Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • जंगल सफारी के लिए हो जाएं तैयार, 15 से खुलेगा बिजरानी गेट
    • भर्ती परीक्षा में Zero Tolerance नीति अपनाई जाएगी : सीएम धामी
    • किसान मेला : वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर किसान भाई खेती को और लाभकारी बनाएंगे : सीएम धामी
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    • NCRB Report-2023 : एक और अनचाहा तमगा, अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन
    • NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Monday, October 13
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»दुनिया भर की»Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे
    दुनिया भर की

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    teerandajBy teerandajFebruary 8, 2025Updated:February 9, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Delhi Election Result : भाजपा ने आखिरकार 27 साल बाद दिल्ली में कमल खिलाने में कामयाबी हासिल कर ली है। खास बात यह है कि चुनाव में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हार गए। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 3182 वोटों से हरा दिया। वहीं, तरविंदर सिंह मारवाह ने मनीष सिसोदिया को 675 वोटों से हरा दिया। इसके साथ ही भाजपा में अब सीएम सीएम फेस कौन होगा इसपर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, कहा जा रहा है कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा प्रबल दावेदार हैं।

    जीत के बाद प्रवेश वर्मा अब केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। इससे उनकी दावेदारी को बल मिल रहा है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि केजरीवाल को हराने के बाद प्रवेश वर्मा सीएम पद के प्रबल दावेदारों में शामिल हो गए हैं। वैसे भी नई दिल्ली सीट का इतिहास रहा है कि इस सीट से चुनाव जीतने वाले सीएम बनता है। शीला दीक्षित, अरविंद केजरीवाल इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। कुछ सियासी जानकार कहते हैं कि भाजपा इस मामले में चौंकाने वाला निर्णय लेती है। इसलिए कुछ कहना जल्दबाजी होगा।

    कालकाजी विधानसभा सीट से सीएम आतिशी चुनाव जीत गई हैं। आतिशी ने यहां बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को हराया। आतिशी ने बीजेपी उम्मीदवार को करीब 4 हजार वोटों से हराया। इस सीट पर खूब उतार चढ़ाव देखने को मिला।

     

     

    आम आदमी पार्टी को भारी पड़ा शराब घोटाला
    शराब घोटाला आम आदमी पार्टी को भारी पड़ गया। भाजपा ने इसे चुनावों में खूब भुनाया। इस घोटाले के कारण अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह समेत कई आप नेता जेल भी गए। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा की साजिश बताने में पीछे नहीं रही। लेकिन, दिल्ली की जनता को यह लग गया कि कहीं न कहीं दाल में काला है। इसके अलावा पानी का मुद्दा, यमुना की सफाई भी आम आदमी पार्टी को भारी पड़ी।

    सबसे बड़ी ताकत बनी कमजोरी

    दिल्ली के चुनाव में पहले फ्री बिजली और पानी की चर्चा होती थी लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस तीनों ही दलों की ओर से लगभग एक जैसे वादे किए गए। महिलाओं के खाते में एक निश्चित रकम डालने की बात हो या फ्री बिजली-पानी की बात हो। अब ऐसे में जनता के सामने वादों के लिहाज से लगभग एक जैसे विकल्प थे। अब ऐसे में सवाल उठता है कि फिर अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली की जनता ने क्यों भरोसा नहीं किया।
    अरविंद केजरीवाल की जो सबसे बड़ी ताकत थी वह सबसे बड़ी कमजोरी में बदल गई। अरविंद केजरीवाल जिस बात को डंके की चोट पर कहते थे कि उनकी ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं खड़े कर सकता। शराब घोटाला, शीशमहल ये दो ऐसी बड़ी बातें है जिसके बाद दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल की बातों पर विश्वास करना कम कर दिया। इस चुनाव में दिल्ली की जनता ने विश्वास तो नहीं ही किया बल्कि उनसे नाराज भी हो गई। फ्री बिजली-पानी… इसकी शुरुआत भले ही अरविंद केजरीवाल ने की हो लेकिन जब वही वादे दूसरे दलों ने कर दिए तब भी केजरीवाल आगे होते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जनता ने उनकी बातों पर यकीन नहीं किया।

     

     

    अरविंद केजरीवाल दिल्ली चुनाव रिजल्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें

    October 7, 2025 दुनिया भर की By teerandaj5 Mins Read3K
    Read More

    आई लव मोहम्मद…प्यार के ये बोल नफरत में कैसे बदले!

    October 2, 2025 दुनिया भर की By teerandaj7 Mins Read7
    Read More

    Research : खेल के मैदान से दूर रहने वाले बच्चे जिंदगी की मुश्किलों से जल्द मान लेते हैं हार

    September 30, 2025 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read2
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.