Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    • NCRB Report-2023 : एक और अनचाहा तमगा, अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन
    • NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?
    • Uttarakhand : आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए देहरादून-हरिद्वार स्टेशन
    • Uttarakhand : वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी
    • केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, October 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»ओपिनियन»क्या अवैध खनन बिगाड़ रहा देवभूमि का स्वरूप, खनन सचिव के दावे और हकीकत!
    ओपिनियन

    क्या अवैध खनन बिगाड़ रहा देवभूमि का स्वरूप, खनन सचिव के दावे और हकीकत!

    खड़िया माइनिंग ने बागेश्वर का क्या हाल कर दिया है, यह किसी से छिपा नहीं है। हाईकोर्ट को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ गया। ऊधमसिंह नगर में भी अवैध खनन पर हाईकोर्ट चिंता जता चुका है। कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। कुल मिलाकर मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
    teerandajBy teerandajMarch 30, 2025Updated:April 1, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा में उत्तराखंड के चार जिलों में हो रहे अवैध खनन का मुद्दा दूसरी बार संसद में उठाया। इसके बाद राज्य में खलबली मच गई। राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। भाजपा सरकार के लिए यह असहज करने वाली स्थिति रही। क्योंकि यह मुद्दा पार्टी के ही सांसद, पूर्व सीएम रह चुके त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उठाया था। इसके बाद अधिकारियों ने कुछ आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि अवैध खनन नहीं हो रहा है। हमारा राजस्व बढ़ा है। सवाल यह है कि क्या राजस्व बढ़ना यह साबित करता है कि अवैध खनन नहीं हो रहा है? बागेश्वर जिले को ही लें। खड़िया माइनिंग ने जिले का क्या हाल कर दिया है। यह किसी से छिपा नहीं है। हाईकोर्ट को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ गया। बागेश्वर ही नहीं, ऊधमसिंह नगर में भी अवैध खनन पर हाईकोर्ट चिंता जता चुका है। कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।

    27 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संसद में कहा कि उत्तराखंड के चार जिलों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि सरकारी राजस्व को भी हानि पहुंच रही है। देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और देहरादून में रात के समय अवैध खनन में लगे ट्रक धड़ल्ले से चल रहे हैं। इस कारण हादसे भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा, स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत के कारण यह हो रहा है। उन्होंने मांग की कि रात के समय ट्रकों के संचालन पर रोक लगाई जाए। साथ ही इस मामले की जांच के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय करने की मांग की थी।

    इसके बाद खनन सचिव बृजेश कुमार संत ने बयान जारी कर दावा किया कि खनन से होने वाला राजस्व पिछले वर्षों की तुलना में इस साल सबसे अधिक रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए सरकार ने टेक्नोलॉजी और टास्क फोर्स का सहारा लिया है, जिससे चोरी का खनन रुका है और राजस्व में इजाफा हुआ है। संत ने कहा, आज तक जब भी वित्त विभाग ने टारगेट दिया, हमने उसे न केवल पूरा किया, बल्कि 200 करोड़ रुपये ज्यादा सरप्लस राजस्व जुटाए। इसके बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, शेर कभी कुत्तों का शिकार नहीं करते। पूर्व सीएम का बयान खनन सचिव बृजेश कुमार संत के राजस्व बढ़ने के दावे के बाद आया। इसके अलावा पूर्व सीएम ने कहा, मेरे बयान के दो घंटे के भीतर ही क्या जांच पूरी हो गई। क्या वह खनन माफिया से मिले तो नहीं हैं?

     

    प्रश्न काल के दौरान आज संसद में देहरादून-हरिद्वार-नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में रात्रि के समय अवैध रूप से संचालित खनन ट्रकों के बेहद ही गंभीर और संवेदनशील विषय की और सरकार का ध्यान आकर्षित किया| pic.twitter.com/zrZWOsKgEh

    — Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) March 28, 2025

    इसके बाद राज्य की सियासत गरमा गई। कांग्रेस ने भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान को लपकते हुए धामी सरकार पर हमला बोल दिया। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि कांग्रेस यह मुद्दा लंबे समय से उठा रही थी। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस पर मुहर लगाई है। हरिद्वार में गेट नंबर एक और दो पर 18 लाख रुपये के घोटाले का मामला सामने आ चुका है। दो कर्मचारियों पर कार्रवाई कर बाकी को बचा लिया गया है। उनके बयान में दम नहीं होता है इस तरह प्रतिक्रिया नहीं आती। इस मामले में मैं त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ हूं। उन्होंने भ्रष्टाचार पर शून्य सहनशीलता नीति पर सवाल भी उठाया। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दो-दो बार यह मुद्दा संसद में उठाया है। केंद्र और राज्य सरकार आंख में अंगुली डाल कर बैठी हुईं हैं। नदियां खुद रही हैं।

