Almora Bus Accident : क्या 36 लोगों के मरने का इंतजार कर रहे थे? हादसे के बाद अब आए हैं, गड्ढे भरने। सड़क किनारे झाड़ियां काटने। यह काम पहले क्यों नहीं किया? यह सवाल मरचूला के स्थानीय लोगों के हैं…सामने विभाग के अधिकारी-कर्मचारी थे। वह सोमवार को हुए हादसे के बाद सड़क किनारे हुए गड्ढे में मिट्टी डालने आए थे। मजदूर सड़क किनारे उगी झाड़ियों को काट रहे थे। यह वाकया मरचूला का है, जहां हुए हादसे में 36 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। कितने बच्चों ने अपने माता-पिता, सुहागिनों ने अपने सुहाग, किसी ने अपना बच्चा खो दिया।…
Author: teerandaj
Marchula Bus Accident : अल्मोड़ा के मरचूला में हुए हादसे से जहां से पूरा उत्तराखंड शोक संतप्त है वहीं, कुछ अराजक तत्व ऐसे भी हैं जो हादसे का वीडियो एडिट कर पीड़ितों का मजाक उड़ा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला पौड़ी में सामने आया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें : मरचूला Bus Accident …मैं लौटा हूं अपने साथ कई सारे ‘काश’ लेकर हादसे में मारे गए कई लोगों के अब तक अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने लोगों को आक्रोशित कर…
Almora Accident :पहाड़ में हादसों का कारण ओवरलोडिंग और चालक द्वारा शराब का नशा है। समय-समय पर होने वाली मजिस्ट्रेट जांच में भी यही तथ्य निकलकर सामने आए हैं। इसके बाद भी कोई कदम न उठाया जाना समझ से परे है। धूमाकोट हादसे के बाद पहाड़ में सड़क सुरक्षा के तहत ओवरलोडिंग और शराब को रोकने के लिए पहाड़ की दुर्घटना संभावित 27 दुर्गम तहसीलों व चार सुगम तहसीलों में संभागीय परिवहन विभाग ने मात्र 31 सब इंस्पेक्टरों की नियुक्ति की। इन सभी सब इंस्पेक्टरों को पहाड़ में ही तैनाती दी जानी थी ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसमें…
Almora Accident ने एक बार फिर उत्तराखंडवासियों को हिला कर रख दिया है। पूरा राज्य शोक संतप्त है। यहां एक तथ्य पर ध्यान दिलाना जरूरी है। उत्तराखंड में हर साल तकरीबन एक हजार लोगों की सड़क हादसों में जान जाती है। यानी, औसतन हर घंटे एक की मौत। आंकड़े कितना भयावह हैं। सवाल उठता है, इसकी जिम्मेदारी कौन उठाएगा? क्या इसे नियती मान लिया जाए? या फिर जिम्मेदारी तय की जाए। यह भी पढ़ें : हे ईश्वर…ये मेरे किस गुनाह की सजा है यहां गौर करने वाली बात यह है कि राज्य में 100 दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या, राष्ट्रीय…
Almora Accident : मरचूला हादसा ऐसे जख्म देकर गया है जो शायद ही भरे। ऐसा लग रहा था कि लोगों के रुदन से आसमान का कलेजा भी फटा जा रहा है। हे ईश्वर…ये मेरे किस गुहाह की सजा है, कभी तेज-कभी मुंह में समा जा वाली आवाज से मोहन सिंह बोले जा रहे थे। उन्होंने हादसे में बेटा-बेटी दोनों को खो दिया है। धूमाकोट तहसील के अघोढ़ा गांव के मोहन सिंह की आंखों के सामने ही 16 वर्षीय बेटे आदित्य और 20 साल की बेटी रश्मि ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। वह बुरी तरह घायल हैं। हादसे में वह…
Almora Accident : उत्तराखंड के लोग शोक में डूबे हुए हैं। सोमवार की सुबह अल्मोड़ा में हुए हादसे के बाद हर कोई घायलों का हाल जानने के लिए बेताब है। बतादें कि गंभीर रूप से घायलों को ऋषिकेश एम्स और सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। बचाव कार्य किया जा रहा है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बचाव दल को सहयोग कर रहे हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री समेत तमाम बड़े नेताओं ने हादसे पर शोक जताया है। यह भी पढ़ें : गढ़वाल से रामनगर जा रही बस अल्मोड़ा के मार्चुला में दुर्घटनाग्रस्त, 39 की…
Almora Accident : सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अल्मोड़ा में मरचूला के पास एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 28 की मौत मौके पर बाकी की मौत अस्पताल में हुई। करीब 26 लोग घायल हैं। चार घायलों को एयरलिफ्ट किया गया है। तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है। यह भी पढ़ें : ऋषिकेश एम्स के लिए एयरलिफ्ट किए गए घायल, कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली से…
राजधानी देहरादून के हर हिस्से में CNG PUMP मिलेंगे। सीएनजी की बढ़ती मांग के कारण माह भर में 11 नए पंप खुलने जा रहे हैं। बतादें कि दून में रोजाना 25 हजार किलोग्राम सीएनजी की खपत है। फिलहाल 12 पंप चालू हालत में हैं। देहरादून में सीएनजी वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गेल गैस इंडिया की ओर से पंप स्थापित किए जा रहे हैं। गेल गैस इंडिया की जीएम मिनाक्षी त्रिपाठी ने मीडिया से बताया कि राजधानी में वर्ष 2029 तक 50 सीएनजी पंप स्थापित किए जाने हैं। वाहनों की संख्या को देखते हुए इसमें और इजाफा होगा।…
