Uttarakhand राज्य की स्थापना के रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर आयोजित इस विशेष सत्र में उपलब्धियों और चुनौतियों पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है राष्ट्रपति विशेष सत्र को संबोधित कर सकती हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी उनके कार्यक्रम पर अंतिम मुहर नहीं लगी लेकिन अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति के दून पहुंचने पर सहमति बन चुकी है। विधानसभा सत्र…
Author: teerandaj
Uttarakhand : दिवाली के दौरान राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप में चलती रहे इसलिए शासन ने निर्देश जारी किए हैं। डीएम और सीएमओ समेत सभी स्वास्थ्यकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के लिए कह दिया गया है। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात की जाएंगी। सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक सुरक्षित और स्वस्थ रहे। प्रदेश सरकार ने दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में सचिव स्वास्थ्य ने सभी जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड रहने को कहा है…
Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कंजाबाग तिराहा खटीमा में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई विभाग द्वारा ₹47.42 लाख की लागत से स्थापित किए गए 215 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात ध्वजारोहण कर लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह ध्वज हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करेगा। इस दौरान लघु सिंचाई विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार…
सोशल मीडिया पर फेक पोस्ट्स द्वारा डीजी सूचना बंशीधर तिवारी के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में डीजी सूचना ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। बिना तथ्य झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। डीजी सूचना का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार कर रहे हैं। डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने पत्र…
38 वर्षों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में बतौर वैज्ञानिक सेवा देने के दौरान डा. हेमंत कुमार पांडेय के खाते में बहुत से उपलब्धियां आई हैं। राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कारों से वह नवाजे गए हैं। लेकिन, चर्चा उस पैमाने पर नई हुई, जो वह डिजर्व करते हैं। काम के अनुरूप शोहरत न मिलने पर वह कहते हैं, जो हमारा काम था, वह हमने ईमानदारी से किया। शोहरत की चाह कभी नहीं रही। मेरे प्रयास से अगर किसी का जीवन आसान होता है, उससे बढ़कर कुछ नहीं है। 15 फरवरी 1965 को नैनीताल के मझेला गांव में डा.…
रोशनी का पर्व दिवाली न सिर्फ खुशियों का प्रतीक है बल्कि यह समृद्धि सौभाग्य और मां लक्ष्मी की कृपा का भी संदेश लेकर आता है। दीपावली के दिन कुछ खास संकेत को अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। ऐसे में दीपावली के दिन उल्लू का दिखना बेहद शुभ संकेत माना जाता है। उल्लू अगर आपके घर के आस-पास उड़ता हुआ दिखे तो समझ जाइए धन की देवी लक्ष्मी आपसे प्रसन्न है। माता लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसी तरह दीपावली के…
Uttarakhand : राज्य गठन के 25 साल होने को हैं लेकिन कई ऐसे में क्षेत्र हैं जो बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। स्वास्थ्य सुविधा के लिए उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध जताना पड़ रहा है। ऐसा ही एक आंदोलन चौखुटिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ चल रहा है। बुधवार को गांव-गांव से मातृशक्ति, युवा और बुजुर्ग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने चौखुटिया नगर में विशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भीड़ ने चौखुटिया बाजार से तहसील कार्यालय तक मार्च किया और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, चिकित्सक व उपकरणों की व्यवस्था की मांग की। चौखुटिया…
सीएम धामी ने दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में 1,456 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसमें लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 109 समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी और उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 1,347 सहायक अध्यापक (एल.टी.) शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अवसर नियुक्त अभ्यर्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, साथ ही राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव निर्धारण के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के…
