Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    • NCRB Report-2023 : एक और अनचाहा तमगा, अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन
    • NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?
    • Uttarakhand : आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए देहरादून-हरिद्वार स्टेशन
    • Uttarakhand : वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी
    • केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, October 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»ओपिनियन»SCO SUMMIT : चीन की धरती से विश्व चेतना का संदेश
    ओपिनियन

    SCO SUMMIT : चीन की धरती से विश्व चेतना का संदेश

    मोदी ने विकास और शांति को आतंकवाद से सीधे जोड़कर स्पष्ट किया कि जब तक आतंकवाद को संरक्षण देने वाले देशों पर कठोर कदम नहीं उठाए जाते, तब तक क्षेत्रीय स्थिरता असंभव है। यह पाकिस्तान के लिए प्रत्यक्ष संदेश था और चीन के लिए अप्रत्यक्ष चुनौती, क्योंकि वह कई बार संयुक्त राष्ट्र में भारत विरोधी रुख अपनाकर पाकिस्तान-समर्थित आतंकियों को बचाता रहा है।
    teerandajBy teerandajSeptember 1, 2025Updated:September 2, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    • पार्थसारथि थपलियाल

    SCO SUMMIT : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद उपजे एशियाई राजनीति के परिदृश्य भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल द्वारा स्थापित एजेंडे में एशियाई राजनीति करवट लेती नजर आती है। 29 व 30 अगस्त को प्रधानमंत्री दो दिवसीय जापान यात्रा पर थे। जापान- भारत सहयोग शिखर सम्मेलन की बैठक 29 अगस्त को आयोजित हुईं। भारत और जापान ने अनेक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति दी। इस यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों की रक्षा को भारत सरकार की न झुकने वाली नीति बताया।

    पार्थसारथि थपलियाल

    31 अगस्त 2025 को चीन के तियांजिन शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन में जहां रूस के राष्ट्रपति पुतिन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति सी. जिनपिंग ने यह जाता दिया कि यूरोप और अमेरिका की चौधराहट के दिन लद चुके हैं। अब एशिया विश्व की नई व्यवस्था स्थापित करने में सक्षम है। एससीओ समिट, तियानजिन से उभरी यह आवाज अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की उन नीतियों का परिणाम है जो स्वयं को लोकतांत्रिक देश कहता है लेकिन वह वैश्विक मत का सम्मान नहीं करता। अपनी मर्जी से आर्थिक प्रतिबंध या टैरिफ रेट थोप देता है। यह दादागिरी अब अधिक देर तक नहीं चलेगी।

    शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का मंच आज की दुनिया के बदलते शक्ति-संतुलन का आईना है। रूस और चीन जैसे दिग्गज देशों की मौजूदगी, पाकिस्तान जैसा असहज पड़ोसी और मध्य एशियाई गणराज्यों की सहभागिता- ये सभी मिलकर इस संगठन को भू-राजनीति का महत्वपूर्ण केंद्र बनाते हैं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण केवल औपचारिक वक्तव्य नहीं था, बल्कि भारत की विदेश नीति और आत्मगौरव का उद्घोष भी था।


    मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कनेक्टिविटी तभी स्वीकार्य है जब वह संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करे। यह वाक्य मात्र औपचारिक टिप्पणी नहीं, बल्कि चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव और उसमें शामिल पाकिस्तान-चीन आर्थिक गलियारे पर भारत की आपत्ति का स्पष्ट संकेत था। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से गुजरती इस परियोजना को भारत अपनी संप्रभुता का उल्लंघन मानता है। चीन की धरती से यह संदेश देना, भारत के स्वाभिमान की दृढ़ झलक है।

    मोदी ने विकास और शांति को आतंकवाद से सीधे जोड़कर स्पष्ट किया कि जब तक आतंकवाद को संरक्षण देने वाले देशों पर कठोर कदम नहीं उठाए जाते, तब तक क्षेत्रीय स्थिरता असंभव है। यह पाकिस्तान के लिए प्रत्यक्ष संदेश था और चीन के लिए अप्रत्यक्ष चुनौती, क्योंकि वह कई बार संयुक्त राष्ट्र में भारत विरोधी रुख अपनाकर पाकिस्तान-समर्थित आतंकियों को बचाता रहा है। भारत का यह आक्रामक रुख दर्शाता है कि अब वह आतंकवाद को केवल सुरक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि वैश्विक सहयोग का केंद्रीय प्रश्न मानता है। मोदी का भाषण इस दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है कि भारत ने इसमें न तो अमेरिका की भाषा बोली और न ही रूस-चीन की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय “अमेरिका फर्स्ट” नीति के तहत बहुपक्षीय समझौतों से पीछे हट रहे थे, वहीं भारत ने जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा सहयोग और साझा विकास पर बल देकर अपनी जिम्मेदार वैश्विक भूमिका दर्शाई। इसका निहितार्थ यह है कि भारत अब किसी गुट का अनुयायी नहीं, बल्कि स्वतंत्र रणनीतिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।

    चीन की मेज़बानी में आयोजित इस सम्मेलन में मोदी ने शब्दों का चयन बड़ी सावधानी से किया। उन्होंने प्रत्यक्ष टकराव से बचते हुए पारदर्शिता और समानता जैसे सिद्धांतों का उल्लेख किया। यह संतुलित चुनौती थी, जहाँ भारत ने अपनी असहमति दर्ज भी कराई और कूटनीतिक गरिमा भी बनाए रखी। यही संतुलन आज भारत की विदेश नीति की सबसे बड़ी ताकत है।

    मोदी का भाषण केवल विरोध तक सीमित नहीं था। उन्होंने डिजिटल सहयोग, सतत विकास और ऊर्जा सुरक्षा पर भी जोर दिया। यह संदेश था कि भारत एशिया में केवल “समस्या उठाने वाला” नहीं, बल्कि “समाधान प्रस्तुत करने वाला” राष्ट्र है। एशियाई नेतृत्व की यह आकांक्षा भारत को अन्य देशों से अलग खड़ा करती है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नेताओं के शब्द घरेलू जनता के लिए भी संदेश होते हैं। मोदी के भाषण ने भारत की जनता को यह भरोसा दिया कि उनका नेतृत्व झुककर नहीं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ वैश्विक मंचों पर बात करता है। यह विदेश नीति के साथ-साथ घरेलू राजनीति में भी सशक्त छवि बनाने का साधन है।

    एससीओ सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण भारत की विदेश नीति के कई परतों को उजागर करता है। एक ओर यह आतंकवाद और संप्रभुता जैसे मूल मुद्दों पर दृढ़ रुख का परिचायक है, तो दूसरी ओर यह चीन के साथ संतुलन, रूस के साथ परंपरागत मित्रता और अमेरिका की नीतियों से अलग स्वतंत्र कूटनीति की ओर संकेत करता है। यह देखना और समझना समय का खेल होगा कि चीन का विश्वास कितना और कहां तक किया जाए।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    भारतीय उपमहाद्वीप में अस्थिर देश और महाशक्ति के रूप में उभरता भारत

    October 3, 2025 ओपिनियन By teerandaj9 Mins Read4
    Read More

    नवरात्र … शक्ति उपासना का पावन पर्व

    September 23, 2025 ओपिनियन By teerandaj5 Mins Read9K
    Read More

    हिंदी दिवस विशेष : न्याय की शिला पर हिंदी की वेदना

    September 14, 2025 ओपिनियन By teerandaj5 Mins Read6
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.