कुदरत का यह अजीब खेल है, किसी की तकलीफ किसी के लिए फायदे का सौदा बन जाता है। इस गर्मी में कुछ ऐसा ही हो रहा है। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में एसी और कूलर की बिक्री भी रिकॉर्ड बना रही है। बीते दो माह की बात करें तो देहरादून में बीते वर्ष में हर हफ्ते पांच से छह एसी ही बिकते थे वहीं, इस बार हर हफ्ते 20 एसी बिक रहे हैं। प्रचंड गर्मी को देखते हुए बाजार के जानकारों का अनुमान है कि जून महीने से बाजार में एसी और कूलर का करोड़ों का कारोबार होगा। एसी की मांग…
Author: teerandaj
वर्ष 2022 में NCRB यानी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की एक रिपोर्ट आई थी। इसमें पर्यावरणीय अपराधों में उत्तराखंड नंबर एक की पोजिशन पर था। पर्यावरणीय अपराध का आशय उस प्रत्येक कार्य से है जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। जैसा कि होता आया है, इस रिपोर्ट को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसका परिणाम अब सामने दिखने लगा है। इस गर्मी के मौसम में मैदान तो तप ही रहे हैं, पहाड़ भी इससे अछूते नहीं रह पाए हैं। आलम यह है कि ग्लेशियर पिघलने लगे हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने…
उत्तराखंड की जनता ने अपना फैसला 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में दे दिया था। यह फैसला ईवीएम में बंद है। इसे चार जून को सुनाया जाएगा। Lok Sabha Elections 2024 में किसके दावों पर जनता जनार्दन ने भरोसा जताया है, यह चार जून को सुबह आठ बजे से ही पता चलने लगेगा। चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पार्टियों ने भी एजेंटों को तैयार कर लिया है। काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इंतजार बस चार जून का है। Lok Sabha Election 2024: जनता और जमीनी…
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग दावे तो बड़े-बड़े करता है। मगर, Education in Uttarakhand की हकीकत स्याह है। सरकारी और अशासकीय विद्यालयों की हालत किसी से छिपी नहीं है। लापरवाही का आलम यह है कि नया सत्र शुरू हुए दो महीने बीत चुके हैं मगर अभी तक बच्चों को कई विषयों की पाठ्य पुस्तकें नहीं मिल पाई हैं। वहीं, शिक्षक वेतन के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक से गुहार लगा रहे हैं। ऐसे हालात में बच्चों की पढ़ाई कैसे होती होगी इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। विभाग की ओर से सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर बारहवीं…
उत्तराखंड के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण Delhi-Dehradun Expressway इसी वर्ष जुलाई में खोला जा सकता है। एलिवेटेड रोड चालू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी महज ढाई घंटे में पूरी की जा सकती है। साथ ही 23 किमी का सफर भी कम हो जाएगा। एनएचएआई इस परियोजना को लेकर बेहद गंभीर है बताया जा रहा है कि अधिकारी रोजाना इसकी प्रगति रिपोर्ट ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस परियोजना पर लगभग 13 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। दावा किया जा रहा है कि इसके बन जाने के बाद लगभग 20 से 30 हजार वाहन…
बुधवार को देहरादून में रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ी। अब तक सर्वाधिक तापमान से सिर्फ एक प्वाइंट पारा कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2012 में 30 मई को अधिकतम तापमान 43.1 पर पहुंचा था। मौसम विज्ञान कह रहे हैं कि इस बार यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है। उधर, आसमान से बरसती आग से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है जरूरी काम से बाहर निकलने वालों को गर्म हवाओं के थपेड़ों ने खूब परेशान किया। रही सही कसर बिजली कटौती ने पूरी कर दी। बतादें कि देहरादून समेत लगभग सभी जिलों में रिकॉर्ड तोड़…
Neo Metro In Dehradun के लिए पुष्कर धामी सरकार ने कमर कस ली है। दरअसल, बजट के लिए केंद्र सरकार से मदद की आस में यह प्रोजेक्ट तकरीबन सात वर्ष से ठप पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक अब धामी सरकार नियो मेट्रो के लिए 40 फीसदी बजट का इंतजाम खुद ही करेगी। शेष 60 फीसदी कार्यदायी एजेंसी को करना होगा। बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि केंद्र सरकार से मदद न मिलने के कारण नियो मेट्रो परियोजना को राज्य सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अधिकारी पॉड टैक्सी के लिए संभावना तलाशने में लग गए…
दक्षिण अफ्रीका के बड़े कारोबारियों में एक Gupta Brothers फिर एक बार सुर्खियों में हैं। इस बार की सुर्खियां उनके लिए मुसीबतों से भरी है। कभी बेटे की शादी में दो सौ करोड़ रुपये खर्च कर तो कभी अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा से करीबी रिश्तों व अरबों रुपयों के घोटाले का आरोप झेल चुके गुप्ता बंधु इस वक्त उत्तराखंड की जेल में बंद हैं। देहरादून के नामी बिल्डर सतिंदर सिंह साहनी ने रिहायशी इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में दो गुप्ता बंधुओं का जिक्र किया था। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस 25…
