INDIA AI IMPACT SUMMIT : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में केवल उपभोक्ता नहीं बल्कि समाधान देने वाला वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इंडिया एआई इंपैक्ट एक्सपो का उद्घाटन करते हुए स्पष्ट किया कि एआई का विकास भारत में मानव-केंद्रित, समावेशी और जिम्मेदार तरीके से किया जाएगा ताकि इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज दुनिया एआई क्रांति के दौर से गुजर रही है और भारत इस परिवर्तन का सक्रिय भागीदार है। उन्होंने कहा…
Author: teerandaj
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत की औपचारिक घोषणा कर दी गई। केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने की तिथि ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में रावल एवं धर्माचार्यों की उपस्थिति में विशेष पूजा-अर्चना के बाद तय की गई। परंपरा के अनुसार शीतकालीन गद्दीस्थल से चल उत्सव डोली केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। 18 अप्रैल को भैरवनाथ पूजा संपन्न होगी। 19 अप्रैल को डोली ऊखीमठ से फाटा के लिए रवाना होगी। 20 अप्रैल को गौरीकुंड में रात्रि…
National Skiing Championship 2026 : देशभक्ति की धुनों और रंग-बिरंगे परिधानों में सजे लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच औली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप एवं विंटर कार्निवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। चार दिनों (13–16 फरवरी) तक चलने वाला यह आयोजन खेल, संस्कृति और पर्यटन का अद्भुत संगम बन गया है। बड़ी संख्या में पर्यटक इन खेलों का लुत्फ उठाने पहुंचे हैं। इसका आयोजन पर्यटन विभाग ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के सहयोग से कर रहा है। बर्फ की चादर ओढ़े औली की ढलानों पर देशभर से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर रहे हैं। प्रतिभागी टीमों के मार्च पास्ट…
Uttarakhand : जबलपुर (मध्य प्रदेश) में आयोजित 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स चैंपियनशिप में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड का मान बढ़ाया। देशभर से आए अनुभवी एथलीटों के बीच पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने एक स्वर्ण, तीन कांस्य और एक रजत पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में सुदीष राय ने बेहतरीन तालमेल और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की जैवलिन थ्रो में रजनीश पांडेय ने कांस्य पदक…
Uttarakhand : गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि संचार विभाग द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के वित्तपोषण से संचालित जनजातीय उप योजना (टीएसपी) के अंतर्गत दुग्ध आधारित मूल्य संवर्धित उत्पादों के विकास एवं उनके विपणन के माध्यम से जनजातीय महिलाओं का सशक्तिकरण विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 13-14 फरवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक गदरपुर के ग्राम खटोला की अनुसूचित जनजाति की महिलाओं ने भाग लिया। उद्घाटन निदेशक प्रसार शिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा ने किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना समय की आवश्यकता…
ईंट-कंक्रीट का जंगल… गाड़ियों का शोर। पेट्रोल-डीजल के धुएं की गंध। एक दूसरे को धकियाते हुए बढ़ते लोग और दमघोंटू प्रदूषण। मेट्रो शहरों की अब यही पहचान है। ऐसी जगहों पर भला कौन रहना चाहता है… वो भी ऐसे लोग जिन्हें खुले आसमान के नीचे, साफ हवा-पानी और कुदरत के दिलकश नजारों में रहने की आदत हो। मगर, बशीर बद्र एक शेर मजबूरियों की ओर इशारा करता है… कुछ तो मजबूरियां रही होंगी… यूं कोई बेवजह घर छोड़कर नहीं जाता। बात जब भी पहाड़ और यहां के लोगों की होती है तो पलायन सबसे बड़ा मुद्दा होता है। पलायन का…
Uttarakhand में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए धामी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 48 घंटे के भीतर दो हत्याकांडों के बाद देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को हटाते हुए उनकी जगह प्रमेन्द्र डोबाल को कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही आठ जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपराधियों में कानून का भय स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने हाल…
जनगणना 2027 की अधिसूचना गृह मंत्रालय ने जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रदेश की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील हो गई हैं। अब जनगणना होने तक किसी भी जिले, तहसील, निकाय, पंचायत, वार्ड की सीमाओं में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। बताया जा रहा है कि यह कदम सटीक आंकड़ों के लिए जरूरी है, क्योंकि बदलाव से डेटा गड़बड़ा सकता है। 16 फरवरी से प्रशिक्षण शुरू हो रहा है जबकि पहले चरण के तहत मकान गणना का काम 25 अप्रैल से शुरू होगा। प्रदेश में जनगणना तीन चरणों में होगी। पहला चरण 25 अप्रैल…
