Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    • NCRB Report-2023 : एक और अनचाहा तमगा, अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन
    • NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?
    • Uttarakhand : आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए देहरादून-हरिद्वार स्टेशन
    • Uttarakhand : वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी
    • केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, October 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»कवर स्टोरी»Paris Olympics : जब आप सो रहे थे तब 21 साल के अमन ने देश की झोली में डाला कांस्य पदक
    कवर स्टोरी

    Paris Olympics : जब आप सो रहे थे तब 21 साल के अमन ने देश की झोली में डाला कांस्य पदक

    अमन सहरावत ने कुश्ती में भारत का जलवा बरकरार रखा। यह लगातार पांचवां ओलंपिक है जब भारत को कुश्ती से पदक मिला है। ओलंपिक खेलों के इतिहास में यह भारत का आठवां पदक है।
    teerandajBy teerandajAugust 9, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Paris Olympics : जब पूरा देश नींद की आगोश में था तब 21 वर्षीय अमन सहरावत 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य के लिए पुअर्तो रिको के डारियान टोई क्रूज से दो-दो हाथ कर रहे थे। अपना पहला ओलंपिक खेलने गए अमन इससे पहले सेमीफाइनल में जापान के शीर्ष वरीयता प्राप्त रेई हिगुची से हार गए थे। इसलिए वह इस मुकाबले में कोई मौका नहीं गंवाना चाहते थे। वह शुरुआत से ही टाई क्रूज पर भारी पड़ रहे थे। अमन ने क्रूज को 13-5 के अंतर से हराया।

    यह भी पढ़ें : Paris Olympics में नीरज चोपड़ा की चांदी, पाकिस्तान के नदीम को गोल्ड

    अमन पहले राउंड में ही 6-3 से आगे चल रहे थे। दूसरे राउंड में इस बढ़त को और आगे बढ़ाया। 21 वर्षीय अमन ने क्रूज को कोई मौका नहीं दिया। पेरिस ओलंपिक में इस बार अमन भारत की ओर से एकमात्र पुरुष पहलवान थे। खुशी की बात यह है कि कुश्ती में भारत के दबदबे को उन्होंने बरकरार रखा। इसी के साथ पेरिस ओलंपिक में छठा पदक भारत की झोली में डाल दिया। भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक पांच कांस्य और एक रजत सहित कुल छह पदक जीते हैं।

    देश के लिए पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
    इस जीत के साथ अमन ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह ओलंपिक में भारत की ओर से पदक जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू के नाम था। 2016 रियो ओलंपिक में सिंधू ने जब पदक जीता था तब वह 21 साल एक महीने 14 दिन थी। जबकि अमन 21 साल 24 दिन की उम्र में ही ओलंपिक पदक विजेता बन गए। इस सूची में एक अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी शामिल हैं जिन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक के दौरान 22 साल चार महीने 18 दिन की उम्र में कांस्य पदक अपने नाम किया था। वहीं, पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु ने 22 साल पांच महीने 10 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

    यह भी पढ़ें… भारत ने Paris Olympics में हॉकी का ब्रांज मेडल जीता, 52 साल बाद लगातार 2 पदक

    2008 से हर ओलंपिक में कुश्ती में भारत ने जीता पदक
    गौर करने वाली बात है कि भारत ने 2008 बीजिंग ओलंपिक से हर ओलंपिक में कुश्ती में पदक जीत रहा है। 2008 में सुशील कुमार ने कांस्य, 2012 में सुशील ने रजत और योगेश्वर दत्त ने कांस्य, 2016 में साक्षी मलिक ने कांस्य, 2020 टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया ने रजत और बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीता था। अमन का यह पहला ओलंपिक था। लेकिन, उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चकित करते हुए पदक अपने नाम किया। विनेश फोगाट के अयोग्य करार दिए जाने के बाद सारी निगाहें अमन पर टिकी थीं। उन्होंने उम्मीद नहीं तोड़ी।

    • कुश्ती में अब तक के पदक
    • हेलसिंकी ओलंपिक            1952             केडी जाधव                कांस्य
    • बीजिंग ओलंपिक               2008            सुशील कुमार             कांस्य
    • लंदन ओलंपिक                  2012             सुशील कुमार             रजत
    • लंदन ओलंपिक                  2012             योगेश्वर दत्त                कांस्य
    • रियो ओलंपिक                   2016             साक्षी मलिक              कांस्य
    • टोक्यो ओलंपिक                2020             रवि कुमार दहिया       रजत
    • टोक्यो ओलंपिक                2020              बजरंग पुनिया           कांस्य
    • पेरिस ओलंपिक                 2024              अमन सहरावत        कांस्य

    बचपन में ही उठ गया था माता-पिता का साया
    हरियाणा के झज्जर के रहने वाले अमन के सिर से बचपन में ही माता-पिता का साया उठ गया था। उनकी एक छोटी बहन भी है। जिनकी जिम्मेदारी अमन के कंधों पर ही है। उनके सामने आर्थिक संकट भी था। लेकिन, कहते हैं कि हौसले बुलंद हो तो सारी मुश्किलें छू मंतर हो जाती हैं। अमन दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में कोच प्रवीण दहिया के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं।
    More pride thanks to our wrestlers!

    Congratulations to Aman Sehrawat for winning the Bronze Medal in the Men’s Freestyle 57 kg at the Paris Olympics. His dedication and perseverance are clearly evident. The entire nation celebrates this remarkable feat.

    — Narendra Modi (@narendramodi) August 9, 2024

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
    मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि हमारे पहलवानों की बदौलत हमें और भी गर्व हुआ। पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए अमन सेहरावत को बधाई। उन्होंने लिखा कि उनकी लगन और दृढ़ता साफ तौर पर दिखाई देती है। पूरा देश इस उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मना रहा है।

    Paris Olympics अमन सहरावत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?

    October 9, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj6 Mins Read36
    Read More

    महामारी से घातक Obesity

    October 7, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj5 Mins Read2K
    Read More

    भारतीय उपमहाद्वीप में अस्थिर देश और महाशक्ति के रूप में उभरता भारत

    October 3, 2025 ओपिनियन By teerandaj9 Mins Read4
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.