नव वर्ष के अवसर पर आयोजित पूर्व सैनिक मिलन कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि Uttarakhand सैनिकों और पूर्व सैनिकों की वीर भूमि है। राज्य सरकार उनके सम्मान, पुनर्वास एवं कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशील एवं सक्रिय बनी हुई है। सैनिक पुत्र होने के नाते उन्होंने सेना के अनुशासन, त्याग और देशभक्ति को करीब से महसूस किया है। कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों के बीच नव वर्ष की बधाई दी और कहा कि वे सैनिकों से जुड़े हर आयोजन में शामिल होने का प्रयास करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि…
Author: teerandaj
अल्मोड़ा में हादसा : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह-सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। 12 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा भिकियासैंण विनायक मार्ग पर शिलापनी के पास हुआह है। बताया जा रहा है कि बस पहाड़ी क्षेत्र से रामनगर की ओर जा रही थी। बस में करीब 12 से 18 यात्री सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही…
एंजेल चकमा हत्याकांड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में उसके पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात की। इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने परिवार को न्याय और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छठे आरोपी के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है, जिसके लिए इनाम घोषित कर तलाश तेज कर दी गई है। धामी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। मैं व्यक्तिगत रूप से आहत…
चमोली के गौचर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान दिवस पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Uttarakhand के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस अवसर पर मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 88 हजार किसानों के खातों में 65 करोड़ 12 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। मंत्री ने मुक्तेश्वर में 100 करोड़ रुपये की लागत से क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित करने, घेरबाड़ योजना के लिए 90 करोड़ का अतिरिक्त बजट देने और कीवी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा की, साथ ही पीएमजीएसवाई-4 के तहत 309 बसावटों…
Uttarakhand के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी निगरानी प्रणाली में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। सोमवार को सचिवालय में पीएम प्रगति के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेश में केंद्र की तर्ज पर स्टेट प्रगति व्यवस्था शुरू की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में तेजी लाने और विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए अब राज्य स्तर पर भी इसी तरह की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी। मुख्य सचिव ने बैठक में निर्देश दिए कि स्टेट प्रगति के अंतर्गत…
उत्तराखंड सरकार ने सीएम सौर स्वरोजगार योजना को नया आयाम देते हुए सोलर प्लांट के साथ बैटरी स्टोरेज सिस्टम पर भी सब्सिडी देगी। इस कदम से न केवल राज्य में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि लंबे समय से चला आ रहा बिजली संकट भी स्थायी रूप से दूर हो सकेगा। दिन में पैदा होने वाली सोलर बिजली को बैटरी में स्टोर कर रात या पीक समय में बेचने से यह प्रोजेक्ट मुनाफे का सौदा बन जाएगा। दरअसल, वर्तमान में सोलर पावर का उपयोग मुख्य रूप से दिन के समय ही संभव है। इस दौरान ऊर्जा एक्सचेंज में बिजली के दाम…
Uttarakhand सरकार ने त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ऐसी कोई भी घटना प्रदेश में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगी और संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। त्रिपुरा के उनकोटी जिले के नंदानगर निवासी 19 वर्षीय छात्र एंजेल चकमा पर 9 दिसंबर को हमला हुआ था। 26 दिसंबर को इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।…
Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग में दो दिवसीय घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विकास के लिए 114 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 12 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी सुविधाओं का विस्तार शामिल है। मुख्यमंत्री ने घोड़ा लाइब्रेरी की पहल की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि लोकसंस्कृति, पुस्तकें और प्रकृति को जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है। पर्वतीय और दुर्गम इलाकों के बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने तथा पुस्तक संस्कृति विकसित करने का यह अनोखा तरीका है।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के इस साल के आखिरी एपिसोड में भारतीय खेल टीमों की शानदार उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2025 खेलों के लिहाज से भारत के लिए यादगार साल साबित हुआ। जहां पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती तो महिला टीम ने पहली बार वनडे विश्व कप पर कब्जा जमाया। दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम और पैरा एथलीटों की सफलताओं को भी पीएम ने सराहा। कहा- तिरंगा हर मैदान पर शान से लहराया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि 2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए जिन…
