Uttarakhand : प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के पदों पर भाजपा की ओर से निर्विरोध जीत दर्ज करने वाले सभी प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि इन निर्विरोध जीतों ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों पर जनता की मुहर लगा दी है। जनकल्याणकारी नीतियों, त्वरित निर्णय क्षमता और पारदर्शी शासन की वजह से आज गांव-गांव में भाजपा के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। यह विजय जनता के उस भरोसे का प्रमाण है, जो धामी सरकार की विकास यात्रा और जनता के प्रति समर्पण को देखकर बना है। इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुखों को सलाह दी है कि राज्य में आई आपदा को देखते हुए विजय उत्सव से दूरी बनाएं। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दी।









