Dehradun में आपराधिक तत्व इतने बेखौफ हो गए हैं कि ओवरटेकिंग को लेकर हुए मामूली विवाद में भी सरेआम फायरिंग होने लगी है। मसूरी रोड पर मालसी के पास सुबह करीब 6.50 बजे हुई फायरिंग में मॉर्निंग वॉक पर निकले सेना के एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई। उनकी पहचान जाखन निवासी 70 साल के ब्रिगेडियर वीके जोशी (रिटा.) के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक सुबह मसूरी रोड पर मालसी के पास दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो कार सवारों के बीच गाड़ी को पास न देने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर को रोकने के लिए उसके टायरों पर गोली चलाई। इसी दौरान सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई।
#WATCH | Dehradun | Retired Army Brigadier VK Joshi allegedly shot dead in Rajpur area
According to officials at the scene, the firing broke out during an argument between people travelling in two vehicles, and a stray bullet hit the Brigadier while he was out for a walk.… pic.twitter.com/AD7R07Mjmt
— ANI (@ANI) March 30, 2026
फायरिंग के बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी जोहड़ी गांव के करीब नियंत्रण खोते हुए एक प्राइमरी स्कूल के पास पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने मौके से भागने से पहले फॉर्च्यूनर में सवार लोगों पर हमला भी किया। उक्त घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार 2 लोगों को चोटें आई है, जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार की अस्पताल ले जाया गया।

घटना के बाद SSP Dehradun सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, पूरे शहर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है; आरोपियों का पता लगाने के लिए चेकपॉइंट्स और CCTV फुटेज का इस्तेमाल किया जा रहा है।










