Uttarakhand : सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में रन फॉर हेल्थ दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ सचिवालय एटीएम चौक से प्रारंभ होकर पुनः सचिवालय एटीएम चौक पर ही संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर सचिव संतोष बड़ौनी तथा सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य सचिवालय परिवार के सदस्यों को पूरा सचिवालय दौड़ेगा के नारे के साथ शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर सचिवालय परिवार की 80 से अधिक महिला एवं पुरुष कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों के साथ सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष ललित चन्द्र जोशी, महासचिव राजेंद्र जोशी, मुख्य सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, रीता कौल, प्रमिला टम्टा, गोदावरी रावत, भुवन चंद जोशी, दिनेश घींगा, सुभाष लोहनी, विद्यादत्त जोशी, भूपेंद्र सिंह, गजपाल सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
अराउंड उत्तराखंड
- SIR के बाद उत्तराखंड में भी टूटेगा मतदान का रिकॉर्ड…?
- बाजपुर में ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे CM Dhami
- उत्तराखंड के 39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, PMAYG ने पकड़ी रफ्तार
- Pantnagar विश्वविद्यालय के नेतृत्व में तैयार होगा उत्तराखंड का 20 वर्षीय कृषि रोडमैप
- जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना Uttarakhand ‘आदि रंगोत्सव’
- GB Pant यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय किसान मेले की शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे किसान
- सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, बनबसा में हुई पहली बार Cabinet की बैठक, 24 फैसलों पर मुहर
- उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची में 71.58 लाख मतदाता, नए वोटर्स के लिए चलेगा विशेष अभियान
- सर्दियों में Uttarakhand को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
- पंतनगर में M-PACS नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग शुरू, सहकारिता से बदलेगी गांवों की तस्वीर
Saturday, October 10











