उत्तराखंड में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के राशन कार्ड धारकों Cardholders को अप्रैल से मई (तीन महीने) के राशन का अग्रिम वितरण किया जाएगा। भारत सरकार की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में यह फैसला किया गया है।
यह कदम खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत भरा है, जिन्हें हर महीने राशन लेने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है या बार-बार दुकानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। सरकार का यह निर्णय वितरण प्रणाली को सरल बनाने और लाभार्थियों को सुविधा देने के उद्देश्य से लिया गया है।
भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के राशन कार्ड धारकों (अन्त्योदय एवं प्राथमिक परिवारों ) को अप्रैल-मई-जून माह का अग्रिम खाद्यान वितरण इसी महीने अर्थात् अप्रैल माह में किया जाएगा।
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) April 6, 2026
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग के मुताबिक अप्रैल में ही अग्रिम खाद्यान्न वितरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। विभाग द्वारा ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण के लिए ई. पॉस मशीन की व्यवस्था कर ली गई है।
यह भी पढ़ें – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड: PM Modi
इन तीनों महीनों के ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण के लिए संबंधित राशन कार्ड धारक को अलग-अलग तीन बार बायोमैट्रिक ट्रांजेक्शन करना होगा। मार्च 2026 का राशन लेने से वंचित रह गए राशन कार्ड धारक भी 15 अप्रैल तक ऑनलाइन खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।
खाद्य आयुक्त आनंद स्वरूप की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवार अपने निकटतम राशन की दुकान से तीन महीनों अप्रैल, मई और जून 2026 का राशन प्राप्त कर लें।










