Author: teerandaj

12 अप्रैल से Chardham Yatra 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ। पहले दिन रिकॉर्ड संख्या में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुए। हालत यह तक हो गई कि उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट क्रैश हो गई। जहां ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हो रहा था वहां लंबी कतारें लगी रहीं। इन सबके बावजूद पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रिकॉर्ड आठ लाख कम तीर्थयात्री पहुंचे। जबकि, प्रदेश सरकार की ओर से दावा 80 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का किया गया था। साथ ही प्रचार भी तुलनात्मक रूप से ज्यादा हुआ था। लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या कारण रहा…

Read More

Chardham Yatra 2024: रविवार रात नौ बजकर सात मिनट पर बद्रीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए। इस मौके पर दस हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद रहे। बद्रीविशाल की जय के उद्घोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया। बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर परिसर में महिला मंगल दल बामणी और पांडुकेश्वर की महिलाओं ने लोकगीत और लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान सेना व श्रद्धालुओं की ओर से जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया। इससे पहले दिनभर मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला रहा। पूर्व की भांति सुबह साढ़े चार बजे बदरीनाथ की…

Read More

अतुल्य उत्तराखंड ब्यूरो के लिए प्रिया शांडिल्य सेब की फसल ने हिमाचल और Uttarakhand  दोनों ही राज्यों के हजारों लोगों को रोजगार दिया है। सेब आज भारत के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान करता है। इस परिप्रेक्ष्य में सवाल उठते हैं, क्या सेब उत्पादन में उत्तराखंड, हिमाचल के समकक्ष है? कहां बेहतर गुणवत्ता के सेब मिलते हैं? कितने क्षेत्र में सेब की खेती होती है? दोनों राज्यों की बागवानी में कौन सी मुख्य भिन्नताएं हैं? सरकारी सहायता और सुविधाओं का प्रभाव कितना है और किन सुधारों की आवश्यकता है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर में न केवल इन राज्यों के आर्थिक…

Read More

Prostate Cancer जैसी बीमारी के बारे में माना जाता है कि ये आम तौर पर बुजुर्गों में विकसित होती है, लेकिन भारत में अब 50 वर्ष से कम आयु के पुरुषों में इसके मामले बढ़ रहे हैं। यही नहीं, देरी से पता चलने के कारण यह जानलेवा भी साबित हो रहा है। अगर समय पर पता चल जाए तो आसानी से इसका इलाज संभव है। प्रख्यात शोध जर्नल ‘लैंसेट’ के एक हालिया रिसर्च पेपर की मानें तो भारत में 2040 तक प्रोस्टेट कैंसर के मामले दोगुने होकर हर साल 71 हजार तक पहुंच जाएंगे। अभी इस बीमारी के 33 हजार…

Read More

देश में भले ही डिजिटल क्रांति का दौर चल रहा है लेकिन, उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में लोग निर्बाध रेडियो प्रसारण तक से महरूम हैं। दुर्गम भौगोलिक चुनौतियां और सुरक्षा इसके प्रमुख कारण बताए जाते हैं। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में भी लोग रेडियो प्रसारण सुन सकें इसकी कवायद की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनवरी को उत्तराखंड के कई इलाकों में ट्रांसमीटर लगाने और क्षमता बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। इनमें Munsiyari भी शामिल है। यहां पर पांच किलोवॉट का ट्रांसमीटर लगना प्रस्तावित है। तीरंदाज डॉट कॉम और अतुल्य उत्तराखंड की टीम ने इस…

Read More

यूपी-उत्तराखंड समेत उन राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है जहां पर Bulldozer Action का चलन जोरों पर है। सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि बिना 15 दिन पहले नोटिस दिए बगैर तोड़फोड़ नहीं की जा सकती है। बुधवार को दिए गए अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसने संविधान में दिए गए उन अधिकारों को ध्यान में रखा है, जो राज्य की मनमानी कार्रवाई से लोगों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। सरकार जज नहीं बन सकती। इसके साथ ही शीर्ष कोर्ट ने कहा, कानून…

Read More

अतुल्य उत्तराखंड के लिए विकास जोशी देश के प्रमुख हिल स्टेशन आज रेल सेवा से जुड़ चुके हैं लेकिन पहाड़ों की रानी मसूरी इनमें शामिल नहीं है। ऐसा नहीं है कि मसूरी को रेल सेवा से जोड़ने के प्रयास नहीं किए गए। प्रयास हुए लेकिन सफल नहीं हो पाए। अगर सबकुछ ठीक रहता तो कोलकाता की तरह ही मसूरी में भी आज ट्राम सेवा चल रही होती। देहरादून से मसूरी के बीच ट्राम सेवा शुरू करने के सारे इंतजाम किए जा चुके थे। काम भी शुरू हो चुका था लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि ना सिर्फ ये प्रोजेक्ट बंद…

Read More

ऊर्जा विभाग में नियम विरुद्ध तरीके से भर्तियां की गई हैं। इस फर्जीवाड़े के तहत चुने गए लोग अब जीएम-डीजीएम भी बन चुके हैं। सीधी भर्तियों के नियमों का भी उल्लंघन किया गया है। यह कहना है Bobby Panwar का। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर ऊर्जा विभाग के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के साथ बातचीत करने गया था। लेकिन, उससे पहले ही विवाद हो गया। इसलिए इस मुद्दे को जनता के सामने रख रहा हूं। बॉबी पंवार ने कहा, प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इसे बढ़ावा देने वाले अधिकारियों को कहना चाहूंगा यह ट्रेलर है। सोमवार को…