अतुल्य उत्तराखंड ब्यूरो साल 2025 में उत्तराखंड ने एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए दो दिनों तक गणतंत्र का उत्सव मनाया। 26 जनवरी को तो गणतंत्र दिवस पूरे देश के साथ मनाया ही गया लेकिन उत्तराखंड में 27 जनवरी का दिन भी उसी उत्साह के साथ मनाया गया। इसका कारण था-संविधान निर्माताओं के एक सपने का साकार होना यानी, देश में सभी नागरिकों को समान अधिकार मिले। संविधान के अनुच्छेद 44 में इसे नीति निदेशक तत्वों में शामिल किया था। आजादी के 78 साल बाद उत्तराखंड में उस अधूरे सपनों को हकीकत में बदला गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के रसायन विज्ञान विभाग की टीम ने बायो-एथेनॉल निर्माण की नई राह खोल दी है। अब तक देश में अल्कोहल मुख्य रूप से गन्ने के रस और शीरे (मोलासेस) से तैयार किया जाता रहा है। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत यह सामने आती है कि कच्चा माल समय से नहीं मिल पाता है। यानी, उसकी उपलब्धता सीमित है। बढ़ती मांग के कारण वह महंगा भी होता है। ऐसे में कृषि और वानिकी अपशिष्ट से अल्कोहल उत्पादन की यह तकनीक गेमचेंजर साबित हो सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार गन्ने का बगास, पॉपुलर और यूकेलिप्टस…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Uttarakhand के दोनों मंडलों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए बहुउद्देशीय भवन बनाने को मंजूरी दे दी है। सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ओबीसी वर्ग के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के दोनों मंडलों में ओबीसी समाज के लिए आधुनिक और सुविधायुक्त बहुउद्देशीय भवन बनाए जाएं। इन भवनों में बैंक्वेट…
Uttarakhand Cabinet Decisions : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक छह प्रस्ताव आए। राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान को संस्थागत मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स के लिए अलग ढांचा खड़ा करने का निर्णय लिया। वर्ष 2022 में गठित टॉस्क फोर्स अब तक प्रतिनियुक्ति पर चल रही थी लेकिन अब राज्य मुख्यालय स्तर पर 22 पद सृजित किए जाएंगे। इसके साथ ही कैबिनेट ने वन विभाग के दैनिक श्रमिकों को न्यूनतम वेतनमान देने, ईएसआई चिकित्सा सेवा में बड़े पैमाने पर पद बढ़ाने, सूक्ष्म…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Uttarakhand के विभिन्न जनपदों में आधारभूत ढांचे, ग्रामीण संपर्क, स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण से संबंधित विकास योजनाओं के लिए कुल 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि का उपयोग मुख्य रूप से सीमांत और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए किया जाएगा। स्वीकृत परियोजनाओं के अंतर्गत ऊधमसिंह नगर के सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में बैगुल नदी पर 150 मीटर स्पान के आरसीसी सेतु का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 11.40 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। यह पुल निर्मल नगर और राजनगर को सिसोना ग्राम…
Uttarakhand : शासन केवल सचिवालयों तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी मूलमंत्र के साथ जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान का संचालन किया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक प्रदेशभर में 604 जनसेवा शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। जिनमें 474285 से अधिक नागरिकों की सहभागिता दर्ज की गई है। अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आयोजित सात जनसेवा शिविरों में 5507 नागरिकों ने भाग लिया और विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ उठाया। प्रशासन के अनुसार शिविरों में बड़ी संख्या में मामलों का…
पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे की आत्मकथा फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी को लेकर उठा विवाद अब संसद से निकलकर कानूनी जांच और सियासी टकराव तक पहुंच गया है। किताब के प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने स्पष्ट किया है कि यह संस्मरण अब तक प्रकाशित नहीं हुआ है। इसकी कोई भी मुद्रित या डिजिटल प्रति आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है। यह बयान उस समय सामने आया है जब दिल्ली पुलिस ने किताब की कथित अनधिकृत प्रतियों के प्रसार को लेकर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं, इस पूरे विवाद के बीच पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल…
Uttarakhand : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) के तहत अगले दो वर्षों में देशभर में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया है। लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय वाली इस योजना के माध्यम से विशेष रूप से पहाड़ी और सीमावर्ती जिलों में पलायन की समस्या से निपटने पर जोर दिया जा रहा है। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा पर्वतीय एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में पलायन के संबंध में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा कारान्दलाजे ने राज्यसभा को…





















