Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • नंदा गौरा योजना : सीएम धामी ने 33 हजार से अधिक बालिकाओं के खातों में 145.93 करोड़ रुपये भेजे
    • नयार वैली फेस्टिवल का आगाज, पर्यटन को नई रफ्तार
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    • देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, February 26
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»कवर स्टोरी»Caste Census : संघ का बदला रुख क्या बीजेपी के लिए तैयार करने वाली है जमीन
    कवर स्टोरी

    Caste Census : संघ का बदला रुख क्या बीजेपी के लिए तैयार करने वाली है जमीन

    भाजपा ने कभी जातिगत जनगणना का खुल कर विरोध नहीं किया। खुद को इसका विरोधी भी नहीं बताया है। लेकिन अलग-अलग कारणों से वह इसे कराने से बचती रही है। अब संघ के बयान से बीजेपी के रुख में बदलाव आ सकता है।
    Arjun Singh RawatBy Arjun Singh RawatSeptember 3, 2024Updated:September 3, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Caste Census : लोकसभा चुनाव 2024 के बाद देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। पिछले दस वर्षों में पहली बार विपक्ष दिख रहा है। दिख ही नहीं रहा बल्कि फ्रंट फुट पर खेल भी रहा है। इसका सबसे अहम कारण जाति गणना और आरक्षण है। फिलहाल भाजपा के पास इसकी काट नहीं नजर आ रही है। इस बीच  जाति गणना और आरक्षण पर आरएसएस यानी स्वयंसेवक संघ के बदले रुख को सबसे बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि यह संवदेनशील मामला है। इसका इस्तेमाल राजनीतिक या चुनावी उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि जाति गणना पिछड़ रहे समुदाय और जातियों के कल्याण के लिए होना चाहिए न कि राजनीतिक फायदे के लिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उप वर्गीकरण की दिशा में बिना किसी सर्वसम्मति के कोई कदम नहीं उठाया जाना चाहिए।

    “समाज में पिछड़े वर्ग की भलाई हेतु जनकल्याणकारी कार्यों के लिए जातिगत जनगणना के डेटा के उपयोग में हमें कोई असहमति नहीं है।
    हालांकि, सामाजिक विघटन करने अथवा चुनाव में लाभ पाने के स्वार्थ से इसका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।”- सुनील आंबेकर, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय… pic.twitter.com/9FF9lEsOg0

    — RSS (@RSSorg) September 3, 2024

    आंबेकर ने कहा कि हमारा मानना है कि संवैधानिक आरक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। संघ ने इसका हमेशा समर्थन किया है। कोर्ट में जो बात हुई वो बहुत संवेदनशील मुद्दा है। इस पर सरकार फैसला लेना चाहिए। लेकिन ये सुनिश्चित करना चाहिए कि आरक्षण का लाभ लेने वालों समेत सभी समुदायों के बीच सहमति बनाने की कोशिश हो। इससे पहले कोई कदम नहीं उठाया जाना चाहिए।

    जातिगत जनगणना पर संघ का बयान ऐसे समय आया है, जब देश में चार विधानसभाओं के चुनाव होने वाले हैं। विपक्ष इन राज्यों में भी जातिगत जनगणना को मुद्दा बना रहा है। ऐसे में संघ ने यह बयान देकर विपक्ष के इस मुद्दे की धार को कुंद करने की कोशिश की है। क्योंकि आरक्षण पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान की वजह से 2015 में बिहार विधानसभा का चुनाव परिणाम बदल गया था.ऐसे संघ विपक्ष के हाथ में कोई हथियार नहीं देना चाहता है, जिससे बीजेपी कमजोर हो।

    वर्गीकरण के मुद्दे पर दलित और आदिवासी समूहों की ओर से तीखे विरोध के चलते बीजेपी और अन्य राजनीतिक दल इस पर कोई साफ स्टैंड लेने से बचती रही हैं। विपक्षी गठबंधन ने जाति आधारित जनगणना को अपना प्रमुख मुद्दा बना लिया है। ऐसे वक्त में संघ का यह रुख काफी मायने रखता है। संघ का यह बयान आते ही सियासी गलियारों में तमाम तरह की चर्चाएं होने लगीं। सियासी जानकार कहते हैं कि भविष्य में भाजपा इस मुद्दे पर कुछ घोषणाएं कर विपक्ष के हाथ से यह मुद्दा छीनना चाहेगी। क्यों कि 2014 के बाद पहली बार उसकी इतनी कड़ी राजनीतिक घेराबंदी की गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश भर में घूमघूम कर आरक्षण बढ़ाने और जाति गणना की मांग कर रहे हैं। काफी हद तक उन्हें समर्थन भी मिल रहा है तभी तो वह इस मुद्दे को जमकर पकड़े हुए हैं। हाल यह है कि उनके साथ की पार्टियों को जो पिछड़ों की राजनीति करती हैं, उन्हें अपना वोट बैंक छीनने का डर भी सताने लगा है।

    आंबेकर के बयान के बाद प्रतिक्रियाओं की बाढ़
    जाति आधारित जनगणना पर संघ के रुख के बाद तमाम राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेताओं ने प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा -आरएसएस स्पष्ट रूप से देश को बताए कि वो जातिगत जनगणना के पक्ष में है या विरोध में है? देश के संविधान की बजाय मनुस्मृति के पक्ष में होने वाले संघ परिवार को क्या दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग और गरीब-वंचित समाज की भागीदारी की चिंता है या नहीं?

