पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार 20 मई को पुलिस एवं राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर बुधवार को राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन के कारण प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक के दौरान प्रदेश के समस्त सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही इस अवधि में किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।











