Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    • देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    • बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड पर हाईकोर्ट की मुहर, याचिका खारिज
    • INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Wednesday, February 25
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»दुनिया भर की»केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें
    दुनिया भर की

    केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें

    देश में डॉक्टर की सलाह के बिना सीधे केमिस्ट की दुकान से दवाएं खरीदने का चलन आम। खासकर बुखार, खांसी, ज़ुकाम जैसी स्थितियों में। कई बार यह रवैया खतरनाक साबित हो सकता है।
    teerandajBy teerandajOctober 7, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद कफ सिरप की गुणवत्ता को लेकर देश भर में गंभीर सवाल उठे हैं। यहां तक कि मध्य प्रदेश ने तमिलनाडु में बनने वाले कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। राज्य की सरकारें अपने यहां छापेमारी करवा रही हैं। उत्तराखंड में भी कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर रोक लगा दी गई है। लोगों से अपील की जा रही है कि खुद से खरीद कर कोई कफ सिरफ को बच्चों को न दें। लेकिन, यहां बताते चले कि देश में केमिस्ट को डॉक्टर समझने का चलन बहुत पुराना है। यानी, केमिस्ट से दवाएं पूछकर खूब खरीदे जाते हैं। अब तो अधिकांश लोग इंटरनेट पर सर्च कर दवाएं ले लेते हैं। जबकि, हर कफ सिरप एक जैसे काम नहीं करते हैं। सबमें अलग-अलग सॉल्ट होते हैं। कुछ फर्क तो सिर्फ डॉक्टर ही बता सकते हैं। इसलिए खुद या किसी व्यक्ति की सलाह पर दवाएं लेना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन कई बार चेतावनी दे चुका है कि डाइइथिलीन ग्लाइकोल और इथिलीन ग्लाइकोल (डीईजी या ईजी) से दूषित सिरप, बच्चों में किडनी फेलियर और मौत तक का कारण बन सकते हैं। वहीं क्लोरफेनेरमाइनऔर डेक्सट्रोमेथोर्फेन भी बच्चे पर दुष्प्रभाव डाल सकते हैं। जैसे आज सभी परिवार इस चीज़ को लेकर जागरूक हैं कि बच्चों को टीका लगना चाहिए वैसे ही अगर इन दवाइयों और सिरप को लेकर भी जागरूकता आएगी तो कंपनियां भी सतर्क होंगी।

    दरअसल, अपना देश दवाएं बनाने में अग्रणी है। लेकिन, कुछ कंपनियों की तरफ से मानक की अनदेखी करने की वजह से दुनिया में नाम भी खराब हो रहा है। दूसरे देशों में एक्सपोर्ट होने वाले भारतीय कफ सिरप को लेकर भी समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। अफ्रीकी देश गंबिया 66 बच्चों की मौत के मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2022 में भारत की एक दवा कंपनी के चार कफ और कोल्ड सिरप को लेकर चेतावनी जारी की थी। तब भी काफी शोर शराबा हुआ था।

    मध्य प्रदेश और राजस्थान की हालिया घटनाओं के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बच्चों के लिए कफ सिरप के इस्तेमाल से संबंधित एडवाइज़री जारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सलाह दी है कि दो साल और उससे कम उम्र के बच्चों को खांसी-ज़ुकाम की दवाएं नहीं दी जानी चाहिए।पांच साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए भी आमतौर पर ऐसी दवाओं की सलाह नहीं दी जाती, लेकिन अगर देते हैं तो डोज का ध्यान रखना चाहिए और कई तरह की दवाइयों को एक साथ लेने से बचना चाहिए। मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्थ सर्विसेज़ के डायरेक्टर को इस बारे में पत्र भी लिखा है।

