GST RATE CUT : तीन सितंबर को साढ़े दस घंटे की मैराथन मीटिंग के बाद जीएसटी काउंसिल ने दो दरों को खत्म कर दिया। अब वस्तुओं पर सिर्फ दो दरें लागू होंगी-पांच और 18 प्रतिशत। हालांकि, कुछ लग्जरी वस्तुओं पर 40 प्रतिशत कर लगाया गया है। जीएसटी प्रणाली में इस समय कर के चार स्लैब हैं। इनमें 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत शामिल हैं। इसके अलावा सोने के लिए एक विशेष दर 3 प्रतिशत है। कार, तंबाकू जैसी विलासिता की वस्तुओं पर क्षतिपूर्ति सेस भी लगाया जाता है। 22 सितंबर से जीएसटी प्रणाली में केवल दो…
Author: teerandaj
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ग्राम चालंग में 500 करोड़ के घोटाले की खबरों को भ्रामक और असत्य बताया है। प्राधिकरण ने साफ कहा है कि यह योजना मान्यता प्राप्त नहीं है और न ही इस नाम पर कोई वित्तीय अनियमितता हुई है। MDDA के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम चालंग क्षेत्र में कोई योजना स्वीकृत नहीं है। इस कारण घोटाले का प्रश्न ही नहीं उठता। प्रकाशित और प्रसारित की गई खबरें भ्रामक, असत्य और जनमानस को…
Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने पांचवें केंद्रीय वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय एवं उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए 01 जनवरी, 2025 से महंगाई भत्ते को 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत करने की स्वीकृति प्रदान की है।मुख्यमंत्री द्वारा राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए छठे केंद्रीय वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय एवं उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए मंहगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। 01 जनवरी, 2025 से यह दर 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत की जाएगी।…
उत्तराखंड सचिवालय में राज्य सरकार और एनएचएलएमएल के बीच हुए समझौते के तहत गोविंदघाट से श्री हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना को मंजूरी मिली है। 2700 करोड़ से अधिक की लागत वाली यह परियोजना लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध बनाएगी। गुरुद्वारा श्री श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के प्रति इस ऐतिहासिक अवसर पर अपनी गहन कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि श्री हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना का यह निर्णय श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा के…
हरिद्वार जिले के लक्सर आपदा प्रभावित क्षेत्र में सीएम धामी निरीक्षण करने पहुंचे। बाढ़ के चलते उनकी कार जब आगे नहीं जा पाई तो वह एक ट्रैक्टर पर सवार हो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गए। लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं। साथ ही अधिकारियों को राहत कार्य में कोताही न बरतने के निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन अधिकारियों को तत्काल राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा, आवास, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं की सुनिश्चित व्यवस्था की जाए और राहत कार्यों में किसी भी…
अगस्त माह Uttarakhand को कई जख्म दे गया। सामान्य से अधिक बारिश ने कई लोगों का जीवन छीन लिया। भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने अरबों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। अगस्त महीना बीत चुका है लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर में भी भारी बारिश होंगे। बादल फटने की संभावना भी जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा कि सितंबर, 2025 में मासिक औसत वर्षा, दीर्घावधि औसत 167.9 मिलीमीटर के 109 प्रतिशत से अधिक होने की संभावना है। विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने चेताते हुए कहा कि कई नदियां उत्तराखंड से निकलती हैं।…
पार्थसारथि थपलियाल SCO SUMMIT : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद उपजे एशियाई राजनीति के परिदृश्य भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल द्वारा स्थापित एजेंडे में एशियाई राजनीति करवट लेती नजर आती है। 29 व 30 अगस्त को प्रधानमंत्री दो दिवसीय जापान यात्रा पर थे। जापान- भारत सहयोग शिखर सम्मेलन की बैठक 29 अगस्त को आयोजित हुईं। भारत और जापान ने अनेक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति दी। इस यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के किसानों,…
