Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच
    • हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 : आस्था पथ होगा आकर्षण का केंद्र
    • मानव वन्यजीव संघर्ष : संवेदनशील इलाकों की होगी मैपिंग
    • काटना ही नहीं… पीछा करना भी गंभीर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हादसों की वजह बन रहे कुत्ते
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच
    • डिजिटल पुलिसिंग में Uttarakhand का दबदबा…ICJS 2.0 रैंकिंग में देश भर में प्रथम स्थान
    • शराब के साथ तंबाकू…Mouth Cancer के लिए 62 फीसदी जिम्मेदार
    • Uttarakhand : हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैन्य-नागरिक समाज के समन्वय पर जोर
    • उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम घोषित : 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Saturday, January 10
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»ओपिनियन»हिंदी दिवस विशेष : न्याय की शिला पर हिंदी की वेदना
    ओपिनियन

    हिंदी दिवस विशेष : न्याय की शिला पर हिंदी की वेदना

    teerandajBy teerandajSeptember 14, 2025Updated:September 14, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    • पार्थसारथि थपलियाल

    हिंदी केवल भाषा नहीं, यह न्याय तक पहुंच का सेतु है। संविधान सभा ने 14 सितंबर,1949 को अनुच्छेद 343 (1) के अंतर्गत हिंदी को भारत संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। लक्ष्य रखा था कि संविधान लागू होने के दिन से 15 वर्षों के अंदर हिंदी को देश में पूर्णतः राजभाषा के रूप में काम में लाया जाएगा। संविधान को अंगीकार किए 76 वर्ष हो गए हैं, किंतु न्यायालयों और पुलिस व्यवस्था में आज भी विदेशी शब्दों का बोलबाला है। जब तक अदालत की भाषा जनता की भाषा नहीं बनेगी, तब तक न्याय का लोकतंत्रीकरण अधूरा है।
    वास्तविकता यह है कि अदालतों और पुलिस व्यवस्था में अब भी अरबी, फारसी, उर्दू और अंग्रेज़ी के जटिल शब्दों का बोलबाला है। इन शब्दों की अपरिचितता आम आदमी को न केवल भ्रमित करती है, बल्कि कई बार न्याय की प्रक्रिया को ही प्रभावित कर देती है।
    हाल ही की कुछ घटनाएं इस बात को रेखांकित करती हैं। चेन्नई की एक अदालत में गवाह का बयान केवल हिंदी में था, जिसे स्थानीय न्यायालय ने तमिल या अंग्रेजी के अभाव में मान्य ही नहीं माना। नतीजा यह हुआ कि ड्रग्स का आरोपी बरी हो गया। इसी तरह, बॉम्बे हाई कोर्ट में मालेगांव के एक मामले में आरोपी उर्दू जानता था जबकि गवाहों की भाषा मराठी थी। अदालत ने माना कि आरोपी को अपनी रक्षा का अवसर ही नहीं मिला और उसकी हिरासत आदेश रद्द कर दिया। ये उदाहरण दर्शाते हैं कि भाषा का ज्ञान न होना सीधे-सीधे न्याय को प्रभावित कर सकता है।

    लेखक पार्थसारथि थपलियाल

    यह विडंबना है कि जिन शब्दों का सीधा और सरल हिंदी पर्याय मौजूद है, वहां भी कठिन और विदेशी शब्दों का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए अरबी भाषा के शब्द – अदालत, पेशी, हलफनामा, गवाह, जुर्म, जुर्माना फारसी भाषा के शब्द- दारोगा, मुचलका ‘इस्तग़ासा, इकरारनामा, वकालतनामा, बयानात, दरबार, दर्ज, दराज, बरामदगी, हवालात,। उर्दू भाषा के शब्द- ‘जिरह, गवाहखाना, ‘हलफ़नामा’ रिहाई, फर्द, तहकीकात, सुपुर्दगी, मुकद्दमा, पेशकार, खारिज़ जैसे शब्द वर्तमान समय के सामान्य नागरिक को कठिन लगते हैं। इसी तरह अंग्रेजी के शब्द- Bail, Affidavit, Apeal, Evidence, Summon, Witness, warrant, Decree, Stay order, Contempt of Court, Sentence, Costody, Conviction, Accused आदि अनेक शब्द हैं जो आम आदमी नहीं जनता है।

