Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    • देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    • बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड पर हाईकोर्ट की मुहर, याचिका खारिज
    • INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, February 26
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»ओपिनियन»योगी सरकार के आठ साल…222 माफिया मिट्टी में मिले, 8,118 घायल हुए
    ओपिनियन

    योगी सरकार के आठ साल…222 माफिया मिट्टी में मिले, 8,118 घायल हुए

    उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में पिछले आठ सालों में गैंगस्टर एक्ट के तहत 79,984 अपराधियों और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत 930 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
    teerandajBy teerandajMarch 25, 2025Updated:March 25, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    योगी सरकार के आठ साल… गोरखपुर से सांसद रहे योगी आदित्यनाथ को जब 2017 में मुख्यमंत्री बनाया गया तो कई लोगों ने उनकी प्रशासनिक क्षमता पर सवाल उठाया। सवाल लाजिमी भी था। क्यों कि वह केंद्र में भी कभी मंत्री नहीं रहे। इसलिए लोगों को संदेह हो रहा था। इस बात को आठ साल बीत चुके हैं। आठ साल पूरे होने पर योगी सरकार प्रदेश भर में जश्न मना रही है। अपनी उपलब्धियों को बता रही है। उपलब्धियों-आलोचनाओं के बीच उनके तमाम विरोधी भी खुलकर तो नहीं कहते लेकिन, वह मानते हैं कि कानून व्यवस्था सुधरी है। इसका बड़ा कारण उनका अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति है।

    योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में 8 साल पूरे होने के मौके पर विधानसभा में पेश की गई रिपोर्ट में बताया कि 2017 से 2025 के बीच पुलिस के साथ मुठभेड़ में 222 माफिया मारे गए और 8,118 घायल हुए। इसमें यह भी कहा गया है कि पिछले आठ सालों में गैंगस्टर एक्ट के तहत 79,984 अपराधियों और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत 930 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई होगी तो जाहिर है कि संगठित अपराध में कमी आएगी ही। इसका श्रेय सीएम योगी को दिया जाना चाहिए।

    अपराधियों की चार हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क
    सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा में जो रिपोर्ट पेश की उसके मुताबिक, पिछले आठ साल की अवधि में माफियाओं और अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित 4,076 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई। इसके अलावा, 27,178 महिला पुलिसकर्मियों सहित 2,16,450 पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई। इसमें यह भी बताया गया कि पिछले आठ साल में सरकार ने पुलिसिंग में कई नई पहल की हैं। जिनमें अपराध विश्लेषण, अपराध डेटा पोर्टल, महत्वपूर्ण अपराध निगरानी पोर्टल, फील्ड यूनिट पोर्टल और जांच, तथा पुलिस परेड पोर्टल शामिल हैं। यहां बताया गया कि आने वाले दिनों में पुलिस द्वारा जनता को अधिक जानकारी देने के लिए एक जांच अधिकारी ऐप (आईओ ऐप) लाने की संभावना है, जैसे कि किसी मामले की स्थिति या समन जारी करना।

    बुलडोजर एक्शन… देश भर में चर्चा

    विकास दुबे, कानपुर वाला। यह तो सबको याद ही होगा। आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे के घर पर सबसे पहले बुलडोजर एक्शन हुआ था। इसके बाद योगी सरकार ने जितने भी दुर्दांत अपराधी थे उनकी कमर तोड़ने के लिए बुलडोजर का सहारा लेना शुरू किया। प्रयागराज में अतीक अहमद के बेटे ने जब 24 फरवरी 2022 को दिनदहाड़े अधिवक्ता उमेश पाल को गोलियों से भून दिया इसके बाद योगी सरकार की कार्रवाई पूरे देश के लिए नजीर बन गई। इसी बाबत सीएम का विधानसभा में दिया गया बयान, मिट्टी में मिला दूंगा, आज तक लोगों की जुबां पर बैठ गया। अतीक, उसके बेटे असद, भाई अशरफ समेत उसके दर्जनों गुर्गों के घर गिरा दिए गए। दर्जनों एनकाउंटर हुए। इससे पूरे देश में उनकी छवि सख्त शासक की बनी। पदाधिकारियों ने यह भी दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत में कानून और व्यवस्था के नैरेटिव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसने आदित्यनाथ की सख्त मुख्यमंत्री की छवि बनाने में भी मदद की। उनकी सभाओं में लोग बुलडोजर से पहुंचने लगे।

    यह भी पढ़ें :  टूटेगा 2023 का रिकॉर्ड, चारधाम यात्रा पर 60 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान

    महाकुंभ से मनवाया प्रबंधन का लोहा…
    कानून व्यवस्था के अलावा अगर विकास की बात करें तो उसमें भी सीएम योगी खरे साबित हुए। अयोध्या, काशी, प्रयागराज जिस तरह देश-विदेश में पर्यटन क्षेत्र के रूप में उभरा वह अभूतपूर्व है। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु इस तीनों जगहों पर जा रहे हैं। इसके लिए योगी सरकार ने इंफ्रास्ट्रचर पर खूब निवेश किया। हालांकि, यहां पर केंद्र सरकार की भूमिका भी काफी बड़ी रही। प्रयागराज महाकुंभ की बात किए बिना सीएम योगी की उपलब्धियां अधूरी रहेगी। दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम। 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। जिस तरह से इंतजाम थे। पूरी दुनिया में उसकी सराहना हुई। देश-विदेश की कई बड़ी यूनिवर्सिटी इस पर अध्ययन कर रही है। आखिर एक ऐसा शहर जिसे महज महीने दो महीने के लिए तैयार किया जाता है। वहां पर इतनी बड़ी संख्या में लोग आकर चले जाते हैं। कुंभ पहले भी होते रहे हैं। लेकिन, पिछले दो कुंभ में जिस तरह योगी सरकार ने ब्रांडिंग की वह पहले नहीं हुई थी।
    योगी कई बार यह बात कह चुके हैं कि धर्म से अर्थ का बड़ा गहरा नाता है। वह कहते हैं कि अध्यात्म अपनी जगह है। राज्य के विकास की बात करें तो हमने करीब 7.5 हजार करोड़ रुपये खर्च किए थे। महाकुंभ से राज्य की अर्थव्यवस्था को साढ़े तीन लाख रुपये से ज्यादा फायदा पहुंचा। इससे फायदे का सौदा और क्या होगा?

    इसके अलावा योगी सरकार की उपलब्धियों पर बात की जाए तो भारत की कुल मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग में 45 प्रतिशत योगदान यूपी का है। यानी, मोबाइल कंपनियों की पहली पसंद यूपी बन चुका है। जहां कुछ साल पहले कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा था। इसलिए बड़ी कंपनियां यहां आने से कतराती थी। इसके अलावा देश में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में ही हैं। यूपी में 6 एक्सप्रेसवे संचालित हैं। 11 पर काम चल रहा है।

     

    यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सीएम योगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    सियासत भारी है… पेंगुइन बोला-अब तक प्रकाशित नहीं हुई जनरल नरवणे की फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी

    February 10, 2026 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read733
    Read More

    राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

    February 10, 2026 ओपिनियन By teerandaj3 Mins Read22
    Read More

    बजट 2026-27: उत्तराखंड को बड़ी सौगात…ट्रेकिंग-हाइकिंग हब के रूप में होगा विकास

    February 1, 2026 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read25
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.