    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज कोई खुल कर नहीं कह सकता कि जाति जनगणना न हो। लेकिन उनके मन में है कि यह न हो। लेकिन बीजेपी बार-बार इन मुद्दों को खड़ा करती है। वहीं, लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आरएसएस जातिगत जनगणना को रोक नहीं सकता है।  कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा-जातीय जनगणना को लेकर आरएसएस की उपदेशात्मक बातों से कुछ बुनियादी सवाल उठते हैं। पहला, क्या आरएसएस के पास जाति जनगणना पर निषेधाधिकार है? दूसरा, जाति जनगणना के लिए इजाज़त देने वाला आरएसएस कौन है? तीसरे, आरएसएस का क्या मतलब है, जब वह कहता है कि चुनाव प्रचार के लिए जाति जनगणना का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए? क्या यह जज या अंपायर बनना है?

    संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर।

    अब क्या होगा भाजपा का रुख
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार कह चुके हैं कि हिंदुओं को जाति के नाम पर बांटने की कोशिश हो रही है जाति आधारित जनगणना पर संघ का यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि इस मुद्दे पर बीजेपी विपक्ष के निशाने पर है। अभी तक बीजेपी ने खुले तौर पर जाति आधारित जनगणना का विरोध नहीं किया है लेकिन उसने इस पर कोई टिप्पणी भी नहीं की है। क्यों कि जाति आधारित जनगणना में अपने हिंदू वोट बैंक के बिखरने का खतरा दिखता है। इसलिए वो खुलकर इसका न तो समर्थन कर पा रही है और न विरोध। हालांकि, उसके तमाम नेता इसका विरोध कर चुके हैं। हाल ही में फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि जाति आधारित जनगणना नहीं होनी चाहिए। अब चूंकि आरएसएस ने जाति आधारित जनगणना को कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में अहम बताया है तो बीजेपी को इस मामले में फैसला लेने में आसानी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें : Munsiyari : रंग लाई बेटियों की मुहिम, पर्वतीय इलाकों में 851 पदों पर होगी अतिथि शिक्षकों की तैनाती

    आरएसएस और जातियां
    बीजेपी सीटों के बंटवारे में जातीय समीकरण का भी खासा ध्यान रखती है। हिंदुत्व की राजनीति पर गहरी नजर रखने वाले फ़्रांसीसी विद्वान क्रिस्टोफर जेफरलो ने साल 2020 में अपने एक लेख में लिखा था कि मराठी ब्राह्मणों द्वारा बनाए गए आरएसएस ने सभी जातीय पृष्ठभूमि वाले हिंदुओं को धीरे-धीरे अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की है। संघ को पता है कि सत्ता में बने रहना है तो बहुजनों को साथ जोड़ना होगा। इसी के तहत बीजेपी अब संगठन और सरकार में जाति का ख़ासा ख़्याल रख रही है। हाल ही में रेलवे बोर्ड का चेयरमैन एक दलित को बनाया गया है। राष्ट्रपति के पद पर भी बीजेपी ने जनजाति समुदाय से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को बनाया। 1925 में गठन के बाद से अब तक आरएसएस के कुल छह सरसंघचालक हुए हैं और इनमें चौथे सरसंघचालक रज्जू भैया यानी राजेंद्र सिंह को छोड़ दिया जाए तो सभी ब्राह्मण हैं। रज्जू भैया भी ठाकुर थे यानी सभी आरएसएस प्रमुख सवर्ण ही हुए हैं। हालांकि, पिछले दस वर्षों में संघ बहुत बदला है। संघ का दावा है कि देश भर में उसके कुल प्रचारकों में करीब 20 फीसदी दलित हैं।

     

     

     

    Caste Census आरएसएस ओपिनियन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Arjun Singh Rawat
    • Website

    पत्रकारिता का लंबा करियर। एजेंसी,टीवी, अखबार, मैग्जीन, रेडियो और डिजिटल मीडिया का अनुभव। राष्ट्रीय मीडिया में 15 साल काम करने के बाद पहाड़ों का रुख। पहाड़ के मुद्दों पर खुलकर बोलने का दम। जमीन पर काम करने का जज़्बा और जुनून आज भी वैसा ही, जैसा पहले दिन था।

    Related Posts

    677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी

    February 24, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read1
    Read More

    AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता

    February 19, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read20
    Read More

    INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी

    February 17, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read717
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.