    भाषाई अल्पज्ञता के कारण कई बार तो स्थिति हास्यास्पद हो जाती है- एक बार कोर्ट में एक गवाह ने ‘जिरह’ को गाय-भैंस की खाल उतारने से जोड़ लिया, जबकि कानूनी अर्थ में यह केवल सवाल-जवाब है। न्यायालयों में हिंदी में न्यायिक काम न होने के पीछे अन्य कारणों के अलावा मुख्य कारण है, अनुच्छेद 348 (क) वाला प्रावधान। इसके अनुसार उच्चतम न्यायालय और प्रत्येक उच्चन्यालय में सभी कार्यवाहियां अंग्रेजी में होंगी। इस अनुच्छेद में यह व्यवस्था भी है कि संसद या विधान मंडलों द्वारा पारित अधिनियमों, नियमों, विनियमों, आदेशों और उपविधियों के लिए प्राधिकृत पाठ भाषा अंग्रेजी भाषा में होंगे।

    भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है, यह न्याय तक पहुँच का पुल भी है। यदि यह पुल ही कमजोर होगा तो न्याय अधूरा रह जाएगा। संविधान ने हमें राजभाषा का अधिकार दिया है, अब आवश्यकता है कि न्यायपालिका इसे व्यवहारिक रूप से आत्मसात करे। न्यायालयों में भाषाई समस्या का बड़ा कारण यह है कि प्रदेशों में स्थित उच्चन्यायालयों विशेषकर केरल, कर्नाटक, तमिलनाड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और कलकत्ता (उच्चन्यालयों) के कार्यक्षेत्र में स्थानीय भाषाओं में न्याय प्राप्त करने की मांगे बढ़ेंगी। कुछ हद तक बात सही भी है, राज्यों में अलग अलग भाषाएं हैं, इस कारण भाषाई एकरूपता नहीं हो सकती है। तथ्य यह भी है अंग्रेजों के समय से चली भाषाई परंपरा को तोड़ने का प्रयास कोई नहीं करना चाहता है। हिंदी भाषी क्षेत्र के कुछ न्यायालयों में हिंदी में बहस करने और याचिका प्राप्त करने का काम शुरू हुआ है, लेकिन विडंबना ही है कि न्याय के फैसले आज भी हिंदी में नहीं होते। प्रश्न यह है कि जब इनका सरल हिंदी रूप मौजूद है तो क्यों न इन्हें अधिकाधिक प्रयोग में लाया जाए? भाषा का उद्देश्य संवाद को आसान बनाना है, दुरूह बनाना नहीं।
    समाधान स्पष्ट है। अदालतों में प्रयुक्त सभी प्रमुख कानूनी शब्दों की जनसुलभ शब्दावली तैयार की जाए, जिसे वादी, प्रतिवादी, गवाह और आम नागरिक आसानी से समझ सकें। साथ ही, वकीलों और न्यायाधीशों को भी प्रशिक्षण दिया जाए कि वे सुनवाई के दौरान कठिन शब्दों के साथ-साथ उसका सरल रूप भी समझाएं।

    भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है, यह न्याय तक पहुंच का पुल भी है। यदि यह पुल ही कमजोर होगा तो न्याय अधूरा रह जाएगा। संविधान ने हमें राजभाषा का अधिकार दिया है, अब आवश्यकता है कि न्यायपालिका इसे व्यवहारिक रूप से आत्मसात करे। न्यायालयों में भाषाई समस्या का बड़ा कारण यह है कि प्रदेशों में स्थित उच्चन्यालयों विशेषकर केरल, कर्नाटक, तमिलनाड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और कलकत्ता उच्चन्यालयों के कार्यक्षेत्र में स्थानीय भाषाओं में न्याय प्राप्त करने की मांगे बढ़ेंगी। एक प्रकार से यह अच्छा होगा कि लोग अपनी भाषा में समझ पाएंगे कि न्याय हुआ है या निर्णय। इन तमाम समस्याओं के होते हुए भी हिंदी के लिए द्वार खोलने के लिए कुछ न कुछ अवश्य करना चाहिए। न्यायप्रिय राजा विक्रमादित्य की न्याय शिला पर इस दौर में हिंदी की वेदना कौन समझेगा? संकल्प दृढ़ हो तो रास्ते स्वयं निकल आते हैं। नदियां सागर से मिलने के लिए सड़कें नहीं बनाती हैं।

    यह भी पढ़ें :  CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    हिंदी साहित्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    अलविदा फील्ड मार्शल… आंदोलनों के एक युग का अंत

    December 12, 2025 ओपिनियन By teerandaj6 Mins Read1
    Read More

    भारतीय उपमहाद्वीप में अस्थिर देश और महाशक्ति के रूप में उभरता भारत

    October 3, 2025 ओपिनियन By teerandaj9 Mins Read4
    Read More

    नवरात्र … शक्ति उपासना का पावन पर्व

    September 23, 2025 ओपिनियन By teerandaj5 Mins Read9K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.