Health Sector : नौ महीने में 150 से ज्यादा सैंपल फेल। उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में बनी दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। हालात यह हो गए हैं कि घरेलू बाजार में यहां की दवाओं की मांग तेजी से घटी है। कंपनियों को ऑर्डर मिलने कम हो गए हैं। मांगने में अखबारों की कटिंग व वेबसाइटों का स्क्रीन शॉट भेजे जा रहे हैं। अपना उत्तराखंड भी दवा उत्पादन का हब बन रहा है। इसलिए यहां के उद्यमियों को भी सर्तक रहना होगा। हालांकि, यहां की अधिकतर कंपनियां यूएस एफडीए अप्रूव्ड हैं। यानी, कई स्तर…
Author: teerandaj
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बार की दिवाली वीर जवानों संग मना रहे हैं। CM DHAMI पौड़ी में गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर त्योहारों की खुशियां साझा कर रहे हैं। इस दौरान सीएम धामी ने गढ़वाल राइफल्स की गौरव गाथा को दोहराते हुए सैनिकों की वीरता एवं बलिदान को किया नमन। इस दौरान पुष्कर धामी ने सैनिकों को प्रोत्साहित भी किया। सैन्य कल्याण के प्रति मुख्यमंत्री धामी ने अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया, कहा – सैनिकों के कल्याण के लिए हमारी सरकार समर्पित है। बतादें कि सीएम धामी खुद एक सैनिक के पुत्र…
दिवाली के एक दिन पहले 30 अक्तूबर यानी बुधवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए 2000 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत कांस्टेबल जनपदीय पुलिस पुरुष के 1600 और आरक्षी पीएसी-आईआरबी पुरुष के 400 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती के लिए 29 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : Cyber Crime : दिवाली गिफ्ट के फेर में न निकले दिवाला…फिशिंग लिंक से रहें सावधान बुधवार को आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कांस्टेबल जनपदीय पुलिस पुरुष के 1600 और आरक्षी पीएसी-आईआरबी पुरुष के 400 पदों…
Cyber Crime : दिवाली पर आपके पास ढेरों बधाई संदेश आते हैं। चूंकि, त्योहार का स्वरूप ही कुछ ऐसा है यहां पर आपको गिफ्ट भी मिलते हैं। आप देते भी हैं। साइबर ठगों ने यहां भी खेल कर दिया है। कई बार आपके मोबाइल में ऐसे संदेश भी आते हैं जिसमें लिंक पर क्लिक करने पर गिफ्ट दिए जाने की बात लिखी होती है। इसको फिशिंग लिंक कहते हैं। यहां पर क्लिक करते ही साइबर ठग आपके खाते को खाली कर सकते हैं। फिशिंग एक साइबर अपराध है जिसमें हमलावर, किसी प्रतिष्ठित संस्था या व्यक्ति का दिखावा करते हुए, ईमेल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के दिन 29 अक्तूबर को 70 साल से ज्यादा आयु वाले नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat Yojana) की शुरुआत कर दी। इस दौरान पीएम ने कुछ बुजुर्गों को सीनियर सिटीजन को आयुष्मान वय वंदन कार्ड सौंपा। खास बात यह है कि इस योजना का लाभ सभी बुजुर्गों को मिलेगा। चाहे उनकी आय कितनी भी हो। यह भी पढ़ें : देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा Sanjeevani ऋषिकेश एम्स में शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन वरिष्ठ नागरिकों के लिए लिमिट इस योजना का लाभ सभी वृद्धजन को मिलेगा, चाहें…
दिवाली से पहले धनतेरस के दिन राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्यकर्मचारियों को 53 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा। इससे पहले यह 50 फीसदी था। उत्तराखंड सरकार की ओर से इसका शासनादेश 29 अक्टूबर को धनतेरस के मौके पर जारी किया गया है। यह 7वां पुनरीक्षित वेतनमान है, जिसमें 1 जनवरी 2024 से 50 फीसदी की दर महंगाई भत्ता मंजूर किया गया है। इसका मतलब यह है कि उत्तराखंड के कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा। यह आदेश हाईकोर्ट के जजों, उत्तराखंड लोकसेवा आयोग और सार्वजनिक उपक्रमों पर खुद लागू नहीं होगा। यह भी पढ़ें : रन फॉर…
देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में बड़ी संख्या में दूनवासी शामिल हुए। इसमें मुख्यमंत्री CM DHAMI भी शामिल हुए। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करने वाले, राष्ट्र के महानायक, लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया, उनका संपूर्ण जीवन हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन हर वर्ष 31…
उत्तराखंड के लिए आज खास दिन है। देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा Sanjeevani ऋषिकेश एम्स से शुरू हो गई। इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी और अन्य कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश एम्स में मौजूद रहे। 20 सितंबर 2022 को तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू किए जाने की घोषणा की थी। निशुल्क होगी हेली एंबुलेंस सेवा मीडिया से बातचीत में एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि यह देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा है। संजीवनी योजना…
