उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में इस वर्ष 85.11 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परिणामों के साथ ही प्रदेश के टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है। इस वर्ष सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधमसिंह नगर के मंजूराम अमर इंटर कॉलेज भूरारानी की सुशीला मेहंदीरता ने संयुक्त रूप से 98 प्रतिशत अंक (490/500) प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
द्वितीय स्थान पर देहरादून के आर्यन (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश) रहे, जिन्होंने 97.80 प्रतिशत (489/500) अंक प्राप्त किए। वहीं हरिद्वार की वंशिका (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर) ने 97 प्रतिशत (485/500) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में कुल 1,02,986 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1,00,452 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 85,499 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष का परीक्षाफल 1.88 प्रतिशत अधिक रहा है। वहीं सुधार परीक्षा (द्वितीय) 2025 में 464 विद्यार्थियों में से 279 उत्तीर्ण हुए, जिसका परिणाम 66.27 प्रतिशत रहा। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.93% रहा, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 61.48% दर्ज किया गया। प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची (Top 25%) में कुल 105 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है।
- कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 85.11%
- बालक उत्तीर्ण प्रतिशत: 81.93%
- बालिका उत्तीर्ण प्रतिशत: 88.09%
श्रेणीवार परिणाम
- 75% से अधिक अंक: 7,814 विद्यार्थी (7.77%)
- प्रथम श्रेणी: 41,507 विद्यार्थी (41.32%)
- द्वितीय श्रेणी: 34,987 विद्यार्थी (34.82%)
- तृतीय श्रेणी: 330 विद्यार्थी (0.32%)
- टॉप 25% सूची में 105 विद्यार्थी
कुल सम्मिलित परीक्षार्थी
परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 50,074 48,472 39,712 81.93%
बालिका 52,912 51,980 45,787 88.09%
योग 1,02,986 1,00,452 85,499 85.11%














