Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    • NCRB Report-2023 : एक और अनचाहा तमगा, अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन
    • NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?
    • Uttarakhand : आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए देहरादून-हरिद्वार स्टेशन
    • Uttarakhand : वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी
    • केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, October 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»हिमालयी राज्यों के लिए प्रकृति सम्मत नीतियां समय की मांग : त्रिवेंद्र सिंह रावत
    उत्तराखंड 360

    हिमालयी राज्यों के लिए प्रकृति सम्मत नीतियां समय की मांग : त्रिवेंद्र सिंह रावत

    देहरादून में आयोजित 12वां सस्टेनेबल माउंटेन डेवलपमेंट समिट संपन्न। हिमालयी राज्यों के जनप्रतिनिधियों, वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने पर्वतीय विकास की चुनौतियों एवं समाधान पर विचार-विमर्श किया।
    teerandajBy teerandajSeptember 27, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    दून विश्वविद्यालय में इंटीग्रेटेड माउंटेन इनिशिएटिव (आईएमआई) द्वारा आयोजित 12वें सस्टेनेबल माउंटेन डेवलपमेंट समिट (SMDS-XII) के दूसरे दिन हिमालयी राज्यों के जनप्रतिनिधियों, वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने पर्वतीय विकास की चुनौतियों एवं समाधान पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हिमालय का विकास केवल सड़कों और इमारतों से नहीं आंका जा सकता। वास्तविक विकास तब होगा जब प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, स्थानीय आजीविका का सशक्तिकरण और समुदाय-आधारित भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि हिमालयी राज्यों के लिए अलग से प्रकृति-सम्मत नीतियां तैयार करना समय की मांग है और इस दिशा में गति और तीव्रता दोनों आवश्यक हैं।

    सांसद त्रिवेंद्र ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक इकाई नहीं है, बल्कि यहां की नदियां, जंगल, जैवविविधता और संस्कृति पूरे देश की जीवनरेखा हैं। इसका संरक्षण भावी पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने इस सम्मेलन को एक ऐसा मंच बताया जो नीति-निर्माताओं, वैज्ञानिकों और आमजन को जोड़ने का अवसर देता है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्थानीय परंपरागत ज्ञान को विज्ञान के साथ जोड़कर विकास की रूपरेखा तैयार की जाए।

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि हिमालय के लिए नीतियों में स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश नबाम टुकी ने विज्ञानसम्मत निर्माण पर बल दिया। विधायक विकासनगर मुन्‍ना सिंह चौहान ने लोक विज्ञान आधारित बसावट के मॉडल अपनाने की बात कही। विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने नीति-निर्माण में जनता की भागीदारी को अहम बताया। और हिमाचल, नागालैंड व उत्तराखंड के अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।

    इस अवसर पर डॉ. दुर्गेश पंत (महानिदेशक, यूकॉस्ट) और डॉ. रवि चोपड़ा (पर्यावरणविद्) ने जलवायु परिवर्तन और अनुकूलन रणनीतियों पर अपने शोध प्रस्तुत किए। अनूप नौटियाल ने हिमालयी राज्यों के लिए आठ सूत्रीय एजेंडा साझा किया। सम्मेलन में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। दो दिवसीय इस सम्मेलन में लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी और किसान शामिल रहे। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विश्वास जताया कि सम्मेलन से मिले सुझाव हिमालयी राज्यों की साझा नीति-निर्माण प्रक्रिया को नया दृष्टिकोण देंगे और “विकसित भारत 2047” की दिशा में हिमालय को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

    उत्तराखंड 360
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read2
    Read More

    बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj5 Mins Read2
    Read More

    किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj6 Mins Read3
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.