    कब लेना चाहिए कफ सिरप
    इसमें कहा गया है कि बच्चों में खांसी आमतौर पर खुद ही ठीक हो जाती है और इसके लिए अक्सर दवाओं की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे में ये जानना अहम हो जाता है कि आखिर कफ सिरप कब लेने चाहिए, लेना चाहिए भी या नहीं, जब न लेने की सलाह दी जाए तो कौन से विकल्प अपनाने चाहिए और अगर सिरप खरीदना हो, तो खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अधिकांश डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादातर सर्दी-जुकाम वाली खांसी अपने आप ठीक हो जाती है। आप भाप लेकर, शरीर को पर्याप्त आराम देकर, गुनगुना पानी पीकर,सलाइन नेसल ड्रॉप्स के जरिए खांसी को कंट्रोल कर सकते हैं। बहुत दिक्कत हो तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। हो सकता है कि डॉक्टर कफ सिरप लिखें ही नहीं क्योंकि कफ सिरप में मौजूद सेडेटिव्स आपको बस थोड़ी राहत देते हैं, खांसी ठीक नहीं करते।

    घरेलू उपाय पर दें ध्यान
    डॉक्टर्स का कहना है कि हल्की खांसी या वायरल में पहले घरेलू उपाय ही करने चाहिए। जैसे गुनगुना पानी पीना, भाप लेना और एक साल से बड़े बच्चों को थोड़ा शहद देना। विशेष तौर पर जब खांसी इतनी हो रही हो कि रात में सोना दूभर हो जाए, कोई एलर्जी वजह हो, या फिर एसिडिटी की वजह से खांसी हो रही हो। तभी डॉक्टर के पास जाएं और उनकी सलाह पर ही दवा या कफ सिरप लें। डॉक्टर हमेशा कफ सिरप की डोज बच्चे के वजन और उम्र के हिसाब से ही तय करते हैं, इसलिए उसका ध्यान रखें। सिरप को चम्मच की बजाए, दवा के कप या डोजिंग चम्मच में ही दें।

    किस उम्र में सिरप देना सुरक्षित है?
    डॉक्टरों का कहना है कि चार साल से कम उम्र के बच्चों को ओवर-दी- काउंटर यानी बिना प्रिस्क्रिप्शन मिलने वाला सिरप खुद से न दें। बच्चा दो साल या उससे कम उम्र का हो तो और सावधानी बरतें। डॉक्टर की जांच और प्रिस्क्रिप्शन के बिना किसी कॉम्बिनेशन सिरप का इस्तेमाल न करें। शहद केवल एक साल से ऊपर के बच्चों को दें, उससे छोटे बच्चों में इंफेक्शन का खतरा रहता है।

    हर्बल कफ सिरप सुरक्षित है?
    देश में इस वक्त कफ सिरप की गुणवत्ता को लेकर बहस जारी है। वहीं दूसरे देशों में एक्सपोर्ट होने वाले भारतीय कफ सिरप को लेकर भी समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि हर्बल लिखे होने का मतलब कतई ये नहीं कि वो हमेशा सुरक्षित हों या उसमें कोई हानिकारक पदार्थ न इस्तेमाल हुआ हो। इनमें भी दूषित केमिकल्स हो सकते हैं। इसलिए हमेशा भरोसेमंद कंपनियों की दवाएं खरीदें।

    नकली सिरप से क्या परेशानियां हो सकती हैं?
    नकली सिरप से सांस लेने में तकलीफ,उल्टी,सुस्ती या बेहोशी,तेज सांस, दौरा, पेशाब बहुत कम या न होना,पेट दर्द, दिमाग पर भी असर हो सकता है, हार्ट बीट रुक सकती है। इससे मिलते-जुलते कोई भी लक्षण नजर आएं तो जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं।

    यह भी पढ़ें : सफेद चादर की आगोश में चोटियां…चारों धाम में भारी बर्फबारी

    दुनिया भर की
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    सियासत भारी है… पेंगुइन बोला-अब तक प्रकाशित नहीं हुई जनरल नरवणे की फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी

    February 10, 2026 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read733
    Read More

    बजट 2026-27: उत्तराखंड को बड़ी सौगात…ट्रेकिंग-हाइकिंग हब के रूप में होगा विकास

    February 1, 2026 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read25
    Read More

    आर्थिक सर्वे : जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी बड़ी महाशक्ति

    January 29, 2026 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read4K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.