंबर कोविड-19 और ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) के बाद आता है। अनुमान है कि यदि इस समस्या पर अभी ध्यान नहीं दिया गया तो 2050 तक इसके कारण हर साल करीब एक करोड़ लोगों की जान जा सकती है। ऐसे में यह समस्या कितनी तेजी से अपने पैर पसार रही है उसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

    क्या और कैसे होता है रोगाणुरोधी प्रतिरोध?
    यह सही है कि एंटीबायोटिक दवाएं किसी मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाती है, पर जिस तरह से स्वास्थ्य क्षेत्र में इनका धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है उससे एंटीबायोटिक रेसिस्टेन्स की समस्या पैदा हो रही है, जो स्वास्थ्य के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है। रोगाणुरोधी प्रतिरोध तब उत्पन्न होता है, जब रोग फैलाने वाले सूक्ष्मजीव जैसे बैक्टीरिया, कवक, वायरस, और परजीवी रोगाणुरोधी दवाओं के लगातार संपर्क में रहने से अपने शरीर को इन दवाओं के अनुरूप ढाल लेते हैं। उनके शरीर में आए बदलावों के चलते वो धीरे-धीरे इन दवाओं के प्रति प्रतिरोध विकसित कर लेते हैं। नतीजतन, यह दवाएं उन पर असर नहीं करती। ऐसा होने पर मनुष्य के शरीर में लगा संक्रमण जल्द ठीक नहीं होता। इसका मतलब है कि बैक्टीरिया ने खुद में बदलाव कर इन दवाओं से बचने का तरीका खोज लिया है।

    यह भी पढ़ें … GST RATE CUT : सामने आया मोदी का दिवाली गिफ्ट

    एक साथ कई दवाएं लेना खतरनाक
    अध्ययन से जुड़े मुख्य शोधकर्ता, प्रोफेसर रिटे वेंटर ने अध्ययन में बताया कि एंटीबायोटिक रेसिस्टेन्स अब सिर्फ एंटीबायोटिक दवाओं के गलत इस्तेमाल की वजह से ही नहीं, बल्कि आम दवाइयों के कारण भी तेजी से फैल रहा है। यह हमें सोचने पर मजबूर करता है कि दवाओं के संयोजन के जोखिम कितने गंभीर हो सकते हैं। एक साथ कई दवाएं देने के जोखिमों को गंभीरता से समझना चाहिए। खासकर बुजुर्गों के लिए जिन्हें अक्सर लंबी अवधि की कई दवाएं एक साथ दी जाती हैं।

    helth news Medical Research उत्तराखंड 360
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन

    February 24, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read4
    Read More

    देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार

    February 20, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read26
    Read More

    यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा

    February 17, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read727
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.