Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    • NCRB Report-2023 : एक और अनचाहा तमगा, अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन
    • NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?
    • Uttarakhand : आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए देहरादून-हरिद्वार स्टेशन
    • Uttarakhand : वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी
    • केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, October 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»अतुल्य उत्तराखंड»fish farming से कायम की मिसाल…बन गए मालामाल
    अतुल्य उत्तराखंड

    fish farming से कायम की मिसाल…बन गए मालामाल

    teerandajBy teerandajApril 5, 2024Updated:April 27, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Fish farming
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    अक्सर हम अपने आसपास मिसालें खोजते हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम किया हो ताकि, उनसे कुछ सीखा व समझा जा सके। स्वरोजगार को कैसे मॉडल बनाया जा सकता है? छोटी शुरुआत से कुछ बड़ा कैसे पाया जा सकता है। उत्तराखंड के ऐसे रोल मॉडल की खोज में तीरंदाज अर्जुन रावत पहुंचे डोईवाला के झड़ोन। ललित बिष्ट… अब उत्तराखंड के मछली पालन उद्योग (fish farming) के लिए एक जाना पहचाना नाम हो गया है। होटल इंडस्ट्री में काम कर चुके ललित 2016 में छोटे स्तर पर यह स्वरोजगार शुरु किया। अब लाखों में कमाते हैं। उन्हें फिशरिंग डिपार्टमेंट भी रोल मॉडल मानता है। युवाओं को उनके पास ट्रेनिंग के लिए भेजता है। आइए जानते हैं ललित के इस सुनहरे सफर के बारे में…

    अच्छी खासी नौकरी छोड़ शुरू किया खुद का काम

    कई वर्षों तक होटल इंडस्ट्री में काम करने वाले ललित को अच्छी खासी तनख्वाह मिलती थी। लेकिन वह कहते हैं, अपना काम करने का मजा ही कुछ और है। नौकरी कितनी भी अच्छी हो, आपको वह आजादी या आत्मसंतुष्टि नहीं मिलती जो खुद का काम करने में मिलती है। इसमें आप खुद तो पैसे कमाते ही हो, दूसरों को भी छोटा मोटा काम देने में सक्षम हो जाते हो। नौकरी छोड़ने के बाद वह जब लौटे तो उनके दिमाग में क्या करना है इसका खाका साफ था। वह पूरी प्लानिंग के साथ आए थे। एक हफ्ते तक वह मछली पालन विभाग से प्रशिक्षण लिया। इसके बाद वह डोईवाला के झड़ोन में छोटे स्तर पर मछली पालन की शुरुआत की। पूरी तैयारी के साथ काम शुरू करने का नतीजा यह रहा कि उन्हें शुरुआत में ही लाभ मिला। उनका उत्साह बढ़ गया। इसके बाद वह काम को और विस्तार दे दिया। अब तो वह जीरा (मत्स्य बीज) का उत्पादन भी बड़े पैमाने पर करते हैं। ललित कहते तालाब में आप एक छोटा सा बीज डालते हैं और उसे बड़ा होते देखते हैं, इसका मजा ही अलग है।

     

    fish farming
    ललित बिष्ट से बात करते तीरंदाज अर्जन रावत

    देखा देखी नहीं… पूरी तैयारी के साथ करें शुरुआत

    ललित का काम अब बड़ा हो चुका है इसके बावजूद वह दूसरों की मदद में पीछे नहीं रहते। मछली विभाग इच्छुक युवाओं को उनके पास ट्रेनिंग के लिए भेजता है। वह मुफ्त में ट्रेनिंग देते हैं। ललित बताते हैं- मछली पालन के लिए बेसिक चीजों की जानकारी आवश्यक है। किसी को सफलता मिली है यह देखकर आननफानन काम शुरू करने की बजाय पर्याप्त जानकारी लेने के बाद ही शुरुआत करें। तालाब की गहराई कितनी हो, उसकी ढलान किस ओर और कितनी होनी चाहिए। ऐसी तमाम बातें हैं जिन्हें काम की शुरुआत से पहले जान लेना चाहिए। इस काम में मैन पावर की उतनी जरूरत नहीं होती जितनी देखभाल की। इसके लिए प्रशिक्षण जरूरी है। मछली का व्यवहार देखकर समझना होता है कि कहीं कोई दिक्कत तो नहीं है। बीमारी होने पर इलाज तुरंत कराना होता है। थोड़ी देरी बड़ा नुकसान करा देती है।

     

