Author: teerandaj

उत्तराखंड सरकार ने सीएम सौर स्वरोजगार योजना को नया आयाम देते हुए सोलर प्लांट के साथ बैटरी स्टोरेज सिस्टम पर भी सब्सिडी देगी। इस कदम से न केवल राज्य में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि लंबे समय से चला आ रहा बिजली संकट भी स्थायी रूप से दूर हो सकेगा। दिन में पैदा होने वाली सोलर बिजली को बैटरी में स्टोर कर रात या पीक समय में बेचने से यह प्रोजेक्ट मुनाफे का सौदा बन जाएगा। दरअसल, वर्तमान में सोलर पावर का उपयोग मुख्य रूप से दिन के समय ही संभव है। इस दौरान ऊर्जा एक्सचेंज में बिजली के दाम…

Read More

Uttarakhand सरकार ने त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ऐसी कोई भी घटना प्रदेश में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगी और संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। त्रिपुरा के उनकोटी जिले के नंदानगर निवासी 19 वर्षीय छात्र एंजेल चकमा पर 9 दिसंबर को हमला हुआ था। 26 दिसंबर को इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।…

Read More

Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग में दो दिवसीय घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विकास के लिए 114 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 12 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी सुविधाओं का विस्तार शामिल है। मुख्यमंत्री ने घोड़ा लाइब्रेरी की पहल की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि लोकसंस्कृति, पुस्तकें और प्रकृति को जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है। पर्वतीय और दुर्गम इलाकों के बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने तथा पुस्तक संस्कृति विकसित करने का यह अनोखा तरीका है।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के इस साल के आखिरी एपिसोड में भारतीय खेल टीमों की शानदार उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2025 खेलों के लिहाज से भारत के लिए यादगार साल साबित हुआ। जहां पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती तो महिला टीम ने पहली बार वनडे विश्व कप पर कब्जा जमाया। दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम और पैरा एथलीटों की सफलताओं को भी पीएम ने सराहा। कहा- तिरंगा हर मैदान पर शान से लहराया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि 2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए जिन…

Read More

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बजे गोलीकांड के तीन दिन बाद कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की मौत हो गई। मेरठ निवासी विनय को रुड़की कारागार से धोखाधड़ी के मामले में लक्सर एसीजेएम कोर्ट पेशी के लिए ले जाते समय लक्सर-हरिद्वार हाईवे के ओवरब्रिज पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सरकारी टाटा सूमो वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस हमले में विनय के सीने, हाथ और गले में तीन गोलियां लगीं। जबकि वाहन में मौजूद छह पुलिसकर्मियों और चालक में से दो को मामूली चोटें आईं। एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर में वेंटिलेटर पर उपचाररत…

Read More

पुलिस के वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर कुख्यात विनय त्यागी को गोलियां मारने वाले दोनों हमलावरों को पुलिस ने खानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। दोनों काशीपुर (उधमसिंह नगर) के निवासी हैं। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपित सनी यादव उर्फ शेरा मेरठ में विनय त्यागी के साथ रंगदारी, वसूली के धंधे में शामिल रहा है। उसी हिस्सेदारी के 20 लाख रुपये मांगने पर विनय उसे हत्या की धमकियां दे रहा था। सनी ने अपने साथी अजय के साथ मिलकर विनय त्यागी की हत्या के इरादे से फायरिंग की थी। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने प्रेस…

Read More

पंतनगर विश्वविद्यालय -2025 :  हरित क्रांति की जन्मभूमि गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (GBPUAT) ने वर्ष 2025 में अपनी गौरवशाली विरासत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में यह संस्थान न केवल वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा बल्कि कृषि नवाचार, जैव प्रौद्योगिकी, वाइल्डलाइफ संरक्षण और सेमीकंडक्टर मिशन जैसे क्षेत्रों में देश का अग्रणी केंद्र बन गया। शोध से गांव तक, ज्ञान से जीवन तक के मंत्र के साथ पंतनगर ने किसानों की आय दोगुनी करने से लेकर ग्रामीण रोजगार सृजन तक अभूतपूर्व सफलताएं हासिल कीं। 2025 की सबसे चमकदार…

Read More

सुप्रीम कोर्ट की नई परिभाषा के बाद अरावली पर्वत शृंखला का मामला पूरे देश में बहस का मुद्दा बन गया। पर्यावरण प्रेमी इस मामले को लेकर आक्रामक हैं। युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी लोग सुप्रीम कोर्ट की ओर से परिभाषा तय किए जाने के बाद चिंतित हैं। दरअसल, शीर्ष अदालत ने अरावली पहाड़ियों के लिए एकसमान कानूनी परिभाषा को मंजूरी दे दी, जिसके तहत किसी भी पहाड़ी को तब ही अरावली माना जाएगा जब उसकी ऊंचाई आसपास की जमीन से कम से कम 100 मीटर हो और उसे वैज्ञानिक सर्वेक्षण के आधार पर नक्शों में चिह्नित किया गया हो।…

