गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश में अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली हस्तियों के लिए नागरिक सम्मान Padma Awards 2026 का ऐलान कर दिया गया है। इस साल 131 लोगों को पद्म पुरस्कार के लिए चुना गया है। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन समेत 5 लोगों को पद्म विभूषण प्रदान किया जाएगा।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पार्श्व गायिका अलका याज्ञनिक, अभिनेता ममूटी, दिवंगत एड गुरु पीयूष पांडे, टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज समेत 13 लोगों को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है।
इसके अतिरिक्त 113 लोगों को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। ये पुरस्कार मार्च-अप्रैल के बीच राष्ट्रपति भवन में होने वाले समारोह के दौरान प्रदान किए जाते हैं। पद्म सम्मान पाने वालों की सूची इस प्रकार है..
पांच हस्तियों को पद्म विभूषण
धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत), कला (महाराष्ट्र)
के. टी. थॉमस, लोक कार्य (केरल)
एन. राजम, कला (उत्तर प्रदेश)
पी. नारायणन, साहित्य एवं शिक्षा (केरल)
वी. एस. अच्युतानंदन, (मरणोपरांत-लोक कार्य (केरल)
13 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान
अलका याज्ञनिक, कला (महाराष्ट्र)
भगत सिंह कोश्यारी, लोक कार्य (उत्तराखंड)
डॉ. कालीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, चिकित्सा (तमिलनाडु)
ममूटी,कला (केरल)
डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु, चिकित्सा (संयुक्त राज्य अमेरिका)
पीयूष पांडे (मरणोपरांत), कला (महाराष्ट्र)
एस. के. एम. माइलानंदन, सामाजिक कार्य (तमिलनाडु)
शतावधानी आर. गणेश, कला (कर्नाटक)
शिबू सोरेन (मरणोपरांत), लोक कार्य (झारखंड)
उदय कोटक, व्यापार एवं उद्योग (महाराष्ट्र)
वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत), लोक कार्य (दिल्ली)
वेल्लापल्ली नटेशन, लोक कार्य (केरल)
विजय अमृतराज, खेल (संयुक्त राज्य अमेरिका)
पद्म सम्मान पाने वालों की पूरी सूची..