    पूर्व सीएम के बयान के निहितार्थ क्या थे, इस बात को छोड़ दें। उत्तराखंड में माइनिंग के काम में अनियमितता की बात से शायद ही कोई इत्तफाक न रखता हो। क्योंकि जनवरी महीने में नैनीताल हाईकोर्ट ने बागेश्वर जिले में खनन पर रोक लगा दी थी। कारण, कुछ ग्रामीणों की शिकायत थी कि उनके घरों में दरार पड़ने लगी है। ग्रामीणों का आरोप तो यहां तक था कि डीएम और प्रशासन के कई अधिकारियों से शिकायत भी की गई थी। लेकिन, उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना था कि पहले खड़िया खनन से क्षेत्रवासियों को रोजगार मिलता था, लेकिन अब अधिक धन कमाने के लिए खुदान मालिक मशीनों से खुदाई कर रहे हैं। इस कारण घरों, मंदिरों, पहाड़ियों और स्कूलों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। यदि अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो बागेश्वर जिले के हालात जोशीमठ की तरह हो सकते हैं। इस बाबत कई समाचार पत्रों में खबरें छपीं। इसी का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने मामले में सुनवाई की थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में कोर्ट कमिश्रनर भी नियुक्त किया था। कोर्ट कमिश्नर जो रिपोर्ट दी उसके मुताबिक खड़िया खनन करने वालों ने वनभूमि के साथ सरकारी भूमि में भी नियम विरुद्ध खनन किया है। पहाड़ी दरकने लगी है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यही नहीं, एक हजार साल पुराना कालिका मंदिर भी इससे प्रभावित हुआ है। खड़िया खनन करने के कारण पूरा जिला आपदा की जद में आ गया है। यहां खनन पर रोक अब तक जारी है। हाईकोर्ट ने सरकार व विपक्षियों को नोटिस जारी कर 19 अप्रैल तक जवाब पेश करने को कहा है।

    इसके अलावा 28 मार्च को नैनीताल हाईकोर्ट ने ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में कोसी नदी के बख्सी गेट, दीपक गेट व अन्य स्थानों पर हो रहे अवैध खनन पर संबंधित एसएचओ को संज्ञान लेने व मशीनों को सीज करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने कहा था कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई में रिपोर्ट दी जाए। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी को कहा कि याचिकाकर्ता को अगर धमकी मिल रही है तो उनकी जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

    ऊधम सिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी निवासी सलीम अहमद ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि जिले के बाजपुर में कोसी नदी में बिना पट्टा आवंटित हुए अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन की जद में आ रहे पानी को पम्पों से दूसरी जगह डाला जा रहा है, ताकि उनको खनन में कोई दिक्कत न हो। इसकी वजह से नदी का जल स्तर नीचा गिर रहा है और उनकी कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। यही नहीं जंगली जानवर व जलीय जीव भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए इसपर रोक लगाई जाए। याचिकाकर्ता ने कहा कि यह क्षेत्र कृषि क्षेत्र घोषित है। हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद रविवार को बागेश्वर में स्टोन क्रशर से 26 डंपर जब्त कर लिए।

    खनन सचिव कुछ भी दावा करें लेकिन हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणियों और प्रशासन की कार्रवाई से सवाल उठ रहे हैं । ऐसा नहीं होता तो बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर में प्रशासन को कार्रवाई नहीं करनी पड़ती। राजस्व बढ़ा है, इससे यह साबित नहीं होता कि अवैध खनन नहीं हो रहा है। उत्तराखंड जैसे राज्य में अवैध खनन से नदियों-पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ रहा है, इस पर भी अध्ययन की जरूरत है। कुल मिलाकर इस मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

    अवैध खनन त्रिवेंद्र सिंह रावत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    भारतीय उपमहाद्वीप में अस्थिर देश और महाशक्ति के रूप में उभरता भारत

    October 3, 2025 ओपिनियन By teerandaj9 Mins Read4
    Read More

    नवरात्र … शक्ति उपासना का पावन पर्व

    September 23, 2025 ओपिनियन By teerandaj5 Mins Read9K
    Read More

    हिंदी दिवस विशेष : न्याय की शिला पर हिंदी की वेदना

    September 14, 2025 ओपिनियन By teerandaj5 Mins Read6
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.