उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गया है। मस्जिद हटाने के लिए जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। रैली में जमकर नारेबाजी भी की जा रही है। सिंगल तिराहा सहित भटवाड़ी रोड ओर भैरव चौक में बैरियर के पास प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारियों में भगदड़ मच गई है। यहां पर भारी पुलिस बल तैनात है। क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण है। बतादें कि मस्जिद को कुछ संगठन सही ठहरा रहे हैं जबकि कुछ विरोध कर रहे हैं। बाजार बंद है। रैली निकाली जा रही है। हालांकि,…
Author: teerandaj
Cabinet Decision : बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में करीब 30 प्रस्ताव आए। इसमें मलिन बस्तियों में रहने वालों को राहत दी गई है। कैबिनेट ने विशेष प्रावधान संशोधन अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। सरकार मलिन बस्तियों के लिए अध्यादेश लाएगी। यानी मलिन बस्तियों को तीन साल तक संरक्षण देगी। इसके अलावा वाटर टैक्स पर भी निर्णय लिया गया। गैर कृषि कार्यों के लिए भूजल और स्प्रिंग जल पर कर लिया जाएगा। यह एक दिसंबर से लागू होगा। इसके लिए एक नियमावली भी बनाई जाएगी। यह भी पढ़ें : Research : चिड़ियों…
सीएम धामी ने प्रदेश मंत्रीमंडल की बैठक बुधवार को बुलाई है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें UCC (समान नागरिक संहिता) की नियमावली पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। साथ ही राज्य कर्मचारियों के दिवाली बोनस पर भी फैसला हो सकता है। राज्य कर्मचारियों के तीन फीसदी डीए पर भी फैसला संभव है। कुल मिलाकर यह बैठक सौगातों वाली हो सकती है। यह भी पढ़ें : पर्व की तरह मनाएंगे उत्तराखंड रजतगाथा, प्रवासी भी होंगे शामिल : CM DHAMI बतादें कि प्रदेश में 582 से अधिक मलिन बस्तियों को उजड़ने से बचाने के लिए प्रदेश सरकार अध्यादेश लेकर…
CM DHAMI राज्य के 25वें स्थापना वर्ष को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में तय किया गया कि राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को देवभूमि रजतोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर आयोजित बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम की शुरुआत 6 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन के लोकार्पण के साथ होगी। इसके बाद 7 नवंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन, 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस तथा 12 नवंबर तक देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा से संबंधित कार्यक्रम…
Research : वर्तमान समय में अधिकतर जगहों पर पक्षियों के लिए अनुकूल पर्यावरण नहीं रहा। पक्षियों की चहचहाहट कम होती जा रही है। इसलिए शहरों-ग्रामीण इलाकों में पक्षी प्रेमी कृत्रिम घोंसले बनाकर उन्हें भोजन देते हैं। लेकिन, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मनुष्य की इस आदत की वजह से चिड़ियां खुद से घोंसले बनाना भूल जा रही हैं। यानी, वह आलसी होती जा रही हैं। अब उन्हें तिनका चुगकर घोंसला बनाने में थकावट हो रही है। साथ ही भोजन ढूंढ़ने में भी परेशानी आ रही है। वाइल्ड लाइफ बायोलॉजिस्ट पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी में हुए शोध में यह जानकारी सामने…
प्रदेश में पहली बार Silica Sand का खनन किया जाएगा। इसके लिए उत्तरकाशी में जमीन चिह्नित की जा चुकी है। 215 हेक्टेयर में हर साल 15 लाख टन सिलिका रेत निकालने की तैयारी में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग है। अभी तक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग कुमाऊं और गढ़वाल मंडल की नदियों में खनन करता है। इसके अलावा बागेश्वर में खड़िया की निकासी होती है। हालांकि, यह सामान्य रेत होती है। बताया जा रहा है कि सिलिका के खनन से सरकार को ठीक-ठाक राजस्व की प्राप्ति होगी। वैसे, खनन से सरकार को पहले से ही ठीक-ठाक राजस्व प्राप्ति होती है। यह…
रविवार को उद्योगपति Mukesh Ambani परिवार के साथ अपने प्राइवेट जेट से देहरादून पहुंचे। यहां से हेलिकॉप्टर से वह पहले बद्रीनाथ धाम पहुंचे। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने भोग के लिए दो करोड़ 51 लाख रुपये की धनराशि का दान दिया। इसके बाद वह केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा अर्चना कर दो करोड़ 51लाख की धनरशि दान की। दोपहर बाद दर्शन के बाद वह वापस मुंबई के लिए रवाना होंगे। बता दें कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम से अपार आस्था है। मुकेश अंबानी सपरिवार प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ धाम…
UPCL राज्य के 15.87 लाख उपभोक्ताओं के 2400 रुपये लौटाएगा। यह राशि सिक्योरिटी के रूप में उसके पास जमा थी। बतादें कि राज्य में अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू हो चुका है। इसलिए सिक्योरिटी राशि उसके पास रखने का कोई औचित्य नहीं है। प्रीपेड के तहत आपको पहले रिचार्ज कराना होगा। उसके बाद बिजली इस्तेमाल कर सकेंगे। यह मोबाइल फोन जैसा ही होगा। आप पहले भुगतान किजिए फिर इस्तेमाल कीजिए। जितने के रिचार्ज किए रहेंगे। उतने की ही बिजली मिलेगी। इसके बाद अपने आप बिजली कट जाएगी। बताया जा रहा है कि इससे यूपीसीएल को बिलिंग आदि…
