उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के नतीजे वही रहे, जो 2014 और 2019 में आए थे। Lok Sabha Election 2024 में BJP ने एक बार फिर राज्य की सभी 5 सीटें जीत ली हैं। लेकिन ये चुनाव एक 26 साल के युवा के संघर्ष के लिए याद किया जाएगा। नाम है बॉबी पंवार। टिहरी लोकसभा सीट से मैदान में उतरे बॉबी भले ही तीसरे नंबर पर रहे हों लेकिन पहले ही लोकसभा चुनाव में निर्दलीय लड़ते हुए 1.60 लाख से ज्यादा वोट हासिल कर लेना हर लिहाज से बड़ी उपलब्ध है। यह भी पढ़ें – यूपी-बंगाल ने दिया BJP को…
Author: teerandaj
कहां 400 पार का नारा और कहां अब सहयोगियों का सहारा। यही लोकतंत्र है, जिसमें जनता का फैसला सबसे ऊपर होता है। BJP की अगुवाई वाले NDA के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 पार की हुंकार भरी थी, उन्होंने भाजपा के भी अपने दम पर 370 सीटें जीतने की बात कही थी, लेकिन यूपी और बंगाल से BJP को इतना बड़ा झटका मिलेगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। एग्रेसिव कैंपेन के बावजूद यूपी की जनता ने अखिलेश यादव की सोशल इंजीनियरिंग को तरजीह दी। बसपा की अपने वोटरों पर पकड़ खत्म हो गई है, इस लोकसभा…
Lok Sabha Election Result 2024: उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कमल का खिलना जारी है। जहां देश में बीजेपी को पिछले चुनाव की अपेक्षा नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं उत्तराखंड में वह सभी सीटों पर पुराना प्रदर्शन दोहरा रही है। हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर चल रहे कांग्रेस के वीरेंद्र रावत साढ़े ग्यारह बजे तक करीब 26 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। निर्दलीय लड़ रहे उमेश कुमार अब तक महज 16000 हजार वोट ही पाए हैं। वहीं, गढ़वाल से भाजपा के अनिल बलूनी करीब 58…
पिथौरागढ़ में धूमधाम से मनाया जाने वाला हिलजात्रा (Hilljatra) उत्सव को अब वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद की जा रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाल समय में इसको यूनेस्को की धरोहर में शामिल किया जा सकता है। संस्कृति विभाग अल्मोड़ा ने मुखौटा संस्कृति को सहेजे कुमौड़, सतगढ़, देवलथल सहित अन्य जगहों पर आयोजित होने वाली हिलजात्रा को यूनेस्को की धरोहर में शामिल कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत संस्कृति विभाग एक डाक्यूमेंट्री तैयार करेगा। बताया जा रहा है कि इस कार्य के लिए जिला योजना से बजट जारी किया जाएगा। अगर यह प्रयास…
कन्याकुमारी में स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम में 45 घंटे की साधना के बाद दिल्ली लौटते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देश के लोगों ने नाम एक पत्र लिखा है। PM Modi ने 1 जून को कन्याकुमारी से दिल्ली लौटते समय विमान में शाम 4:15 बजे से 7 बजे के बीच अपने विचार लिखे हैं। इसे उनके ब्लॉग पर प्रकाशित किया गया है। इसमें उन्होंने कहा, संगमों के संगम की धरती कन्याकुमारी में भारत माता के सान्निध्य में मुझे साधना का जो सौभाग्य मिला, वह मेरे जीवन की एक अमूल्य पूंजी है। यहां चिंतन-मनन से हृदय…
(Uttarakhand Nikay Chunav 2024) राज्य में लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के कारण जून के आखिरी तक निकाय चुनाव कराना संभव नहीं हो पा रहा है। इसलिए राज्य सरकार ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। बतादें कि पिछले वर्ष दिसंबर से ही प्रशासक तैनात किए गए हैं। नियम के मुताबिक छह माह से अधिक प्रशासक की नियुक्ति नहीं की जा सकती थी। लोकसभा चुनाव के कारण दो जून तक निकाय चुनाव कराना संभव नहीं हो पाया…
समुद्रतल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सेलंग गांव, 150 परिवार यानी 761 लोगों का आशियाना। पहाड़ों की गोद में बसे अन्य गांवों की तरह यहां भी प्रकृति अपनी छटा बिखेरे हुई है। यहां क्या अलग है? इसका एक ही जवाब है-समाधान। जी हां, इस गांव की खास बात यह है कि इनके पास हर चीज का समाधान है। इसीलिए यह गांव बेहद खास है। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक के इस गांव में लोग खेती के अलावा, दूध, दही, घी, सब्जी, दाल, फूल का कारोबार भी करते हैं। यहां के हर ग्रामीण को एक व्यवसायी कह सकते हैं।…
लोकसभा चुनाव से पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अबकी बार, 400 पार’ का नारा दिया था तो किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के बाद मीडिया चैनलों पर दिखाए गए Exit Polls ने हैरान करने वाले आंकड़े दिए हैं। अगर कुछ प्रमुख पोल सर्वे करने वाली एजेंसियों और चैनलों के अनुमान की मानें तो भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए इन चुनावों में 400 पार के जादुई आंकड़े को छूने जा रहा है। इसके अलावा सभी मीडिया चैनलों ने अपने Exit Polls में एनडीए के दमदार तरीके…