विवाह के समय जब सात फेरे लिए जाते हैं तो हर फेरे के साथ इक-दूजे को एक वचन दिया जाता है। हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन। यहां एक अनचाहा साथ निभाना पड़ रहा है। हाल ही में हुए एक शोध में सामने आया है कि अगर पति-पत्नी में किसी को High Blood Pressure की बीमारी है तो दूसरे साथी को उच्च रक्तचाप की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। एमोरी यूनिवर्सिटी अटलांटा और जार्ज इंस्टीट्यूट दिल्ली के शोधकर्ताओं द्वारा भारतीय जोड़ों पर किए गए अध्ययन में यह बातें सामने आईं हैं। बात तो विचित्र है लेकिन…
Side Effects Of Work From Home : वर्क फ्रॉम होम को समर्थन देने वाले कहते हैं कि इससे उत्पादकता में वृद्धि होती है। साथ ही बचत भी। कोरोना काल के दौरान जब वर्क फ्रॉम होम का चलन तेजी से बढ़ा तो यह लोगों को काफी आकर्षित किया। घर पर बैठकर काम करना, न ऑफिस जाने की टेंशन न जाम में फंसने की। लोगों को लगा कि इससे उनकी बचत ज्यादा होगी और आराम भी मिलेगा। मगर चार वर्षों में ही इसके साइड इफेक्ट दिखने लगे हैं। हाल ही में हुए एक शोध में यह बातें सामने आई हैं। देश में…
Banking Fraud : कोरोना काल के बाद देश-दुनिया में काफी कुछ डिजिटल हो गया। हर हाथ में मोबाइल हो गया है। सारा काम बस एक क्लिक पर हो रहा है। मोबाइल, गैस, बिजली, पानी का बिल या बच्चों की फीस सब कुछ ऑनलाइन जमा हो रहा है। बड़ा आरामदायक हो गया है। बैंकों के अधिकांश काम डिजिटल हो चुके हैं। इसी के साथ एक बड़ा खतरा सामने उभर कर सामने आया है। ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ गए हैं। कंपनियां जैसे ही नए सिक्योरिटी फीचर ला रही हैं, ठग उसका तोड़ तुरंत निकाल ले रहे हैं। हाल में…
Earthquake in Uttarakhand : मंगलवार की सुबह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की धरती भूकंप के झटके से डोल उठी। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6 बजकर 43 मिनट पर पिथौरागढ़ में भूकंप का झटका महसूस किया गया। तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई है। तीव्रता कम होने के कारण कम लोगों ने ही भूकंप के झटके महसूस किए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में पांच किमी की गहराई में था। जिन लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुआ वह घरों से बाहर निकल गए। आसपास के लोग भी एहतियातन…
Uttarakhand Teacher Vacancy 2024 : राज्य के उन युवाओं के लिए खुशखबरी है जो शिक्षक बनने का ख्वाब संजोए हुए हैं। प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 3253 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा विभाग इन पदों पर शीघ्र भर्ती करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी। सोमवार को चुनाव आयोग ने मंजूरी दे दी। अब अतिशीघ्र आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस भर्ती के लिए केवल डीएलएड के अभ्यर्थी की पात्र होंगे। बीएड वाले आवेदन नहीं कर सकेंगे। जो 3253 पद हैं, इनमें से 1,250 पद वर्ष 2018, 2020 एवं 2021 की…
Pod Taxi In Dehradun : उत्तराखंड की राजधानी में आने वाले समय में Pod Taxi की सुविधा मिल सकती है। इसके लिए कवायद शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि डीपीआर बनाने के लिए बुनियादी सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अगर ऐसा होता है तो देहरादून समेत राज्य के कई शहरों में परिवहन सेवाओं की तस्वीर बदल सकती है। बतादें कि देश में अभी तक पोड टैक्सी की सुविधा शुरू नहीं हुई है। हालांकि, उत्तर प्रदेश के नोएडा में इसे चलाने की मंजूरी मिल चुकी है। अगर सब कुछ सही रहा तो 2026 के अंत तक…
1968 में पहली बार बदरीनाथ धाम बस पहुंची थी। उस साल Char Dham Yatra पर करीब 60 हजार तीर्थयात्री आए थे। इसके ठीक एक वर्ष बाद 1969 में गंगोत्री तक मोटर रोड बन गई। 1987 में भैरों घाटी का पुल बन गया। तब तक चारधाम यात्रियों की संख्या करीब 70 हजार थी। अब आते हैं वर्ष 2024 में। 23 मई तक चारों धामों में कुल 9 लाख 70 हजार तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। पिछले वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या 56,31,224 थी, जबकि राज्य गठन के वर्ष 2000 में इन चारों धामों में कुल 12,92,411 यात्री पहुंचे थे। दावा…
यह आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं। डराने वाले हैं। देश के 22 करोड़ लोगों का बीपी हाई है। मगर हैरान करने वाली बात यह है कि चार में तीन लोगों को अपनी High blood pressure के बारे में पता ही नहीं है। इस कारण वह जांच ही नहीं कराते हैं। ऐसे हाईबीपी के कारण होने वाली बीमारियों की गिरफ्त में आ जा रहे हैं। यह जानकारी एक शोध में सामने आई है। यह अध्ययन हाइपर डायग्नोसिस ट्रीटमेंट एंड कंट्रोल इन इंडिया ने किया है। इसे लेकर ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के कम्युनिटी मेडिसिन सेंटर की ओर से विशेष अभियान…





















