Author: teerandaj

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला भारामल दर्शन के उपरांत जब पीलीभीत रोड से गुजर रहा था, तब मुख्यमंत्री सड़क किनारे भुट्टा भून रहे श्री महातम की ठेली के पास अचानक रुके। मुख्यमंत्री ने न केवल स्वयं भुट्टा भूना, बल्कि वहां पहले से भुट्टे की प्रतीक्षा कर रही एक वृद्ध महिला को भी अपने हाथों से भुना हुआ भुट्टा सौंपा और उनका हालचाल जाना। इसके पश्चात उन्होंने स्वयं भी भुट्टे का स्वाद लिया । मुख्यमंत्री स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उत्पादों को मार्केट से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि “स्थानीय श्रमिकों और छोटे व्यापारियों…

Read More

लोकगायक Ganesh Martolia की बहन और नानी की जंगली मशरूम खाने से मौत हो गई। उनकी नानी और बहन गर्मियों में जोहार क्षेत्र गई हुई थीं। वहां खेत में उगे एक जंगली मशरूम की सब्जी बनाकर खा ली, लेकिन रात होते-होते उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त शुरू होने पर गांव के रिश्तेदारों की मदद से उन्हें मुनस्यारी अस्पताल ले जाया गया, जो 14-15 किलोमीटर दूर था। वहां रात भर प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया। पिथौरागढ़ से भी राहत नहीं मिलने पर उन्हें हल्द्वानी ले जाया गया, लेकिन 250 किलोमीटर के लंबे सफर में उनकी…

Read More

बैंकॉक में अगर कोई कबूतर को दाना डालता है तो उसे 3 महीने की जेल हो सकती है। वेनिस में ऐसा करने पर 60 हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ सकता है। कंबोडिया की राजधानी में कबूतरों को दाना खिलाने पर सजा का प्रावधान है। सवाल उठता है आखिर क्यों? एक मासूम और खूबसूरत पक्षी को दाना खिलाने से किसी को क्या परेशानी हो सकती है? तो इसका जवाब है परेशानी हो सकती है… और वो भी बहुत बड़ी। वो परिंदा…जो कभी दिल मिलाने का काम करता था…वो आज दिल को बीमार कर रहा है। भारत के कई शहरों में ऐसे…

Read More

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल (Manoj Istwal) के आत्म-संस्मरण ‘वो साल चौरासी’ का देहरादून में विमोचन किया। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, डा. एस डी जोशी की भी मौजूदगी रही। आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अजय टम्टा ने कहा कि Manoj Istwal को बतौर पत्रकार हम लंबे अरसे से जानते है। अब साहित्य के क्षेत्र में इनकी विद्या से भी परिचित हो गए हैं। वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि ‘वो…

Read More

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Rrudaki) ने भारतीय विद्युत क्षेत्र में अनुसंधान, योजना, नवाचार एवं क्षमता निर्माण में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। विद्युत मंत्रालय, सीईए एवं आईआईटी रुड़की के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसका उद्देश्य आईआईटी रुड़की की शैक्षणिक और शोध क्षमताओं को सीईए की तकनीकी और विनियामक विशेषज्ञता के साथ समन्वित करना है, ताकि विद्युत क्षेत्र में प्रमुख चुनौतियों का समाधान किया जा सके और भारत के ऊर्जा परिवर्तन में सहायता की जा सके। इस…

Read More

मुख्य सचिव ने सभी सचिवों को अपने विभागों के अन्तर्गत किए जाने वाले कार्यों के लिए ई-डीपीआर मॉड्यूल को लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-डीपीआर के माध्यम से डीपीआर तैयार किए जाने से लेकर सरकार तक पहुंचने तक की गतिविधि ई-डीपीआर के माध्यम से की जाए। उन्होंने कहा कि ई-डीपीआर का क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग को शत-प्रतिशत रूप से ऑनलाइन किया जाए।मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने राज्य एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं सहित राज्य सरकार के कर्मियों की समस्याओं एवं मुद्दों पर…

Read More

बुधवार सुबह Uttarakhand के टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल और फकोट के बीच कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, बाकी यात्री घायल हैं। ट्रक में 15 कांवड़ यात्री सवार थे, जो ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने जानकारी दी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य यात्री ट्रक के नीचे दबे मिले। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। आठ लोगों का…

Read More

इस बार की कांवड़ यात्रा के दौरान भी दुकानदारों-ढाबों और होटलों में मालिक का नाम लिखने का दिशा-निर्देश जारी किया गया है। हालांकि, आदेश में मालिक के नाम की जगह लाइसेंस कहा गया है। लाइसेंस में मालिक का नाम होगा ही। बतादें कि पिछली बार कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानदारों का नाम लिखने की अनिवार्यता के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। कोर्ट ने इसपर रोक लगा दी थी। इस बार भी मामला कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। उत्तराखंड के सचिव स्वास्थ्य और खाद्य संरक्षा आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार की ओर…