    लाभ और चुनौतियां…दोनों के मूल्यांकन के बाद करें शुरुआत

    ललित की सफलता के बाद क्षेत्र में कई लोगों ने यह व्यवसाय शुरू किया। लेकिन, उनके सामने कई तरह की दिक्कतें आने लगीं। जैसे फंगस, पानी से बदबूं आना, मछलियों का अचानक मर जाना। ललित बताते हैं कि जब इस तरह की समस्याएं लेकर लोग उनके पास आने लगे तो उन्होंने सोचा कि क्यों न इसका स्थायी समाधान किया जाए। दरअसल, फिश फॉर्मिंग से संबंधित दवाएं दक्षिण भारत से ही आती हैं। ऑर्डर देने के बाद इन्हें आने में समय लगता है। तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है। इसके बाद मैंने जरूरी दवाओं का स्टॉक अपने पास रखना शुरू किया। इसे कम दामों में बेचता हूं। इसका फायदा आसपास के लोगों को भी खूब हुआ। रुद्रप्रयाग, हरिद्वार उत्तरकाशी व आसपास के क्षेत्रों तक बीज,फीड की सप्लााई करता हूं।

     

    किसानों को दिलवा रहे उचित दाम

    ललित अपने काम के अलावा उनके संपर्क में आने वाले किसानों को उनके उत्पादन का उचित दाम दिलवा देते हैं। वह कहते हैं मछलियों को बाजार ले जाकर बेचने में रिस्क होता है। कभी-कभार मांग कम होने की दशा में वह नहीं बिकती। ज्यादा समय होने के बाद वह खराब हो जाती हैं। मजबूरी में उसे कम दामों में बेचना पड़ता है। उसे लेकर बाजार जाने में खर्च होता है। परेशानी अलग से उठानी पड़ती है। उनके संपर्क में जो ट्रेडर होते हैं वह किसानों से मिलवा देते हैं। व्यापारी फॉर्म से ही वजन कर मछली उठा लेते हैं। इससे उन्हें लाभ मिलने लगा है।

     

    सिर्फ मछली पालन में न रहे निर्भरता

    ललित मछली पालन के साथ ही मुर्गी व बकरी पालन भी करते हैं। वह बताते हैं नए किसान अगर अगर फंगास (मछली की एक प्रजाति) करता है तो यह छह महीने का सर्कल है, आईएमसी का सर्कल साल से डेढ़ साल का होता है। ऐसे में नए लोगों को अगर छह महीने तक सिर्फ इनवेस्ट करना पड़े और लाभ न हो तो वह परेशान हो जाते हैं। कर्ज लेना पड़ जाता है। इसलिए हम लोगों को एलाइट फॉर्मिंग की सलाह देते हैं। जैसे बकरी, मुर्गी पालन भी करे, डेयरी उत्पाद भी तैयार करें। इसकी मांग साल भर रहती है। इससे आमदनी बनी रहती है।

     

    संभावनाएं

    ललित बताते हैं, उत्तराखंड में ही आंध्र प्रदेश से 50 से 60 टन मछली आयात की जाती है। इससे पता चलता है कि इस क्षेत्र में कितनी संभावनाएं हैं। अगर सरकार थोड़ा और ध्यान दे तो यहां के युवाओं रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना होगा। उनका अपना स्वरोजगार होगा। राज्य का विकास भी तेजी के साथ होगा। क्योंकि यहां की स्थितयां मछली पालन के लिए अनुकूल है।
    इसमें मेहनत भी बहुत ज्यादा नहीं लगती है। बस देखभाल और जानकारी की जरूरत होती है।

    ललित के टिप्स..

    – जुलाई-अगस्त महीने में करें शुरुआत
    – अपनी जमीन पर काम शुरू करना चाहते हैं तो मिट्टी की जांच जरूर कराएं। मछली पालन के लिए दोमट मिट्टी अच्छी होती है। तालाब में पांच से छह फीट तक पानी भरा रहे। जीरा (मछली का बीज) डालने से पहले तालाब की सफाई कर लें। 10 से 15 दिन उसे सूखने दें।
    – अगर प्राकृतिक तालाब है तो जलीय खरपतवार, पौधों को हटा दें, यह जमीन में मौजूद पोषक तत्वों को कम कर देते हैं।

     

    fish farming Uttarakhand News डोईवाला न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand : दरोगा और कांस्टेबल भर्ती की आयु सीमा में बदलाव, जानिए और क्या-क्या बदला

    September 11, 2025 करियर कॉर्नर By teerandaj2 Mins Read2K
    Read More

    लेखक गांव : योग-पर्यटन और साहित्य प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय केंद्र: त्रिवेंद्र सिंह रावत

    August 24, 2025 अतुल्य उत्तराखंड By teerandaj2 Mins Read7
    Read More

    थराली आपदा : जिलाधिकारी ने आपदा क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

    August 23, 2025 अतुल्य उत्तराखंड By teerandaj2 Mins Read1
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.