ग्रेजुएट लेवल परीक्षा में हुई धांधली के बाद Uttarakhand सरकार भर्ती परीक्षाओं में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। साथ ही आगामी परीक्षाओं में कड़ाई भी बढ़ाने जा रही है। इसी के तहत निर्णय लिया गया है। समूह-ग की परीक्षा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। यूकेएसएसएससी अपनी आगामी भर्ती परीक्षाओं में अब किसी स्तर पर कोई कमी नहीं चाहता। लिहाजा, जो मास्टर प्लान तैयार किया गया है, उसमें परीक्षा केंद्र से लेकर आयोग तक के हर पहलू को शामिल किया गया है। इसी कड़ी में जैमर की कमियों को लेकर अहम बैठक इसी महीने होगी। यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा…
शहर के भीतर एक नया शहर बनेगा। जहां थाना भी होगा और अस्पताल भी। इसके अलावा शहर में जो सुविधाएं होती हैं वह सब इंतजाम किए जाएंगे। यह सब कवायद हरिद्वार कुंभ-2027 के लिए की जा रही है। हरिद्वार में होने जा रहे कुंभ 2027 के लिए एक अस्थायी शहर बसाया जाएगा। इसमें थाने से लेकर अस्पताल तक की पूरी सुविधा मिलेगी। राज्य ने केंद्र को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा है। कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की बड़ी चुनौती होती है। कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं के ठहराने की भी चुनौती है। लिहाजा, प्रदेश सरकार ने तय…
Uttarakhand के पिथौरागढ़ में दीवाली के मौके पर बाजार तरह-तरह के सामानों से सजे हुए हैं। ग्रामीण इलाकों से लोग खरीदारी के लिए मुख्य बाजार पहुंचने लगे हैं। हर साल की तरह मार्केट चीनी लाइटों, रंग-बिरंगी शोपीस मालाओं, दीयों व अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों से भरे पड़े हैं। लेकिन इन सबसे इतर च्यूरे के घी से दिवाली के दिए, कैंडल लोगों के बीच आकर्षक का केंद्र बना है। इसे स्थानीय महिलाओं द्वारा बनाया गया है। रंग बिरंगे दिए सबको लुभा रहे हैं। इन दीयों में तेल या मोम की जगह पिथौरागढ़ में पाए जाने वाले स्थानीय पेड़ च्यूरे से निकलने वाले…
Dhami Cabinet : उत्तराखंड की धामी सरकार की कैबिनेट बैठक सोमवार को हुई। इसमें आठ प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। निर्णय लिया गया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। बतादेंकि राज्य गठन को 25 साल पूरे होने पर धामी सरकार कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके तहत ही यह निर्णय लिया गया है। साथ ही कैबिनेट ने रायपुर के फ्रीज जोन में छोटे घर व दुकान को अनुमति देने का फैसला किया है। इसके अलावा मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण बनाने, सुपरवाइजर पदों पर कार्यकर्ताओं को प्रमोशन देने का भी फैसला किया…
JOB : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 1347 सहायक अध्यापकों (एलटी) का इंतजार खत्म होने को है। 14 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। चयनित शिक्षकों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में प्रथम तैनाती दी जाएगी। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को चयनित…
Uttarakhand में जंगल सफारी की तैयारियां जोरों पर हैं। 15 अक्तूबर से बिजरानी गेट खोल दिया जाएगा। कार्बेट टाइगर रिजर्व में वन मोटर मार्ग को ठीक करने के साथ ही वाहनों के पंजीकरण को लेकर काम शुरू किया गया है। तराई पश्चिम वन प्रभाग के फाटो रेंज में नाइट स्टे की सुविधा शुरू करने को लेकर कार्य चल रहा है। बतादें कि यहां हर वर्ष साढ़े तीन लाख से अधिक लोग बाघ समेत अन्य वन्यजीवों को देखने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर छह गेट के माध्यम से डे सफारी होती है। नाइट स्टे की भी सुविधा रहती है। कार्बेट…
राज्य सरकार योग्यता और पारदर्शिता पर आधारित भर्ती प्रक्रिया के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट संदेश है कि उत्तराखण्ड में किसी भी भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार, नकल या अनुचित साधनों के लिए शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाई जाएगी। यह बातें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड बेरोजगार संघ व तकनीकी डिप्लोमा प्राप्त छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से कहीं। यह प्रतिनिधिमंडल ग्रेजुएट लेवल परीक्षा को रद्द करने के निर्णय को लेकर सीएम को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए मिला था। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया कि राज्य सरकार ने युवाओं की…
सीएम धामी ने आज पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित 118वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित नवीन दलहनी प्रजातियों का लोकार्पण व पंतनगर प्रवाह नामक पुस्तक का विमोचन किया। पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने मेले में लगे स्टॉल और नवाचार के बारे में बताया। मेले में आयोजित रजत जयंती राज्य स्थापना गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष के किसान मेले और कृषि प्रदर्शनी में 400 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें से 200 से…






















