Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    • देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    • बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड पर हाईकोर्ट की मुहर, याचिका खारिज
    • INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Wednesday, February 25
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»FOLK रंग»पहाड़ों पर गूंजती अभिनव आवाज
    FOLK रंग

    पहाड़ों पर गूंजती अभिनव आवाज

    अभिनव रावत (Abhinav Rawat) के गानों को सुनने वाले कहते हैं, जैसे पहाड़ खुद ही गुनगुना रहा हो,अपनी प्राकृतिक छटा पर इतरा रहा हो।
    teerandajBy teerandajAugust 6, 2024Updated:August 7, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    पहाड़ी गीतों की अपनी चाल, अपनी रवानी होती है, वह झुमाते हैं…एक अलग तरह का आकर्षण होता है पहाड़ी गीतों में…। भले ही आज तेज बीट्स पर बने चलताऊ गीतों की भरमार है और लाइक, व्यूज को ही गीतों की सफलता का पैमाना मान लिया गया है, लेकिन कुछ ऐसे युवा गायक भी हैं, जिन्होंने उस रास्ते को अब भी पकड़कर रखा है, जिसे उन लोक गायकों-गितेरों ने बनाया है, जो सदाबहार हैं, जिनके गीतों में पहाड़ का दर्द, पहाड़ का मर्म और पहाड़ की उम्मीदें और सपने झलकते हैं।   

    हमारे मां-बाप ने बड़ी मेहनत से इन घरों को पत्थरों से बनाया होगा, कभी गिरे होंगे, चोट लगी होगी, सिर से खून भी बहा होगा, …इसलिए इसे कभी छोड़कर नहीं जाऊंगा।
    अभिनव रावत, लोकगायक

    कानफोड़ू संगीत के दौर में पौड़ी के बैजरो के लाछी गांव निवासी नवोदित गायक अभिनव रावत को सुनना सुखद लगता है। वो अक्सर पहाड़ों में गाते-गुनगुनाते नजर आते हैं और इन पहाड़ों को छोड़कर ईंट-कंकरीट की दुनिया में बसने वाले लोगों को अपनी माटी की याद दिलाते हैं। अभिनव ऐसे युवाओं के लिए मिसाल हैं, जो सोचते हैं कि कुछ करने के लिए पहाड़ छोड़ना होगा, उन्हें वह बता रहे हैं कि यहां रहकर भी बढ़िया काम किया जा सकता है।

    अपनी संगीत यात्रा के बारे में Abhinav Rawat बताते हैं कि मुझे बचपन से ही गाने का शौक था। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपलोड करना अच्छा लगता था। 2014-2015 में मेरे पास पहला मोबाइल फोन आया था। मैंने अपनी मां के रोजमर्रा के कामकाज के कई वीडियो बनाए। मैंने होटल मैनेजमेंट कर रखा है। रमाडा, मोती महल जैसे होटलों में काम कर चुका हूं। जब वहां रहते था, तब भी दोस्तों संग महफिल जमाते थे। फिर सोचा घर चलते हैं। वहीं से कुछ किया जाएगा। इसके बाद जो किताबें बंद कर चुका था, उन्हें पढ़ना शुरू किया।
    फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अभिनव को बहुत लोग फॉलो करते हैं।

    वह अक्सर पहाड़ों से वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड करते हैं, जिन्हें उनके फैंस हाथों-हाथ लेते हैं। जब हमने इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है, जो मुझे अच्छा लग रहा है वह दूसरों को भी अच्छा लगेगा। ईश्वर की कृपा से अब तक ऐसा होता आया है। अभिनव बचपन से ही गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के प्रशंसक रहे हैं। वह कहते हैं, मैं बचपन से ही नेगी जी को सुनता आ रहा हूं। मेरी मां भी उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक थीं। घर में टेप रिकॉर्डर में उनके बजते रहते थे। मैं उनके गीत गुनगुनाते रहता था। उनसे एक लगाव सा हो गया। मेरा सपना था एक दिन उनके साथ फोटो खिंचाऊंगा। पहली बार सोहन चौहान भाई ने जब उनसे मिलाया था, मैं उनके पैरों में गिर पड़ा था। आंख में आंसू आ गए थे। उस वक्त के जज्बात को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं।

    आज उनकी टीम के कोरस में कभी-कभी गाता हूं। लगता ही नहीं, उनके साथ खड़ा हूं। कभी-कभी गलती कर देता हूं। लेकिन वह इतने विनम्र हैं कि कुछ नहीं बोलते हैं। नरेंद्र सिंह नेगी के सबसे पसंदीदा गाने के बारे में पूछने पर कहते हैं, उनके सभी गाने मुझे पसंद हैं। ‘घास काटी कि प्यारी छैला’ अक्सर जुबान पर आ जाता है। यह ज्यादा करीब लगता है। अभिनव इतने कम गीत क्यों रिकॉर्ड कर रहे हैं, इस सवाल के जवाब में वह कहते हैं, उनके कई गीत लाइन में हैं और एक के बाद एक रिलीज होंगे। इन दिनों वह अपने एक गाने की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस गीत का डायरेक्शन अब्बू रावत कर रहे हैं। अभिनव को उनके दो गीतों ‘मि पौड़ी कु बैख’ और ‘गीत लगांदि’ से पहचान मिली। उनके गीतों में गुंजन डंगवाल का संगीत होता था। एक हादसे में गुंजन की मौत के बाद उनके कई गीत अधर में लटक गए, लेकिन अब वह इन गीतों को पूरा कर रहे हैं।

    गुंजन की असमय मौत से उत्तराखंडी म्यूजिक इंडस्ट्री को लगे झटके के बारे में अभिनव कहते हैं, हम कई दिनों तक स्तब्ध थे। गुंजन के असमय दुनिया से चले जाने से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। हमको चमका कर एक सितारा, सितारों के पास चला गया।

    Abhinav Rawat Folk Singer Garhwali Singer Garhwali Songs Pauri Garhwal Uttarakhand Music Industry
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    अब कचरे से कमाई करेगा जीबी पंत विश्वविद्यालय …गन्ने, पॉपुलर और यूकेलिप्टस के बगास से बनाएगा सस्ता अल्कोहल

    February 12, 2026 स्पेशल By teerandaj3 Mins Read740
    Read More

    अलास्का से बागेश्वर की बैजनाथ झील पहुंचा सुपरफास्ट विदेशी मेहमान ग्रेटर व्हाइट फ्रंटेड गूज

    January 20, 2026 स्पेशल By teerandaj4 Mins Read43
    Read More

    Warren Buffett’s Retirement…जो बना दुनिया में सुर्खी

    January 19, 2026 स्पेशल By teerandaj12 Mins Read881
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.