Report : देश की राजधानी दिल्ली वायु तो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ध्वनि प्रदूषण से परेशान है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जनवरी से सितंबर तक राज्य के कई जिलों में ध्वनि प्रदूषण की जांच कराई है। इसमें रुद्रपुर काशीपुर में ध्वनि प्रदूषण का स्तर चिंताजनक स्थिति में हैं। वहीं, देहरादून में भी ध्वनि प्रदूषण मानक से बहुत ज्यादा है। सर्दियों के मौसम में अखबारों और चैनलों में दिल्ली में वायु प्रदूषण की खबरें सुर्खियां बनती हैं। ऐसा पिछले कई वर्षों से हो रहा है। अब शांत वातावरण के विख्यात देवभूमि में भी शोर-शराबा चरम पर पहुंच चुका है। यह भी पढ़ें…
Kedarnath By-election: कांग्रेस के उम्मीदवार के ऐलान के कुछ घंटे बाद भाजपा ने भी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक आशा नौटियाल पर भरोसा जताया है। यह सीट पार्टी की विधायक शैला रानी रावत के निधन से खाली हुई थी। इसके बाद से कई लोग इस सीट पर अपनी दावेदारी जता रहे थे। स्व. शैला रानी की बेटी ऐश्वर्या भी इस सीट के लिए जोर आजमाइश कर रही थी लेकिन परिवार के सदस्य को सीट देने के बजाय भाजपा ने आशा नौटियाल को…
स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत सर्वेचौक, ईसी रोड देहरादून में तैयार 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का CM DHAMI ने रविवार को लोकार्पण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही। पूरा क्षेत्र भारत माता के जयकारों से गूंजता रहा। इसके साथ ही सीएम ने पलटन बाजार के मुख्य द्वार का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह स्मारक लोगों को प्रेरणा देगा। यह भी पढ़ें : Digital Arrest Scam! ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने चेताया, बचने का तरीका भी बताया बतादें कि राष्ट्रीयता एवं देश प्रेम के भाव के लिए…
Kedarnath by-election : कांग्रेस ने केंदारनाथ उपचुनाव में पूर्व विधायक मनोज रावत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी घोषणा नहीं की है। कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि आज या कल में भाजपा भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर देगी। पूर्व विधायक मनोज रावत के मैदान में आने के बाद माना जा रहा है कि केदारनाथ उपचुनाव का मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। हालांकि, 2022 विधानसभा चुनाव में वह तीसरे स्थान पर आए थे। उनसे ज्यादा निर्दलीय उम्मीदवार कुलदीप सिंह रावत वोट पाए थे। इस चुनाव में भाजपा की शैलारानी…
यह समय content creators का है। यह बात पीएम ने मन की बात में कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि समय के साथ बदल रहे Nature of Jobs के हिसाब से युवा खुद को तैयार करें। उन्होंने कहा- आज हमारे युवा मौलिक भारतीय कंटेंट तैयार कर रहे हैं, जिसमें हमारी संस्कृति की झलक दिखती है। इन पर दुनिया भर में नजर रखी जा रही है। आज एनीमेशन सेक्टर एक ऐसे उद्योग का रूप धारण कर चुका है जो अन्य उद्योगों को शक्ति प्रदान कर रहा है। इसमें रोजगार की असीम संभावना है। यह भी पढ़ें : Digital Arrest Scam!…
पीएम मोदी रविवार को ‘मन की बात’ के 115वें संस्करण में लोगों को Digital Arrest Scam से बचाव के तरीके बताए। बतादें कि पूरे देश में साइबर ठगी से लोग परेशान हैं। छोटे-बड़े हर शहर में दर्जनों मामले रोज दर्ज किए जा रहे हैं। पीएम ने कहा कि भारत में हर युग में नई चुनौती आई है, लेकिन हमने उसे पार पाया है। पीएम ने अपने संबोधन में डिजिटल अरेस्ट का भी जिक्र किया। पीएम ने बताया कि कैसे डिजिटल अरेस्ट के तहत फ्रॉड किया जा रहा है और लोगों की गाड़ी कमाई को लूटा जा रहा है। पीएम ने…
उत्तराखंड में होने वाले 38वें National Games की तैयारियों को झटका लगा है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की 25 अक्तूबर को दिल्ली में होने वाली विशेष बैठक का टलना इसकी वजह है। इस कारण राज्य में खिलाड़ियों के लिए लगने वाले ट्रायल कैंप भी टल गए हैं। बहरहाल, स्थिति यह है कि न तो संघ की अगली बैठक को लेकर आधिकारिक घोषणा हुई है, न ही ट्रायल कैंप लेकर कोई अगली तारीख तय हुई है। इससे खिलाड़ियों में असमंजस की स्थिति बन गई है। चर्चा है कि आईओए की अगली बैठक 10 नवंबर को हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक…
पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बहुप्रतीक्षित फैसला करते हुए LOWER PCS परीक्षा का सिलेबस बदल दिया है। इसी के साथ 117 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। बतादें कि इसी वजह से अधियाचन भेजने के बाद भी आयोग विज्ञापन जारी नहीं कर रहा था। इससे पहले राज्य सरकार ने उत्तराखंड पीसीएस का पाठ्यक्रम बदला था। अब उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस) का पाठ्यक्रम बदला है। इसमें उत्तराखंड से जुड़े दो प्रश्नपत्र जोड़ दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कार्मिक विभाग ने राज्य लोक सेवा आयोग को संशोधित परीक्षा पैटर्न भेज दिया…





















