Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : किसान खुशवंत सिंह की आत्महत्या मामले में लापरवाही बरतने पर दो उपनिरीक्षक निलंबित
    • मानव-वन्यजीव संघर्ष में घायलों के लिए नई व्यवस्था… इलाज पर सरकार देगी 15 लाख रुपये
    • Uttarakhand : ऊंचाई की ओर बढ़ रही मुनस्यारी की मशहूर राजमा
    • जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर
    • जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच
    • हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 : आस्था पथ होगा आकर्षण का केंद्र
    • मानव वन्यजीव संघर्ष : संवेदनशील इलाकों की होगी मैपिंग
    • काटना ही नहीं… पीछा करना भी गंभीर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हादसों की वजह बन रहे कुत्ते
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Monday, January 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»उत्तराखंड में माकोप रैनसमवेयर से किया गया था Cyber Attack
    उत्तराखंड 360

    उत्तराखंड में माकोप रैनसमवेयर से किया गया था Cyber Attack

    बैकअप से अधिकतर डाटा रिकवर किया गया। रैनसमवेयर का अटैक कहां से किया गया इसका नहीं चल पाया पता। दुनिया के कई बड़े संस्थानों पर कर चुका है अटैक, बिटकॉइन में मांगता है फिरौती
    teerandajBy teerandajOctober 9, 2024Updated:October 9, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    उत्तराखंड में मोकोप रैनसमवेयर से Cyber Attack किया गया था। यह बेहद खतरनाक है। दुनिया में पहली बार 2020 में इसकी पहचान की गई थी। देश में एयर इंडिया, इंडिगो एयरलाइंस, एम्स दिल्ली समेत कई बड़े संस्थानों पर रैनसमवेयर से हमला किया जा चुका है। यह इतना खतरनाक है कि यह सर्वर पर अपलोड सारी जानकारी हासिल कर लेता है। विंडोज के काम को अपने अधीन कर लेता है। ड्राइव, फोल्डर्स को खोजने पर रोक लगा देता है। हार्डवेयर, मेमोरी पर कब्जा कर लेता है। सिस्टम के अधिकार व पहुंच को कब्जा कर उसमें हेरफेर कर सकता है।

    यह भी पढ़ें: हरियाणा  में सारे पूर्वानुमान ध्वस्त, भाजपा की ऐतिहासिक हैट्रिक…कश्मीर के नतीजों से विश्व को दिया लोकतंत्र का संदेश

    सबसे खतरनाक बात है कि रिकवरी के दौरान छेड़छाड़ हुई तो यह पूरा डाटा खत्म कर देता है। विशेष की दबाने तक छिपा रहेगा और उसे दबाने पर पूरे पूरे सिस्टम पर फिर निगरानी शुरू करने की क्षमता रखता है। यह फाइलों को एनक्रिप्ट कर देता है। फोल्डर तक अपनी पहुंच बना लेता है। खास बात यह है कि आज तक इस रैनसमवेयर को भेजने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। यह सिस्टम में घुसने के बाद पूरी फाइल इंक्रिप्ट कर देता है यानी उस पर एक लॉक लगा देता है। हालांकि, उत्तराखंड के मामले में अच्छी बात यह है कि ज्यादातर डाटा रिकवर कर लिया गया है। ऐसा इसलिए हो पाया कि इसका बैकअप था। वहीं से रिकवर किया गया। मीडिया से बातचीत में सचिव आईटी नितेश झा ने बताया कि रैनसमवेयर की जद में आया डाटा रिकवर होना अभी तक असंभव है। माकोप रैनसमवेयर की पहचान हो चुकी है। हालांकि, ये साइबर हमला कहां से हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

    11 मिलियन डॉलर की वसूल चुका है फिरौती
    यह रैनसमवेयर दुनिया के बेहद खतरनाक बन चुका है। मार्च 2022 में ग्रीस की डाक व्यवस्था हैक कर चुका है। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइनों में शामिल एयर इंडिया और इंडिगो ने भी इसका हमला झेला है। कई उड़ाने इसकी वजह से रद्द करनी पड़ गईं थीं। यात्री फंस गए थे। मई 2021 में एक अमेरिकी ईंधन पाइपलाइन ने रैनसमवेयर हमले के बाद अपने हजारों कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारी रोकने के लिए सेवाएं बंद करनी पड़ी। दुनिया का सबसे बड़ा मांस आपूर्तिकर्ता मई 2021 में रैनसमवेयर हमले का निशाना बन गया। अपनी वेबसाइट को अस्थायी रूप से ऑफलाइन करने और उत्पादन रोकने के बाद कंपनी ने बिटकॉइन में 11 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फिरौती दी।

    जांच के लिए एसआईटी का गठन
    आईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हैकर्स से कोई समझौता नहीं हुआ है। सभी डाटा सुरक्षित है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। डीएसपी साइबर अंकुश मिश्रा की अगुवाई में यह टीम बारीकी से जांच करेंगी। जांच की जा रही है यह अटैक था या वायरस खुद आया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में साइबर थाने में मुकदमा भी लिखा गया है। आईजी कानून व्यवस्था ने बताया कि आईटीडीए में 1400 वर्चुअल मशीनों पर काम होता है। इनमें से सात मशीनें ही रैनसमवेयर की चपेट में आई हैं। एहतियातन सभी को बंद किया गया था। डाटा का बैकअप के माध्यम से रिकवर किया गया है।

    सरकारी दफ्तरों में अब जीरो ट्रस्ट नीति
    उत्तराखंड में साइबर अटैक के बाद सरकार सख्त है। तय किया गया है कि सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी सरकारी सिस्टम यानी कंप्यूटर या लैपटॉप पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। तत्काल प्रभाव से इसे लागू भी कर दिया गया है। साइबर अटैक के बाद आईटीडीए बेहद एहतियात बरत रहा है। इसने फैसला किया है कि सरकारी कार्यालयों में अब बिना सिक्योरिटी कोई भी नई वेबसाइट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand : किसान खुशवंत सिंह की आत्महत्या मामले में लापरवाही बरतने पर दो उपनिरीक्षक निलंबित

    January 12, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read2
    Read More

    मानव-वन्यजीव संघर्ष में घायलों के लिए नई व्यवस्था… इलाज पर सरकार देगी 15 लाख रुपये

    January 12, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read3
    Read More

    जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर

    January 11, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read3
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.