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का चुनाव संपन्न होने के साथ ही तमाम मीडिया चैनलों पर Exit Polls दिखाए जाए रहे हैं। इसमें भाजपा केंद्र की सत्ता में वापसी करती दिख रही है। उत्तराखंड में भाजपा के एक बार फिर सभी 5 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की गई है। यानी भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य की सभी 5 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। चुनाव के दौरान दो लोकसभा सीटों पौड़ी और टिहरी में मुकाबला दिलचस्प बताया जा रहा था लेकिन लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा को उत्तराखंड में क्लीन स्वीप करते दिखाया जा रहा है। न्यूज24-Todays…
देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र साहनी के कथित सुसाइड (Dehradun Builder Suicide Case) मामले में कुछ लोगों द्वारा नाम घसीटे जाने पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने तल्ख तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले की सिटिंग जज से जांच होनी चाहिए, ताकि किसी को भी जांच पर कोई संदेह नहीं हो। उन्होंने कहा, मैं पूर्व सीएम होने के नाते, राज्य का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कह सकता हूं कि जब हमारा नाम उसमें घसीटने की कोशिश की गई है, चाहे वह इंटेंशनली (जानबूझकर) या करवाई गई है, तो मैं चाहूंगा कि इस मामले को हाईकोर्ट…
UKPSC RO ARO Main Exam 2024: यूकेपीसीएस आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मई से ही शुरू हो गई है। इसमें प्रांरभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 16 जून है। परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2024 में किया जाएगा। Uttarakhand Teacher Vacancy 2024 : 3253 पदों पर भर्ती के लिए चुनाव आयोग ने दी मंजूरी, डीएलएड वाले ही होंगे पात्र उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 27 मई से…
उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पहाड़ी से गिरे चट्टान के बोल्डर की चपेट में कुछ वाहन आ गए। शुक्रवार को हुए इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, 8 लोग लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दर्शन कर लौट रही तीर्थयात्रियों की एक गाड़ी पर डबरानी के पास बड़ी चट्टान के बोल्डर गिर गए। इससे गाड़ी पलट गई। कुछ और वाहन भी बोल्डरों की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक मौत हो गई। 8 घायलों को रेस्क्यू कर दिया है। मौके पर पुलिस, प्रशासन ने…
कुदरत का यह अजीब खेल है, किसी की तकलीफ किसी के लिए फायदे का सौदा बन जाता है। इस गर्मी में कुछ ऐसा ही हो रहा है। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में एसी और कूलर की बिक्री भी रिकॉर्ड बना रही है। बीते दो माह की बात करें तो देहरादून में बीते वर्ष में हर हफ्ते पांच से छह एसी ही बिकते थे वहीं, इस बार हर हफ्ते 20 एसी बिक रहे हैं। प्रचंड गर्मी को देखते हुए बाजार के जानकारों का अनुमान है कि जून महीने से बाजार में एसी और कूलर का करोड़ों का कारोबार होगा। एसी की मांग…
वर्ष 2022 में NCRB यानी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की एक रिपोर्ट आई थी। इसमें पर्यावरणीय अपराधों में उत्तराखंड नंबर एक की पोजिशन पर था। पर्यावरणीय अपराध का आशय उस प्रत्येक कार्य से है जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। जैसा कि होता आया है, इस रिपोर्ट को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसका परिणाम अब सामने दिखने लगा है। इस गर्मी के मौसम में मैदान तो तप ही रहे हैं, पहाड़ भी इससे अछूते नहीं रह पाए हैं। आलम यह है कि ग्लेशियर पिघलने लगे हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने…
उत्तराखंड की जनता ने अपना फैसला 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में दे दिया था। यह फैसला ईवीएम में बंद है। इसे चार जून को सुनाया जाएगा। Lok Sabha Elections 2024 में किसके दावों पर जनता जनार्दन ने भरोसा जताया है, यह चार जून को सुबह आठ बजे से ही पता चलने लगेगा। चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पार्टियों ने भी एजेंटों को तैयार कर लिया है। काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इंतजार बस चार जून का है। Lok Sabha Election 2024: जनता और जमीनी…
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग दावे तो बड़े-बड़े करता है। मगर, Education in Uttarakhand की हकीकत स्याह है। सरकारी और अशासकीय विद्यालयों की हालत किसी से छिपी नहीं है। लापरवाही का आलम यह है कि नया सत्र शुरू हुए दो महीने बीत चुके हैं मगर अभी तक बच्चों को कई विषयों की पाठ्य पुस्तकें नहीं मिल पाई हैं। वहीं, शिक्षक वेतन के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक से गुहार लगा रहे हैं। ऐसे हालात में बच्चों की पढ़ाई कैसे होती होगी इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। विभाग की ओर से सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर बारहवीं…


















