उत्तराखंड में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 6 IAS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। वहीं 26 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के तहत कई जिलों, निदेशालयों और सचिवालय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
IAS अधिकारी आनंद स्वरूप, रुचि मोहन रयाल, प्रकाश चंद्र से अतिरिक्त प्रभार हटाए गए हैं, जबकि बंशी लाल राणा को आयुक्त खाद्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गौरी प्रभात और दीक्षिता जोशी के तैनाती स्थलों की अदला-बदली की गई है।
नरेंद्र सिंह को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुल सचिव पद से हटाया गया है। शिवकुमार बंसल को उसी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे सचिव-अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जिम्मेदारी वापस ली गई है। सचिव बाल संरक्षण आयोग का पद उनके पास बरकरार है। प्रकाश चंद्र दुम्का को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। नंदन सिंह डुंगरियाल को सचिव-अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, देहरादून में नई तैनाती दी गई है।
जिला स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। अवधेश कुमार सिंह को टिहरी गढ़वाल से हटाकर शहरी विकास निदेशालय में संयुक्त निदेशक बनाया गया है, जबकि शैलेंद्र सिंह नेगी को टिहरी गढ़वाल का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। अभी तक उनके पास एडीएम नैनीताल (वि./रा.) और सक्षम प्राधिकारी भूमि अधिग्रहण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार था। उनकी जगह यह जिम्मा सौरभ असवाल को सौंपा गया है।
वैभव गुप्ता को हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है। हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल समेत कई जिलों में डिप्टी कलेक्टर स्तर पर भी फेरबदल हुआ है। हर गिरि को हरिद्वार, अनुराग आर्या को नैनीताल, रविंद्र कुमार जुवांठा को देहरादून तथा हिमांशु कफल्टिया को ऊधमसिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर के रूप में तैनात किया गया है।
इसके अलावा प्रेमलाल को उत्तरकाशी, यशवीर सिंह को चमोली, मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून, विपिन चंद्र पंत और सुनील कुमार को चंपावत भेजा गया है। पंकज भट्ट को टिहरी गढ़वाल में नई जिम्मेदारी दी गई है।
पूरी सूची यहां देखें –