Read More

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार कमान दी गई है। इससे पहले किसी नेता को लगातार दूसरी बार पार्टी की कमान नहीं सौंपी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकन की प्रक्रिया में केवल भट्ट का ही नामांकन हुआ था। राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह समेत आठ वरिष्ठ नेताओं का चुना गया है। आज मंगलवार को प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों…

Read More

Cloudburst : पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार रात बारिश में खूब कहर बरपाया। बीती रात चार जगह बादल फटे।  जिले के करसोग क्षेत्र में दो जगह बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कुछ लोग के लापता होने की आशंका है। घटना में कुछ घर व गाड़ियां बहने की सूचना है। मौके पर रेस्क्यू के लिए प्रशासन की टीम मुस्तैद है, लेकिन तेज बहाव के आगे टीम भी बेबस है। यहां 16 लोग सुरक्षित जगह शिफ्ट किए गए है। इनमें 12 बचे और 4 महिलाएं शामिल हैं। करसोग में पानी के तेज बहाव…

Read More
लोकसभा चुनाव 2024

नैनीताल हाईकोर्ट की ओर से पंचायत चुनाव पर रोक हटा लेने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने नया कार्यक्रम जारी किया है। 2 जुलाई से 5 जुलाई के बीच नामांकन होंगे। पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को, दूसरे चरण का 28 जुलाई को और मतगणना 31 जुलाई को होगी। नामांकन की प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगी। तिथियों के अनुसार प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र निर्धारित समय में भर सकेंगे। चुनाव की अधिसूचनाएं जिलाधिकारी 30 जून को जारी करेंगे। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी…

Read More
Uttarakhand High Court news

शुक्रवार को हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर लगी रोक को हटा लिया है। धामी सरकार के लिए यह एक बड़ी राहत है। इससे पहले आयोग की ओर से चुनाव की तेयारियां शुरू कर दी गई थीं। लेकिन, हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद सब रोकना पड़ा था। बतादें कि 21 जून को राज्य निर्वाचन आयोग ने हरिद्वार जिला को छोड़कर बाकी 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने को लेकर अधिसूचना जारी की थी। जिसके तहत उत्तराखंड में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाने थे। जिसमें 25 जून से 28 जून तक नामांकन की प्रक्रिया होनी थी।…

Read More

देहरादून के एक होटल में आयोजित कार्यशाला में Uttarakhand में फिल्मिंग इकोसिस्टम के विकास पर मंथन किया गया। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज लोगों ने अपनी राय रखी। यह कार्यशाला नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NFDC) और उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद (UFDC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। फिल्म उद्योग से जुड़े प्रमुख निर्माता, नीतिगत विशेषज्ञ, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और विभिन्न हितधारकों ने भाग लिया। चर्चा का केंद्र बिंदु राज्य में फिल्म निर्माण हेतु नीतिगत सुधार, अवसंरचना विकास और प्रतिभा संवर्धन रहा। यूएफडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारत सरकार के मार्गदर्शन…

Read More

Rudraprayag Accident: उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बह गई है। 10 यात्री लापता है। दो की मौत हो गई है। यह घटना घोलतीर में हुई है। घायलों को अस्पताल लाया गया है। यह घटना सुबह लगभग सात बजकर 40 मिनट पर हुई है। राहत दल को बचाव कार्य में काफी परेशानी आ रही है। चालक सुमित ने बताया कि केदारनाथ दर्शन के बाद बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान कुछ लोग वाहन से बाहर छिटक गए।…

Read More

Axiom-4 Mission … बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे जैसे ही कैनेडी स्पेस सेंटर के कॉम्प्लेक्स 39ए से प्रक्षेपित अंतरिक्ष यान की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से डॉकिंग हुई वैसे ही भारत ने एक इतिहास रच दिया। 41 साल बाद स्पेस स्टेशन पर हमारा तिरंगा लहराया। शुभांशु शुक्ला अब यहां 14 दिन रहकर विभिन्न शोध करेंगे। वह 28 घंटे की अंतरिक्ष यान की यात्रा कर स्पेस स्टेशन पहुंचे। इससे पहले बुधवार दोपहर 12 बजे शुभाशु शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उड़ान भरे थे। 🚨 Video message from space from Axiom-4 Mission Pilot Shubhanshu Shukla en route to the ISS! 🇮🇳…

Read More

Research …  दो दशक पहले ऐसे बहुत से लोग थे जिन्हें दर्जनों लोगों के फोन नंबर याद रहते थे। अब की स्थिति यह है कि बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें अपना दूसरा मोबाइल नंबर याद नहीं हैं। यहां तक की घरवालों के नंबर भी वह याद नहीं कर सके हैं। यह सब हर हाथ में मोबाइल आने के बाद हुआ है। लोगों की डायरी रखने की आदत खत्म हो गई है। एक समय इसमें सैकड़ों लोगों के नंबर लिखे होते थे। अब जमाना कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का आ गया है। आप कुछ भी पूछो, झट से जवाब मिल…

Read More