Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand के बुनियादी ढांचे को रफ्तार, 37.23 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मंजूरी
    • पौने पांच लाख लोगों तक पहुंची Uttarakhand सरकार
    • सियासत भारी है… पेंगुइन बोला-अब तक प्रकाशित नहीं हुई जनरल नरवणे की फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी
    • Uttarakhand : पीएमवीबीआरवाई से दो वर्षों में 3.5 करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य
    • राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र
    • हरिद्वार कुंभ 2027: अक्तूबर तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं तैयारियां : सीएम धामी
    • उत्तरायणी कौथिक में बोले सीएम धामी, रिवर्स पलायन में 44% बढ़ोतरी
    • गाजियाबाद घटना के बाद देहरादून प्रशासन सतर्क, ऑनलाइन गेमिंग को लेकर एडवाइजरी जारी
    • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, जुलाई 2026 से सभी अल्पसंख्यक संस्थाएं शिक्षा बोर्ड के दायरे में
    • Uttarakhand : उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन, शासनादेश जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Wednesday, February 11
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»उत्तरायणी कौथिक में बोले सीएम धामी, रिवर्स पलायन में 44% बढ़ोतरी
    उत्तराखंड 360

    उत्तरायणी कौथिक में बोले सीएम धामी, रिवर्स पलायन में 44% बढ़ोतरी

    उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन में मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल। लोक संस्कृति के संरक्षण को बताया सामूहिक दायित्व। सेवा संकल्प फाउंडेशन की सराहना
    teerandajBy teerandajFebruary 9, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को परेड ग्राउंड में सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सेवा संकल्प फाउंडेशन की भूमिका की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोक कलाकारों, साहित्यकारों, कला प्रेमियों और बड़ी संख्या में मौजूद जनता का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरायणी कौथिक जैसे आयोजन उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है और इसे संरक्षित करना केवल सरकार का नहीं बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमारी परंपराएं नई पीढ़ी तक पहुंच रही हैं, जो आने वाले समय में राज्य की पहचान को और मजबूत करेंगी। मुख्यमंत्री ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक ट्रस्टी गीता धामी और पूरी आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन राज्य की लोक कलाओं, पारंपरिक वेशभूषा, हस्तशिल्प और कारीगरी को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं।

    महोत्सव में लगे स्टॉलों के माध्यम से पारंपरिक हस्तशिल्प, जैविक उत्पादों और उत्तराखंडी व्यंजनों का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि जागर, बेड़ा, मांगल, खुदेड़, छोपाटी जैसे लोकगीत और छोलिया, पांडव, झोड़ा-छपेली जैसे लोकनृत्य उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोक कलाकारों के हितों की रक्षा और उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलें आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उत्तराखंड सरकार भी एक जनपद–दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालयाज, स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल और कीवी मिशन, नई पर्यटन नीति, नई फिल्म नीति, होम स्टे और सौर स्वरोजगार जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते साढ़े चार वर्षों में उत्तराखंड ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। पलायन निवारण आयोग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। किसानों की आय बढ़ाने में उत्तराखंड ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में भी राज्य अग्रणी रहा है।

    उन्होंने बताया कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तराखंड को अचीवर्स श्रेणी और स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर्स की श्रेणी प्राप्त हुई है। नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक 2023-24 में उत्तराखंड ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। पर्यटन क्षेत्र में भी राज्य को बेस्ट वाइल्डलाइफ और बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन के राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। लोक कलाकारों के संरक्षण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सत्यापित लोक कलाकारों को आर्थिक सहायता, 60 वर्ष से अधिक आयु के कलाकारों को पेंशन और गुरु-शिष्य परंपरा के तहत प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। साथ ही साहित्य, लोक भाषाओं और सांस्कृतिक लिपियों के संरक्षण के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने कहा कि उत्तरायणी कौथिक केवल एक संस्था का नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड का उत्सव है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से राज्य की संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया। उन्होंने युवाओं से अपनी जड़ों से जुड़े रहने और स्थानीय उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया।

    Uttarayani Kauthik Mahotsav
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand के बुनियादी ढांचे को रफ्तार, 37.23 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मंजूरी

    February 10, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read1
    Read More

    पौने पांच लाख लोगों तक पहुंची Uttarakhand सरकार

    February 10, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read2
    Read More

    Uttarakhand : पीएमवीबीआरवाई से दो वर्षों में 3.5 करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य

    February 10, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read2
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.