उत्तराखंड में Tourism सेक्टर नई ऊंचाइयां छू रहा है। टूरिस्टों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। ऋषिकेश में गंगा बैराज पर उस समय ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब एक प्राइवेट कंपनी के सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग की गई।
यह पहल राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार लगातार राज्य में आधुनिक परिवहन सुविधाओं को बढ़ावा दे रही है।
यह भी पढ़ें – देवभूमि का गौरव फिर से स्थापित करने का संकल्प हो रहा पूरा: CM Dhami
सीएम धामी की दूरदर्शी सोच और प्रयासों का ही परिणाम है कि आज ऋषिकेश जैसे धार्मिक और पर्यटन केंद्र में सी-प्लेन सेवा की संभावनाएं साकार होती नजर आ रही हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, सी-प्लेन सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रा, एडवेंचर टूरिज्म और वीकेंड ट्रैवल को बड़ा बूस्ट मिलेगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अब कम समय में सीधे ऋषिकेश और आसपास के प्रमुख स्थलों तक पहुंच सकेंगे, जिससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़ें – उत्तराखंड में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के Cardholders को जून तक का राशन एडवांस मिलेगा
सरकार की योजना है कि भविष्य में इस सेवा को टिहरी झील, नैनीताल झील और अन्य जलाशयों तक भी विस्तार दिया जाए, जिससे उत्तराखंड देश का प्रमुख सी-प्लेन डेस्टीनेशन बन सके।
यह ट्रायल न केवल तकनीकी रूप से सफल रहा, बल्कि यह संकेत भी दे गया कि आने वाले समय में उत्तराखंड में हवाई पर्यटन का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।










