Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    • NCRB Report-2023 : एक और अनचाहा तमगा, अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन
    • NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?
    • Uttarakhand : आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए देहरादून-हरिद्वार स्टेशन
    • Uttarakhand : वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी
    • केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Monday, October 13
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»एक लाख ज्यादा में बिकी साहीवाल गाय, बेहद खास रहा किसान मेला…जानिए क्या-क्या हुआ
    उत्तराखंड 360

    एक लाख ज्यादा में बिकी साहीवाल गाय, बेहद खास रहा किसान मेला…जानिए क्या-क्या हुआ

    जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान मेले का किया समापन। कहा-किसानों को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ना समय की जरूरत। हर दिन एक हजार से ज्यादा किसानों ने मेले का किया भ्रमण।
    teerandajBy teerandajMarch 11, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    किसान मेले के समापन समारोह में संबोधित करते मुख्य अतिथि उधमसिंह नगर के डीएम नितिन सिंह भदौरिया।
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    किसान मेला : विश्वविद्यालय किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। किसानों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं, जिससे उन्हें कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, नई तकनीकें, बाजार से जुड़ी खबरें और सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे मोबाइल पर मिल सके। यह बातें 117वें किसान मेले के समापन पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहीं। उन्होंने बताया कि किसान मेले के दौरान प्रत्येक दिन एक हजार से अधिक किसानों को गोष्ठियों के माध्यम से लाभान्वित किया गया। इन गोष्ठियों में विशेषज्ञों ने उन्नत कृषि तकनीकों, जैविक खेती, समेकित कृषि प्रणाली, जल संरक्षण तकनीकों और स्मार्ट खेती के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें :  Ghanananda Ghanna: …एक इंटरव्यू जो हो न सका!

    उधमसिंह नगर के डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा, जब तक किसानों की आय नहीं बढ़ेगी, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। सतत कृषि पद्धतियों (सस्टेनेबल एग्रीकल्चर प्रैक्टिस), ब्लॉकचेन तकनीक, फार्म-टू-फूड एग्रीकल्चर चेन और किसानों की आय दोगुनी करने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। किसानों को नवाचारों और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। टेक्नोलॉजी के समावेश से कृषि उत्पादन क्षमता और लाभ दोनों में वृद्धि हो सकती है। डीएम ने देवल गांव का विशेष रूप से उल्लेख किया गया, जो जैविक खेती को अपनाकर पूरी तरह से ऑर्गेनिक गांव बनने की दिशा में अग्रसर है।

    मेले में सर्वोत्तम स्टाल का पुरस्कार मैसर्स पंजाब मोटर्स, रूद्रपुर को प्रदान करते कुलपति, डॉ. मनमोहन सिंह चौहान एवं मुख्य अतिथि।

    इससे पहले चार-दिवसीय 117वें किसान मेले के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. जितेन्द्र क्वात्रा ने बताया कि यहां 30 लाख के बीज, पौधे व कृषि साहित्यों की बिक्री की गई। उन्होंने बताया कि इस मेले में विभिन्न फर्मों, विश्वविद्यालय एवं अन्य सरकारी संस्थाओं के छोटे-बड़े लगभग 385 स्टॉल लगाये गए व लगभग 25 हजार से अधिक पंजीकृत एवं अपंजीकृत किसानों ने मेले का भ्रमण किया। उन्होंने अल्मोड़ा की एक महिला किसान द्वारा मंडुआ और मशरूम से तैयार मोमो बेचकर 2 से 3 लाख रुपये की आय अर्जित करने का उदाहरण प्रस्तुत किया। जिससे महिला उद्यमिता को नई दिशा मिली। वहीं, साहीवाल गाय की रिकॉर्ड 1 लाख 1 हजार रुपये में नीलामी हुई, जो मेले का ऐतिहासिक क्षण रहा। मेले में कृषि से संबंधित पुस्तकों के स्टॉल से 5 से 6 लाख रुपये की आय अर्जित की गई।

    यह भी पढ़ें … Dev Raturi : मैं अपने गांव लौटूंगा एक दिन!

    इसके अलावा, ‘हेलो मंडी’ स्टार्टअप ने किसानों को बाजार में अपनी उपज की मार्केटिंग और विपणन की जानकारी दी। इस बार किसान मेले में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे किसानों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला। ग्रीष्मकालीन धान (समर राइस) के स्थान पर वैकल्पिक फसलों को अपनाने के लिए विशेष किसान गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें विशेषज्ञों ने आधुनिक कृषि तकनीकों पर जानकारी साझा की। हरियाणा के एक किसान द्वारा उगाई गई विशाल लौकी भी आकर्षण का केंद्र रही।

    विश्वविद्यालय में चल रहे चार-दिवसीय किसान मेले के समापन समारोह में प्रदर्शित किए गए चयनित स्टालों को पुरस्कृत किया। सर्वोत्तम स्टाल के लिए मैसर्स पंजाब मोटर्स, रूद्रपुर तथा सर्वोत्तम प्रदर्षन के लिए मैसर्स मनराज एग्रो इंडस्ट्रीज, गदरपुर को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मेले में किसानों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए महिला क्लब को, विवि के सुरक्षाधिकारी एवं उनकी टीम को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

    किसान मेले का भ्रमण करते जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया एवं अन्य अधिकारी।

    इसके अतिरिक्त इस अवसर पर किसान मेले में आयोजित पशु प्रदर्शनी एवं अन्य प्रतियोगिता में विभिन्न स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही मेले में लगाए गए विभिन्न वर्गों के स्टॉलों को भी उनके प्रदर्शन व बिक्री के आधार पर पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में डॉ. एएस नैन ने कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद दिया।

    यह भी पढ़ें … आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट : खर्च करने में नहीं बल्कि कराने में माहिर हैं उत्तराखंडी

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read2
    Read More

    बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj5 Mins Read4
    Read More

    किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj6 Mins Read3
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.