Uttarakhand : जखोली ब्लॉक के बकसिर बंगड़ गांव में मेडिकल टीम ने एक 21 वर्षीय महिला की सुरक्षित डिलीवरी उसके घर पर ही करवाई। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। बड़ी बात ये है कि मेडिकल टीम संपर्क मार्ग टूटे होने के बाद भी बड़ी विकट परिस्थितियों में महिला के घर पहुँची और महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई। जनपद रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र में हाल ही में हुई अतिवृष्टि के बाद से पूरे जिले में आपदा जैसी स्थिति बनी हुई है। इसके बावजूद सभी विभाग अपने-अपने कार्यों को तेज़ी से अंजाम दे रहे हैं। बीते दिन तालजामण…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की है। MDDA के तहत आने वाले ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में कई अवैध निर्माणों को सील किया गया है। ऋषिकेश शहर में अखंड आश्रम गली नं. 4, आवास विकास के समीप श्री पुजारा, विस्थापित गली नं. 10 और 11 में बहुमंजिला इमारतों के खिलाफ एक्शन लेते हुए अवैध निर्माणों को सील किया गया है। सीलिंग की कार्रवाई MDDA सचिव द्वारा गठित टीम ने की। यह टीम संयुक्त सचिव के नेतृत्व में बनी है। MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट कहा है कि नियमों को ताक पर रखकर किए…
सीएम धामी ने शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाल में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल और खेल भावना समाज को ऊर्जा, अनुशासन और प्रेरणा प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। आज हमारे खिलाड़ी केवल किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ही नहीं खेलते बल्कि जीतने और तिरंगा लहराने के संकल्प के…
गढ़वाल सांसद Anil Baluni ने काफी समय से लंबित कंडी मोटर मार्ग और लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर शीघ्र फैसला होने का भरोसा जताया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कोटद्वार के एक शिष्टमंडल ने उनसे भेंट कर लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए ज्ञापन सौंपा। जिस पर बलूनी ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी एक ही लक्ष्य है कि यह दशक उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास का दशक होगा। इस दौरान शिष्ट मंडल ने कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय और यमकेश्वर विकास खंड के लिए सिंगटाली पुल निर्माण में उनकी प्रतिबद्धता…
उत्तराखंड में कैबिनेट (Dhami Cabinet) का विस्तार कब तक होगा, सियासी हलकों में इसकी संभावित तारीख को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद कह चुके हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी विचार कर रही है और पार्टी हाईकमान के निर्णय के बाद इस संबंध में आगे बढ़ा जाएगा। इस बीच, पूर्व कैबिनेट मंत्री और उनके परिजनों को यमुना कालोनी स्थित मंत्री आवास को तत्काल खाली करने को कहा गया है, जिससे इन अटकलों को बल मिलता है कि कभी भी हाईकमान से कैबिनेट विस्तार को हरी झंडी मिल सकती है। दिवंगत…
Uttarakhand : अस्थायी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड शासन ने सभी विभागों को राज्य के सरकारी सेवकों के स्थायीकरण के मामलों में स्थायीकरण नियमावली, 2002 का समुचित अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पात्र कार्मिकों के स्थायीकरण आदेश बिना किसी विलंब के निर्गत किए जाने के निर्देश दिए हैं। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने शासनादेश जारी करते हुए सभी प्रमुख सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विभागों में कार्यरत ऐसे कार्मिक जो परिवीक्षा पूर्ण कर चुके हैं और स्थायीकरण नियमावली 2002 की सभी अर्हताओं को पूरा करते हैं, उनके स्थायीकरण आदेश समयबद्ध रूप से निर्गत किए…
Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वाशन दिया। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में गडगाड गदेरे से मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण अस्थाई झील निर्मित हुई थी। मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके त्वरित जल निकासी बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को जल…
Uttarakhand : पौड़ी गढ़वाल में 06 अगस्त को आई आपदा के प्रभावितों को अब धराली और थराली की तर्ज पर राहत पैकेज मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि जिनके घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। छह अगस्त को पौड़ी तहसील के ग्राम सैंजी, पट्टी बाली कण्डारस्यूं और ग्राम रैदुल, पट्टी पैडुलस्यूं में भारी बारिश से भूस्खलन हुआ। कई आवासीय भवन और कृषि भूमि को भारी क्षति पहुंची। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। उनके रहने, भोजन और अन्य…
CM Dhami ने मंगलवार को देहरादून के पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तो देश की आर्थिक स्थिति और स्थानीय रोजगार दोनों को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि…





















