उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़कों पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर बेहद सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा कि देवभूमि में कानून और व्यवस्था से खिलवाड़ किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नमाज हो या कोई भी धार्मिक गतिविधि, वह तय स्थान पर ही होनी चाहिए। सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक प्रदर्शन का मंच बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
सीएम धामी ने दो टूक कहा कि इस समय प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में सरकार की पहली प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि चारधाम यात्रियों को परेशान करने वाली किसी भी गतिविधि को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग हर मुद्दे को सिर्फ वोट बैंक की राजनीति से देखते हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार देवभूमि की संस्कृति, शांति और अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की आस्था और व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को सख्ती से जवाब दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : अस्पताल के एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आईसीयू में भर्ती बुजुर्ग महिला की मौत










