Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand Budget 2026-27 : सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट, जानिए किसे क्या मिला
    • परिधि भंडारी … रचनात्मकता से बनाई पहचान
    • बबीता रावत… कोरोना में लौटी पहाड़ और बन गई रिवर्स पलायन की मिसाल
    • गिरिबाला जुयाल… 12 साल से रोज जाती हैं जेल…ताकि सुधर कर बाहर आएं बंदी
    • Women’s Day Special : समानता से सशक्तिकरण
    • International Women’s Day… श्रम का प्रतीक भी, नेतृत्व की परिभाषा भी
    • मंजू शाह … पिरुल से परवाज़
    • डॉ. लक्ष्मी रावत… जैविक खेती की पैरोकार
    • मंजूबाला … 21 साल की साधना
    • जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे, अमित शाह ने मांगा तीसरा मौका
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Monday, March 9
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»कवर स्टोरी»Uttarakhand Budget 2026-27 : सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट, जानिए किसे क्या मिला
    कवर स्टोरी

    Uttarakhand Budget 2026-27 : सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट, जानिए किसे क्या मिला

    सीएम धामी ने 1,11,703.21 करोड़ का वार्षिक बजट प्रस्तुत कर आत्मनिर्भर उत्तराखंड का खाका खींचा। बजट में नारी शक्ति को प्राथमिकता देते हुए नन्दा गौरा और ईजा-बोई जैसी योजनाओं के लिए करोड़ों का पिटारा खोला गया है। सरकार ने नीति आयोग के सतत विकास सूचकांक में प्रथम स्थान और मदरसा बोर्ड की समाप्ति जैसे कड़े फैसलों को अपनी सफलता बताया।
    teerandajBy teerandajMarch 9, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    बजट पेश करते सीएम पुष्कर सिंह धामी।
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Uttarakhand Budget 2026-27 :  उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। यह पिछले वर्ष की तुलना में 11.41 फीसदी अधिक है। राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब राज्यपाल का अभिभाषण और बजट प्रस्तुतीकरण एक ही दिन संपन्न हुए। सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के संबोधन के बाद दोपहर 3 बजे सीएम धामी ने बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने इस बजट को SANTULAN (संतुलन) (समावेशी विकास, आत्मनिर्भर, नई सोच, तीव्र विकास, उन्नत गांव-शहर, लोक सहभागिता, आर्थिक शक्ति और न्यायपूर्ण व्यवस्था) का नाम दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य फोकस GYAN यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर है। सीएम ने कहा कि यह बजट विकल्प रहित संकल्प के साथ आत्मनिर्भरता और नवाचार की दिशा में एक सुनियोजित कदम है।

    नारी सशक्तीकरण पर विशेष जोर
    बजट का एक बड़ा हिस्सा महिला कल्याण और सुरक्षा के लिए आवंटित किया गया है। इसमें नन्दा गौरा योजना के लिए 220 करोड़, प्रसूता सहायता (ईजा-बोई शगुन योजना) के लिए 122 करोड़ और प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना के लिए 47.78 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट (30 करोड़), बाल पोषण (25 करोड़), आंचल अमृत योजना (15 करोड़) और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अल्पसंख्यकों के लिए मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत 3.76 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ है।

    स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा
    स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए विभाग को 4252.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं जबकि ढांचागत विकास (पूंजीगत मद) के लिए 195 करोड़ रुपये रखे गए हैं। वर्तमान में बागेश्वर जिला चिकित्सालय समेत डोईवाला, हरिद्वार, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और नैनीताल में अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण और नई योजनाओं पर काम चल रहा है।

    सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां
    बजट भाषण के दौरान सीएम ने सरकार के पहली बार लिए गए फैसलों को गिनाया। उन्होंने 27 जनवरी 2025 को UCC लागू करने, देश का सबसे सख्त नकलरोधी कानून बनाने, अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम 2025 के तहत मदरसा बोर्ड समाप्त करने और सरकारी जमीनों को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण मुक्त कराने का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने नीति आयोग के सतत विकास इंडेक्स में उत्तराखंड के पहले स्थान पर आने को राज्य की बड़ी उपलब्धि बताया।

    विपक्ष का विरोध
    बजट सत्र के पहले दिन सदन के बाहर भारी हंगामा भी देखा गया। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया। विपक्ष ने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, भर्ती घोटाले, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था और मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति पर भी कड़ा विरोध दर्ज कराया।

    बजट 2026-2027 की खास-खास बातें

    • बजट वृद्धि: पिछले वर्ष की तुलना में 11.41% की बढ़ोतरी।
    • नन्दा गौरा योजना: 220.00 करोड़।
    • ईजा-बोई शगुन योजना (प्रसूता सहायता): 122 करोड़।
    • प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना : 47.78 करोड़।
    • मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना : 30.00 करोड़।
    • मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना : 25.00 करोड़।
    • मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना : 13.44 करोड़।
    • मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना : 15.00 करोड़।
    • महिला स्पोर्ट्स कॉलेज (चंपावत) : 10.00 करोड़।
    • मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन: 3.76 करोड़।
    बजट अभिभाषण के दौरान राज्यपाल।

    स्वास्थ्य विभाग का प्रावधान

    • कुल बजट आवंटन: 4252.50 करोड़।
    • पूंजीगत मद (निर्माण/मशीनरी): 195 करोड़।
    • सक्रिय परियोजनाएं: बागेश्वर जिला चिकित्सालय समेत डोईवाला, हरिद्वार, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और नैनीताल के अस्पतालों में सुधार कार्य जारी।

    युवा कल्याण के लिए खोला खजाना

    • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए- 60.00 करोड़
    • मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के लिए- 10.00 करोड़
    • पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना हेतु- 62.29 करोड़
    • गैर-सरकारी महाविद्यालयों को सहायता अनुदान- 155.38 करोड़
    • शिक्षा मित्रों को मानदेय का भुगतान- 10.00 करोड़
    • सीएम युवा भविष्य निर्माण योजना- 10.00 करोड़
    Uttarakhand Budget 2026-27
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड इकोनॉमिक सर्वे: 3.81 लाख करोड़ की हुई आर्थिकी, 4 साल में 1.5 गुना बढ़ी GSDP

    March 5, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read550
    Read More

    कैसे अभेद्य सुरक्षा के बीच ढेर हुए ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई

    March 1, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj5 Mins Read3K
    Read More

    677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी

    February 24, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read1
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.