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बजे गोलीकांड के तीन दिन बाद कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की मौत हो गई। मेरठ निवासी विनय को रुड़की कारागार से धोखाधड़ी के मामले में लक्सर एसीजेएम कोर्ट पेशी के लिए ले जाते समय लक्सर-हरिद्वार हाईवे के ओवरब्रिज पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सरकारी टाटा सूमो वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस हमले में विनय के सीने, हाथ और गले में तीन गोलियां लगीं। जबकि वाहन में मौजूद छह पुलिसकर्मियों और चालक में से दो को मामूली चोटें आईं। एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर में वेंटिलेटर पर उपचाररत…
पुलिस के वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर कुख्यात विनय त्यागी को गोलियां मारने वाले दोनों हमलावरों को पुलिस ने खानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। दोनों काशीपुर (उधमसिंह नगर) के निवासी हैं। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपित सनी यादव उर्फ शेरा मेरठ में विनय त्यागी के साथ रंगदारी, वसूली के धंधे में शामिल रहा है। उसी हिस्सेदारी के 20 लाख रुपये मांगने पर विनय उसे हत्या की धमकियां दे रहा था। सनी ने अपने साथी अजय के साथ मिलकर विनय त्यागी की हत्या के इरादे से फायरिंग की थी। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने प्रेस…
पंतनगर विश्वविद्यालय -2025 : हरित क्रांति की जन्मभूमि गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (GBPUAT) ने वर्ष 2025 में अपनी गौरवशाली विरासत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में यह संस्थान न केवल वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा बल्कि कृषि नवाचार, जैव प्रौद्योगिकी, वाइल्डलाइफ संरक्षण और सेमीकंडक्टर मिशन जैसे क्षेत्रों में देश का अग्रणी केंद्र बन गया। शोध से गांव तक, ज्ञान से जीवन तक के मंत्र के साथ पंतनगर ने किसानों की आय दोगुनी करने से लेकर ग्रामीण रोजगार सृजन तक अभूतपूर्व सफलताएं हासिल कीं। 2025 की सबसे चमकदार…
सुप्रीम कोर्ट की नई परिभाषा के बाद अरावली पर्वत शृंखला का मामला पूरे देश में बहस का मुद्दा बन गया। पर्यावरण प्रेमी इस मामले को लेकर आक्रामक हैं। युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी लोग सुप्रीम कोर्ट की ओर से परिभाषा तय किए जाने के बाद चिंतित हैं। दरअसल, शीर्ष अदालत ने अरावली पहाड़ियों के लिए एकसमान कानूनी परिभाषा को मंजूरी दे दी, जिसके तहत किसी भी पहाड़ी को तब ही अरावली माना जाएगा जब उसकी ऊंचाई आसपास की जमीन से कम से कम 100 मीटर हो और उसे वैज्ञानिक सर्वेक्षण के आधार पर नक्शों में चिह्नित किया गया हो।…
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। रुड़की कारागार से पेशी पर लाए जा रहे पश्चिम यूपी के कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर अज्ञात हमलावरों ने पुलिस वाहन को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में बदमाश को दो गोलियां लगीं। जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घटना इतनी खौफनाक थी कि इलाके में अफरातफरी मच गई। मानो कोई बॉलीवुड फिल्म का सीन हो। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे रुड़की जेल से विनय त्यागी को लक्सर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था।…
Uttarakhand कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में 11 प्रस्तावों पर सहमति बनी। कैशलेस इलाज को मजबूत बनाने के लिए आयुष्मान और अटल आयुष्मान योजना को 100% इंश्योरेंस मोड में ले जाया गया है। कर्मचारियों का अंशदान बढ़ाकर 450 रुपये तक किया गया, जबकि कलाकारों-लेखकों की पेंशन दोगुनी हो गई। उपनल कर्मचारियों के समान वेतन का मामला मंत्रिमंडल उपसमिति को सौंपा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक ने स्वास्थ्य, कृषि, वित्त और औद्योगिक क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। कैबिनेट ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए आयुष्मान भारत और अटल आयुष्मान योजना को पूर्ण रूप…
Uttarakhand में राफ्टिंग गतिविधियों को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब गंगा समेत राज्य की सभी नदियों पर राफ्टिंग कराने वाले गाइडों को अनिवार्य रूप से तीन दिन का प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) और सीपीआर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान गाइडों को हादसे की स्थिति में घायल व्यक्ति की सांस बहाल करने, रक्तस्राव रोकने, डूबने की आशंका में तत्काल मदद देने और अन्य आपातकालीन स्थितियों से निपटने के व्यावहारिक कौशल सिखाए जाएंगे। उद्देश्य यह है कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में गाइड मौके पर ही त्वरित प्राथमिक मदद देकर पर्यटक…



