Read More

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। रुड़की कारागार से पेशी पर लाए जा रहे  पश्चिम यूपी के कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर अज्ञात हमलावरों ने पुलिस वाहन को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में बदमाश को दो गोलियां लगीं। जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घटना इतनी खौफनाक थी कि इलाके में अफरातफरी मच गई। मानो कोई बॉलीवुड फिल्म का सीन हो। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे रुड़की जेल से विनय त्यागी को लक्सर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था।…

Read More

Uttarakhand कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में 11 प्रस्तावों पर सहमति बनी। कैशलेस इलाज को मजबूत बनाने के लिए आयुष्मान और अटल आयुष्मान योजना को 100% इंश्योरेंस मोड में ले जाया गया है। कर्मचारियों का अंशदान बढ़ाकर 450 रुपये तक किया गया, जबकि कलाकारों-लेखकों की पेंशन दोगुनी हो गई। उपनल कर्मचारियों के समान वेतन का मामला मंत्रिमंडल उपसमिति को सौंपा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक ने स्वास्थ्य, कृषि, वित्त और औद्योगिक क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। कैबिनेट ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए आयुष्मान भारत और अटल आयुष्मान योजना को पूर्ण रूप…

Read More

Uttarakhand में राफ्टिंग गतिविधियों को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब गंगा समेत राज्य की सभी नदियों पर राफ्टिंग कराने वाले गाइडों को अनिवार्य रूप से तीन दिन का प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) और सीपीआर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान गाइडों को हादसे की स्थिति में घायल व्यक्ति की सांस बहाल करने, रक्तस्राव रोकने, डूबने की आशंका में तत्काल मदद देने और अन्य आपातकालीन स्थितियों से निपटने के व्यावहारिक कौशल सिखाए जाएंगे। उद्देश्य यह है कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में गाइड मौके पर ही त्वरित प्राथमिक मदद देकर पर्यटक…

Read More

Uttarakhand को खेलों का नया हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तराखंड सरकार ने 23 नई खेल अकादमी खोलने और हल्द्वानी में राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश का कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी केवल सुविधाओं के अभाव में अपना सपना अधूरा नहीं छोड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई अकादमी एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसी लोकप्रिय खेलों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में संभावनाओं…

Read More

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए राज्य के सभी स्कूलों में श्रीमद् भगवद्गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य कर दिया। यह नियम सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों पर तत्काल प्रभावी होगा, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्र शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन दर्शन से जोड़ना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, हमारी सरकार ने राज्य के स्कूलों में गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य किया है। यह…

Read More

उत्तराखंड में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष पर काबू पाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा और निर्णायक एलान किया है। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में आधुनिक वन्यजीव बंध्याकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां लंगूर, बंदर, जंगली सुअर, भालू जैसे वन्यजीवों की आबादी को वैज्ञानिक तरीके से नियंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू और पुनर्वास केंद्र भी खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस पूरी कार्ययोजना को दो सप्ताह के भीतर अंतिम रूप देकर लागू करने की रणनीति पेश की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में…

Read More

Railway Fare Hike :  रेलवे ने देशभर के करोड़ों यात्रियों को प्रभावित करने वाला अहम फैसला लेते हुए रेल किराए में बढ़ोतरी का एलान किया है। रेलवे बोर्ड के अनुसार यह संशोधित किराया 26 दिसंबर 2025 से पूरे देश में लागू होगा। हालांकि, आम और दैनिक यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर किसी भी तरह की किराया बढ़ोतरी न करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकटों की दरें भी यथावत रखी गई हैं, जिससे रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ…

Read More

हरिद्वार जिला बार एसोसिएशन के वर्ष 2025–26 की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनावों के परिणाम शनिवार देर रात घोषित कर दिए गए। मुख्य चुनाव आयुक्त प्रदीप पालीवाल ने सभी पदों पर विजयी प्रत्याशियों के नामों की औपचारिक घोषणा की। अध्यक्ष पद पर जसमेंद्र सिंह ‘मोंटू’ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 115 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई, जो रात लगभग नौ बजे तक चली। अध्यक्ष पद पर जसमेंद्र सिंह ‘मोंटू’ को 384 मत प्राप्त हुए, जबकि तरसेम सिंह चौहान को 269, सुशील कुमार को 214…

Read More