Read More

उत्तराखंड राज्य आंदोलन … दो अक्टूबर 1994 को मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर जो कुछ हुआ उसे बिसर पाना उत्तराखंडवासियों के लिए मुश्किल है। वाकये को तीस साल बीत चुके हैं। मगर, इसका जख्म अभी तक नहीं भरा है। यहां पुलिस की फायरिंग में सात लोगों ने अपनी जान गंवाई थीं। महिलाओं के साथ अभद्रता की सारी हदें पार कर दी गईं। आरोप दुष्कर्म का भी है। आज हम आपके सामने मुफ्फरनगर कांड की सबसे बड़ी गवाही पेश करने जा रहे हैं। राज्य आंदोलनकारी और घटना की सीबीआई गवाह ऊषा भट्ट ने उस दिन की घटना को जिस तरह बयान…

Read More

Pithoragarh :  सुनने में यह अजीब लग सकता है लेकिन यह पहाड़ की सच्चाई है। यहां पर ऐसे भी क्षेत्र हैं जहां मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। सीमांत जिला पिथौरागढ़ की तहसील बंगापानी की आबादी करीब 25 हजार है। यहां के लोगों को अगर जुकाम, बुखार भी हो जाए तो दवा लेने इन्हें 100 किलोमीटर दूर धारचूला, मुनस्यारी या फिर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। राज्य गठन के 24 साल हो चुके हैं। राज्य सरकार जश्न मना रही है। मनाना भी चाहिए। लेकिन, इस मौके पर हमें उन लोगों की भी बात करनी चाहिए जो अब तक मूलभूत आवश्यकताओं…

Read More

हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम Trivendra Singh Rawat मरचूला बस हादसे में घायलों से मिलने ऋषिकेश एम्स पहुंचे। उन्होंने घायलों से बातचीत कर उनका हाल जाना। घायलों को ढांढस बंधाया। साथ ही अधिकारियों को घायलों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया। इस दौरान घायलों के परिजनों से हादसे के बारे में सांसद को बताया। साथ ही अस्पताल में हो रही दिक्कतों के बारे में बताया। इस पर सांसद ने अस्पताल प्रशासन से कहा कि मरीजों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। निवर्तमान मेयर अनीता ममगाईं ने भी घायलों से बातचीत की। यह भी पढ़ें : मरचूला Bus…

Read More

Foundation Day :  ये दशक उत्तराखंड का है। उत्तराखंड में विकास का महायज्ञ चल रहा है। ये कहना पीएम नरेंद्र मोदी का है। उत्तराखंड राज्य अपनी स्थापना के 25वें साल यानी रजत जयंती में प्रवेश कर लिया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में देवभूमि के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए नौ अपीलें कीं। उन्होंने उत्तराखंड वासियों से आग्रह करते हुए कहा-स्थानीय बोलियों का संरक्षण करें अपनी पीढ़ियों को सिखाएं। दूसरा आग्रह- एक पेड़ मां के नाम लगाएं। तीसरा आग्रह- नदी नौलों का संरक्षण करें। चौथा आग्रह-अपनी जड़ों से जुड़े रहे। अपने गांव लगातार जाएं और…

Read More

Climate Change : पहाड़ों पर जलवायु परिवर्तन का असर साफ-साफ दिखने लगा है। नवंबर का महीना चल रहा है। मगर, ठंड का अहसास तक नहीं है। जबकि, इस महीने में गुलाबी ठंड पड़ने लगती थी। मौसम की इस बेईमानी का पता लगाया है आर्य भट्ट शोध एंव प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) ने। मौसम में सतत बदलाव पर नजर रखने वाली इस संस्था ने पिछले 10 वर्षों के दौरान जो अध्ययन किया है उसके परिणाम चौंकाने वाले हैं। इसके मुताबिक, पहाड़ों पर बढ़ा हुआ कार्बन मौसम में आए बदलाव का बड़ा कारण है। यह भी पढ़ें : मरचूला Bus Accident …मैं…

Read More

उत्तराखंड स्थापना दिवस :  राज्य अपना 24वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसके तहत पहली बार राज्य में प्रवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज इतने सारे प्रवासियों को यहां देखकर अपनी ताकत का एहसास हो रहा है। उन्होंने प्रवासियों से अपील की कि साल मे एक बार जरूर अपने राज्य आएं। अपनी जड़ों से जुड़े रहें। राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। उत्तराखंड राज्य अपना 24 वां स्थापना दिवस मना रहा है। दशकों से देश के कई हिस्सों में निवास कर रहे उत्तराखंड के प्रवासी भी…

Read More

जिन आंखों ने 36 लाशें देखी हों, खून से लथपथ घायलों को तड़पते देखा हो, उनका गुस्सा होना लाजिमी है। यह गुस्सा इन लोगों की आंखों-बातों में नजर आ रहा है। इनके पास हजारों सवाल हैं। जिम्मेदारों के पास जवाब नहीं हैं। मरचूला हादसे के बाद बुधवार को जब जांच टीम घटनास्थल पर पहुंची तो स्थानीय लोग जमा हो गए। चूंकि, यहां पर अब तक कोई जनप्रतिनिधि नहीं आया है। इसलिए ये लोग इन सरकारी मुलाजिमों पर ही अपना गुस्सा उतार रहे हैं। वीडियो में आप इनका गुस्सा देख सकते हैं। गुस्सा अपार है…लेकिन, इनके सवाल जायज  लगते हैं। यह…

Read More

CM DHAMI ने बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखंड निवास’ का लोकार्पण किया। इस भव्य उत्तराखंड निवास का निर्माण लगभग 120 करोड़ 52 लाख की लागत से किया गया है। इस अवसर पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद के मरचूला बस दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। यह भी पढ़ें : हमारी किस्मत में सिर्फ हादसे हैं.. 36 मौतों के बाद गड्ढे भरवाने पहुंचे अधिकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हम सब उत्तराखंड निवास के लोकार्पण के ऐतिहासिक पल…

Read More