Chardham Yatra : बाबा धाम की यात्रा इस बार कई मायनों में खास रही। विषम परिस्थितियों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु तो पहुंचे ही इसके साथ कारोबार को भी नया मुकाम मिला। इससे हजारों परिवारों की आजीविका को बल मिला है। चार धाम यात्रा में पहली बार हेलिकॉप्टर कंपनियों ने अपना कारोबार 1 अरब के पार पहुंचाया। 10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष कुल 1652076 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। यात्रा के लिए पशुपालन विभाग के माध्यम से इस बार 8200 घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण किया गया था। इस वर्ष 9 मई से 2 नवंबर तक सोनप्रयाग व…
Climate Change : जलवायु परिवर्तन का असर दिखने लगा है। आपदाओं की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में इजाफा देखने का मिला है। इसमें पहाड़ी राज्यों पर अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा खतरा है। हाल ही में आई केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्र में 2011 से लेकर 2024 के बीच हिमानी झीलों (ठंडे क्षेत्र में पानी वाली झीलों) के क्षेत्रफल में बढ़ोतरी देखी गई है। यह बढ़ोतरी भी 10.81 फीसदी की दर्ज की गई है। यानी हिमालय के जबरदस्त ठंड वाले क्षेत्र में भी अब तेजी से बर्फ का पिघलना शुरू हो गया है।…
Cyber Crime : फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी करने वाले जालसाजों ने हाइकोर्ट के न्यायाधीश, कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति सहित कई प्रोफेसरों की फेक आईडी बनाकर विवि के अन्य प्रोफेसरों को आपात संदेश भेजे हैं। इस गिरोह ने इस बार कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों को अपना निशाना बनाया है। यह भी पढ़ें : आज सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट विवि से जुड़े अधिकारी विश्वविद्यालय के लोगों से इनके झांसे में न आने की अपील कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह ने हाइकोर्ट…
केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8.30 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इससे पहले यहां पर विशेष पूजा की गई। कपाट बंद करने की प्रक्रिया सुबह चार बजे से शुरू हुई। इसके साथ ही बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली धाम से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान कर दी है। श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए पूरे विधि विधान के साथ बंद हुए। इस वर्ष 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया बाबा केदारनाथ के दर्शन।#KedarnathDham #UttarakhandNews pic.twitter.com/2PVlXUhp0z — Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) November 3, 2024 रात…
Uttarakhand मानवाधिकार आयोग ने शिक्षकों की धोखाधड़ी के मामले की एसआईटी जांच कराने और वहीं दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रभारी निदेशक मुकुल सती द्वारा नौकरी के साथ B.Ed पाठ्यक्रम संस्थागत डिग्री हासिल करने की जांच नहीं करने के मामले में 5 नवंबर 2024 तक प्रमुख सचिव शिक्षा से जवाब तलब किया है। बतादें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल 31 जनवरी 2019 को शासन से मामले की जांच की सिफारिश कर चुके हैं। पूर्व शिक्षा महानिदेशक उत्तराखंड बंशीधर तिवारी द्वारा सचिव शिक्षा को पत्र लिखकर अवगत भी कराया गया है कि मुकुल सती के मामले की विजिलेंस अथवा एसआईटी…
Uttarakhand : ऋषिकेश-देहरादून मार्ग के बरकोट वन क्षेत्र में पत्तियों के जलने के मुद्दे पर नियुक्त अमिकस क्यूरी (अदालत का मित्र) ने अपनी रिपोर्ट नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड में वनों में आग को रोकने के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। इसे ऐसे समझिए, प्रत्येक वन रक्षक पर औसतन 2,448 हेक्टेयर का क्षेत्र आता है। अवैध कटाई, खनन, वन्यजीव शिकार और अन्य वन्यजीव संबंधी अपराधों पर नियंत्रण का दायित्व भी उन्हीं पर है। रिपोर्ट में कहा गया, सबसे गंभीर बात यह है कि राज्य में अवैध…
एक नवंबर की सुबह CM DHAMI केदारनाथ धाम दर्शन करने पहुंचे। बतादें कि भैया दूज के दिन तीन नवंबर को केदारनाथ के कपाट बंद हो जाएंगे। इससे पहले दो नवंबर को गंगोत्री के कपाट बंद हो जाएंगे। इसके बाद बद्रीनाथ के कपाट 17 को बंद होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, सनातन संस्कृति की महानता के प्रतीक, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर बाबा केदार से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व मंगल के लिए प्रार्थना की। इस दौरान देश भर से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं, स्थानीय दुकानदारों व सम्मानित पुरोहितगणों…
Report : पिछले दस वर्षों में हीटवेव का प्रकोप बढ़ गया। इसकी मार बुजुर्गों-बच्चों पर पड़ी ही है साथ ही कृषि को भी अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ 2023 में ही ज्यादा गर्मी के कारण दुनिया में श्रम उत्पादकता में भारी कमी आई है। इससे 2023 में करीब 71.9 अरब डालर का संभावित नुकसान हुआ है। साथ ही 181 अरब काम के घंटे खत्म हो गए। इस रिपोर्ट में देशवार बताया गया है कि जलवायु परिवर्तन का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रात में बढ़ा तापमान…




















