Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand के बुनियादी ढांचे को रफ्तार, 37.23 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मंजूरी
    • पौने पांच लाख लोगों तक पहुंची Uttarakhand सरकार
    • सियासत भारी है… पेंगुइन बोला-अब तक प्रकाशित नहीं हुई जनरल नरवणे की फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी
    • Uttarakhand : पीएमवीबीआरवाई से दो वर्षों में 3.5 करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य
    • राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र
    • हरिद्वार कुंभ 2027: अक्तूबर तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं तैयारियां : सीएम धामी
    • उत्तरायणी कौथिक में बोले सीएम धामी, रिवर्स पलायन में 44% बढ़ोतरी
    • गाजियाबाद घटना के बाद देहरादून प्रशासन सतर्क, ऑनलाइन गेमिंग को लेकर एडवाइजरी जारी
    • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, जुलाई 2026 से सभी अल्पसंख्यक संस्थाएं शिक्षा बोर्ड के दायरे में
    • Uttarakhand : उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन, शासनादेश जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Wednesday, February 11
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»हरिद्वार कुंभ 2027: अक्तूबर तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं तैयारियां : सीएम धामी
    उत्तराखंड 360

    हरिद्वार कुंभ 2027: अक्तूबर तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं तैयारियां : सीएम धामी

    बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    teerandajBy teerandajFebruary 9, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    सीएम धामी ने सोमवार को सचिवालय स्थित वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित सभी तैयारियां हर हाल में अक्टूबर माह तक पूरी कर ली जाएं ताकि विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन का भव्य, दिव्य और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला उत्तराखंड की संस्कृति, आस्था और पहचान का प्रतीक है। करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कुंभ से जुड़े सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे हों और निर्माण गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन स्तर पर कुंभ से संबंधित कोई भी फाइल लंबित नहीं रहनी चाहिए। किसी भी कार्य में अनावश्यक देरी पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सचिव, लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि 24 घंटे के भीतर कुंभ मेला के लिए आवश्यक तकनीकी पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही कुंभ क्षेत्र में बने सभी पुलों का तकनीकी ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए गए।

    घाटों का सौंदर्यकरण और स्नान व्यवस्था पर फोकस

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हर की पैड़ी सहित कुंभ क्षेत्र के सभी प्रमुख घाटों का सौंदर्यकरण और आवश्यकता अनुसार पुनर्निर्माण किया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अन्य घाटों पर भी सुरक्षित स्नान व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मेला क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। सभी प्रमुख स्थानों पर शौचालय, पीने के पानी और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से हो।

    सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आधुनिक तकनीक का उपयोग

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार कुंभ 2027 के दौरान कानून व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन के लिए अलग से विस्तृत प्लान तैयार किया जाए। मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल, जल पुलिस की तैनाती की जाए। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और अन्य आधुनिक तकनीकों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

    अखाड़ों को भूमि आवंटन और संत समाज से समन्वय

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कुंभ मेला क्षेत्र में सभी अखाड़ों को समय पर भूमि आवंटन किया जाए और इसकी निगरानी स्वयं मेलाधिकारी करें। उन्होंने कहा कि अखाड़ों, मठों, संत समाज, संस्थाओं, समितियों और स्थानीय लोगों के साथ निरंतर संवाद और समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि उनके सुझावों के अनुरूप मेले की बेहतर तैयारी हो सके।

    अतिक्रमण, स्वास्थ्य और आवास व्यवस्था

    मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए। वन संबंधी मामलों में आवश्यक अनुमतियां शीघ्र लेने को कहा गया। साथ ही अन्य राज्यों के साथ भी परस्पर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने आवास, टेंट सिटी, अस्थायी अस्पताल, एम्बुलेंस और मोबाइल मेडिकल टीम की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि कुंभ से जुड़े विकास कार्य कागजों के साथ-साथ धरातल पर भी नजर आने चाहिए।

     

    उत्तराखंड 360
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand के बुनियादी ढांचे को रफ्तार, 37.23 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मंजूरी

    February 10, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read1
    Read More

    पौने पांच लाख लोगों तक पहुंची Uttarakhand सरकार

    February 10, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read2
    Read More

    Uttarakhand : पीएमवीबीआरवाई से दो वर्षों में 3.5 करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य

    February 10, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read2
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.