Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand के बुनियादी ढांचे को रफ्तार, 37.23 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मंजूरी
    • पौने पांच लाख लोगों तक पहुंची Uttarakhand सरकार
    • सियासत भारी है… पेंगुइन बोला-अब तक प्रकाशित नहीं हुई जनरल नरवणे की फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी
    • Uttarakhand : पीएमवीबीआरवाई से दो वर्षों में 3.5 करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य
    • राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र
    • हरिद्वार कुंभ 2027: अक्तूबर तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं तैयारियां : सीएम धामी
    • उत्तरायणी कौथिक में बोले सीएम धामी, रिवर्स पलायन में 44% बढ़ोतरी
    • गाजियाबाद घटना के बाद देहरादून प्रशासन सतर्क, ऑनलाइन गेमिंग को लेकर एडवाइजरी जारी
    • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, जुलाई 2026 से सभी अल्पसंख्यक संस्थाएं शिक्षा बोर्ड के दायरे में
    • Uttarakhand : उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन, शासनादेश जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Wednesday, February 11
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»काम की खबर»चांदी की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक साल में 84 हजार रुपये उछली कीमत
    काम की खबर

    चांदी की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक साल में 84 हजार रुपये उछली कीमत

    औद्योगिक मांग, वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की चाह ने बढ़ाई कीमती धातुओं की चमक। महज एक साल में करीब 35 प्रतिशत की यह छलांग चांदी के इतिहास में दुर्लभ मानी जा रही है।
    teerandajBy teerandajJanuary 21, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    कीमती धातुओं के बाजार में इस समय चांदी सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। रिकॉर्ड तेजी के बीच चांदी ने इस साल निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक चांदी की कीमत में करीब 84000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। घरेलू सर्राफा बाजार में जहां साल के शुरुआती दिनों में चांदी करीब 2.39 लाख रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी, वहीं अब इसके दाम बढ़कर 3.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुके हैं। महज एक साल में करीब 35 प्रतिशत की यह छलांग चांदी के इतिहास में दुर्लभ मानी जा रही है।

    औद्योगिक मांग ने बढ़ाई चांदी की चमक
    बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी की कीमतों में आई इस जबरदस्त तेजी के पीछे कई अहम कारण हैं। सबसे बड़ा कारण चांदी की बढ़ती औद्योगिक मांग है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ऑटोमोबाइल सेक्टर में चांदी का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ग्रीन एनर्जी की ओर दुनिया के बढ़ते रुझान ने चांदी की मांग को और मजबूत किया है। इसके साथ ही वैश्विक आपूर्ति में सीमितता भी कीमतों को ऊपर ले जाने में अहम भूमिका निभा रही है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई की आशंका के बीच निवेशकों का रुझान तेजी से सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है। शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव और करेंसी में कमजोरी के चलते निवेशक सोना-चांदी को सुरक्षित ठिकाना मान रहे हैं। यही वजह है कि चांदी में निवेश लगातार बढ़ रहा है और इसका सीधा असर कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

    सोना भी पीछे नहीं, 15500 रुपये हुआ महंगा

    चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी इस साल मजबूती बनी हुई है। वर्ष 2026 में अब तक सोना करीब 15500 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है, जो लगभग 11.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों की नीतियां, डॉलर में कमजोरी और आर्थिक सुस्ती की आशंका ने सोने को भी मजबूत सहारा दिया है।

    विदेशी बाजारों में भी ऐतिहासिक उछाल

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। पहली बार सोने ने 4,700 डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा पार किया है, जबकि चांदी 95 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई है। जानकारों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सतर्क नीति और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से सोना चांदी को और मजबूती मिल सकती है।

    महंगे दाम के बावजूद बनी हुई है मांग

    कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बावजूद घरेलू बाजार में चांदी की मांग कमजोर नहीं पड़ी है। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार निवेशक बड़ी मात्रा में चांदी की बार और सिक्के खरीद रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी चांदी को पारंपरिक और सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जा रहा है। शादी-विवाह और धार्मिक अवसरों पर चांदी के आभूषणों की मांग बाजार को सहारा दे रही है।

    आगे भी तेजी के संकेत, निवेश में सतर्कता जरूरी

    बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि वैश्विक परिस्थितियां मौजूदा रुख पर बनी रहीं तो आने वाले महीनों में सोना और चांदी दोनों में और तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि वे बाजार के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए संतुलित और सोच-समझकर निवेश करें।

    काम की खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand सरकार और आईटीबीपी के बीच समझौता…108 सीमावर्ती गांवों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

    January 16, 2026 काम की खबर By teerandaj3 Mins Read3
    Read More

    आम आदमी से दूर होती चांदी, निवेशकों की बनी पहली पसंद

    January 13, 2026 काम की खबर By teerandaj4 Mins Read3
    Read More

    Research : आंवला, गिलोय व गोखरू ने बूढ़ा करने वाले प्रोटीन को दी मात

    January 2, 2026 काम की खबर By teerandaj4 Mins Read10K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.