CM DHAMI ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष के साथ बैठक में दो टूक कहा कि पर्वतीय राज्यों की परिस्थितियों के हिसाब से नीतियां बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्वतीय, मैदानी,भाबर और तराई क्षेत्र हैं। आपदा, वनाग्नि, पलायन और फ्लोटिंग जनसंख्या उत्तराखंड की बड़ी चुनौती है। साथ ही दो देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे होने से हमारा राज्य सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसलिए हमारी मांगों पर अधिक गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। दरअसल, उत्तराखंड के दौरे पर आए नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने सचिवालय में सीएम धामी से शनिवार को मुलाकात की। बातचीत…
देश के पहले Uniform Civil Code (UCC) में बहुत कुछ खास है। इसके मुताबिक, संतान की मृत्यु होने की दशा में माता-पिता भी उसकी संपत्ति में हिस्सेदार होंगे। अब तक ऐसे मामलों में पत्नी ही चल-अचल संपत्ति की मालकिन होती थी। बतादें कि हाल फिलहाल में ऐसे ढेरों केस आए थे जिसमें बच्चे की मृत्यु के बाद संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया है। इस लिए इस प्रावधान को विशेष माना जा रहा है। यह भी पढ़ें : साकार होने लगी जामरानी बांध परियोजना, पहले चरण के काम ने पकड़ा जोर, CM DHAMI ने वितरित की मुआवजा राशि शुक्रवार को…
सगंध पौधा केंद्र (CAP) किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में अच्छा काम कर रहा है। चूंकि, पारंपरिक खेती जंगली जानवरों, अनियमित वर्षा और मौसम परिवर्तन के कारण ठीक से नहीं हो पा रही है। इसलिए वैकल्पिक खेती की जरूरत है। यह कहना है प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का। शुक्रवार को वह फ्रेग्रेन्स एवं फ्लेवर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FAFAI) द्वारा सगन्ध पौधा केन्द्र में शुक्रवार को प्रदेश के हिमालयी माइनर सगंध तेलों के विषय पर आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह भी पढ़ें : …
GHUGTYAL SIR के टिप्स : गणित को हमेशा से एक कठिन विषय माना जाता रहा है। हम अक्सर यह सुनते हैं कि फलां लड़का पढ़ने में ठीक है, बस गणित थोड़ी कमजोर है। अधिकांश बच्चों में गणित को लेकर डर समाया रहता है। उत्तराखंड में इस डर को दूर कर रहे हैं GHUGTYAL SIR। बागेश्वर में द दून स्कूल के गणित विभागाध्यक्ष चंदन सिंह घुघत्याल प्रदेश में बच्चों को गणित सीखने का आसान फार्मूला सीखा रहे हैं। डाइट बागेश्वर के डीआरजी (District Resource ग्रुप) में आयोजित सत्र घुघत्याल सर ने प्रतिभागियों को योग्यता आधारित शिक्षा (Competency Based एजुकेशन) (CBE) और…
Pauri News: वित्तीय अनियमितताओं में शामिल कर्मचारियों को बर्खास्त करने, तत्काल त्रिमासिक बैठक कराने समेत छह सूत्रीय मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने पौड़ी मुख्यालय पहुंच कर जिला पंचायत परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि क्षेत्र के विकास के लिए तुरंत त्रिमासिक बैठक बुलाई जाए। पिछले दो साल से यह बैठक नहीं की गई है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे क्षेत्र के कई विकास कार्य सदन के पटल पर नहीं रखे गए। कहा कि कई बार अवगत कराने के बाद भी आम बैठक नहीं हो पा रही है। इस दौरान सदस्यों ने जमकर…
उत्तराखंड की जामरानी बांध परियोजना के पहले चरण का काम जोर पकड़ने लगा है। CM DHAMI के अतिरिक्त प्रयास के कारण वर्षों से लंबित इस परियोजना में पहले चरण के काम तीव्र गति से चालू है। सीएम धामी ने परियोजना से प्रभावितों को मंगलवार को 195 रुपये का मुआवजा भी बांट दिया है। मार्च 2028 में पूरी होने वाली इस परियोजना पर 2584 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बतादें, केंद्र सरकार पिछले वर्ष ही जामरानी बांध परियोजना को मंजूरी दे दी थी। मोदी सरकार ने सिंचाई निधि से इसका बजट भी पास किया है। इस परियोजना में 1557.18 करोड़ रुपये…
Bomb Threats : देहरादून एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस समय खलबली मच गई जब किसी ने विमान में बम होने की सूचना दी। एयरपोर्ट पहुंचते ही जांच एजेंसियों ने विमान से यात्रियों को उतार कर उसे रनवे के शुरुआती छोर यानी तीन किलोमीटर दूर ले गए। इसके बाद विमान की सघन तलाशी ली गई। यह भी पढ़ें : Kedarnath Election: 20 नवंबर को मतदान, 23 को आएगा रिजल्ट देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ को ट्विटर हैंडल पर एलाइंस एयर के विमान में बम मिलने की सूचना मिली। यह फ्लाइट शाम करीब 4:30 बजे अमृतसर से देहरादून पहुंची थी।…
Kedarnath Election : चुनाव आयोग ने उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को मतगणना होगी। बतादें कि भाजपा विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई है। भाजपा के लिए जहां यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल है वहीं कांग्रेस इसको जीतकर अपने पक्ष में माहौल बनाना चाह रही है। दोनों पार्टियां पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही हैं। 29 अक्टूबर से नामांकन और चार नवंबर तक नाम वापसी का मौका मिलेगा। लगभग 92 हजार मतदाता वाले केदारनाथ विधानसभा में दिवंगत…





















